Amazon पर पाएं सबसे बेहतरीन 5 स्टार Refrigerator: ऊर्जा दक्षता में सर्वश्रेष्ठ!

अमेजन पर 5 Star Refrigerator की बढ़ती मांग को देखते हुए, हमने आपके लिए सबसे अच्छे विकल्पों की एक सूची तैयार की है। इस गाइड में, हम आपको विभिन्न मॉडलों की विशेषताओं, फीचर्स और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे ताकि आप एक सही निर्णय ले सकें।
अमेजन पर मिलने वाले बेस्ट 5 स्टार रेफ्रिजरेटर
अमेजन पर मिलने वाले बेस्ट 5 स्टार रेफ्रिजरेटर

5 स्टार रेफ्रिजरेटर अपनी उच्च ऊर्जा दक्षता के लिए पसंद किए जाते हैं। दरअसल, उपकरणों को उनके ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के आधार पर एनर्जी रेटिंग दी जाती है, जिसमें 5 स्टार सबसे उच्च रेटिंग है। ऐसे में इस रेटिंग वाले फ्रिज कम-से-कम बिजली खपत के साथ बढ़िया कूलिंग प्रदर्शन दे सकते हैं, जिससे आपकी जेब पर बिजली बिल का अधिक भार नहीं पड़ेगा। Amazon पर इसके लिए Godrej, LG, Samsung, IFB और Haier जैसे ब्रांड के विकल्प उपलब्ध हैं, जिनके मॉडल्स से जुड़ी जानकारी आप यहां देख सकते हैं। हालांकी अलग-अलग क्षमता वाले ये 5 स्टार Refrigerator सिंगल डोर में ही आते हैं, जिस वजह से छोटे परिवार, बैचलर्स या फिर कपल्स के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। वहीं, कम बिजली खपत के साथ कम शोर वाला संचालन और टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए इनमें इंवर्टर कंप्रेसर मिलता है, जिसके साथ ऊर्जा खपत और भी कम हो सकती है। आप यहां पर पांच बढ़िया मॉडल्स को देख सकते हैं, जो अमेजन पर उपलब्ध हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    यह 5 स्टार रेफ्रिजरेटर 190 लीटर की क्षमता में आता है, जो एक 2-3 सदस्य वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका इंवर्टर कंप्रेसर 50% तक कम बिजली खपत के साथ बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करते हुए कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन देता है। इसमें खाने-पीने की चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए 1 वेजिटेबल ड्रॉर के साथ ही 3 शेल्व्स दिए गए हैं। इसके शेल्व्स मजबूत कांच से बने हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी आराम से रखा जा सकता है। इस Haier सिंगल डोर फ्रिज में मिलने वाली 1 घंटे की आइसिंग टेक्नोलॉजी आपको एक घंटे के अंदर बर्फ के टुकड़े जमाकर दे सकती है। वहीं, यह स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन से लैस है, यानी आपको इसे बाहरी स्टेब्लाइजर से जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे पावरकट के दौरान घर के इंवर्टर से जोड़कर भी चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 190 लीटर
    • कॉन्फिगरेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • अतिरिक्त फीचर- डोर लॉक
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर ओरिएंटेशन- दाएं
    • डोर शेल्फ काउंट- 3

    खूबियां

    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट फ्रिज के अंदर जर्म और बैक्टेरिया को जाने से रोकता है।
    • सामान को आसानी से ढूंढ़ने के लिए अंदर एलईडी लाइट भी मिलती है।
    • इसमें मिलने वाला क्लीन बैक साफ-सफाई को आसान बनाता है।
    • बड़ी क्षमता की बोतलों को रखने के लिए इसमें बड़ा बॉटल गार्ड दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक रेफ्रिजरेटर के दरवाजे की सील में समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
    01
  • LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator

    इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की क्षमता 185 लीटर है और यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसकी स्मार्ट कनेक्ट टेक्नोलॉजी पावर कट होने पर आपके रेफ्रिजरेटर को होम इन्वर्टर से कनेक्ट करने में मदद करती है। वहीं, यह उन्नत कूलिंग और फ्रेशनेस टेक्नोलॉजी के साथ खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने का काम करता है। इसमें डायरेक्ट कूलिंग सिस्टम एक समान एयरफ्लो सुनिश्चित करता है, जिससे फ्रिज में पूरे समय सही तापमान बना रह सकता है। इस LG रेफ्रिजरेटर का मॉइस्ट एंड फ्रेश क्रिस्पर नमी के स्तर को संतुलित करता है, जिससे सब्जियों का स्वाद और टेक्सचर लंबे समय तक ताजा जैसा बना रह सकता है। इसमें मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग के साथ स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो साधारण कंप्रेसर के मुकाबले अधिक ऊर्जा कुशल, शांत और टिकाऊ संचालन दे सकता है। बड़ी बोतलों को रखने के लिए यह 2 लीटर स्टोरेज के अलावा 2 शेल्व्स, 1 ड्रॉर, एक वेजिटेबल बॉक्स और एक अलग होने योग्य बेस स्टैंड के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 185 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • शेल्फ टाइप- टफएंड ग्लास
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर ओरिएंटेशन- बाएं
    • सेक्शन की संख्या- 2
    • डोर शेल्फ काउंट- 4

    खूबियां

    • इस सोलर स्मार्ट रेफ्रिजरेटर को आप सोलर एनर्जी पर भी चला सकते हैं।
    • ड्रॉर वाले बेस स्टैंड में बिना कूलिंग की जरूरत वाली आलू-प्याज जैसी सब्जियां रख सकते हैं।
    • इस फ्रिज के तापमान को नियंत्रित करने के लिए आसान नॉब कंट्रोल दिया गया है।
    • 90~310 V वोल्टेज रेंज में भी बिना स्टेब्लाइजर के टिकाऊ प्रदर्शन दे सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों के मुताबिक, इससे संचालन के समय आवाज आती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    IFB ब्रांड का यह 5 स्टार सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर लंबे समय तक टिकने वाली तेज कूलिंग दे सकता है। यह 2-3 सदस्य वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाली 197 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें 10 घंटे तक का कूलिंग रेटेंशन मिलता है, जिसकी वजह से बिजली कटौती के दौरान आपके खाने को लगातार कूलिंग मिलती रहती है। इस रेफ्रिजरेटर का मेटल वाला आइस ट्रे 60 मिनट से भी कम समय में आइस क्यूब्स बना देता है, जिससे आपको घंटों तक बर्फ के जमने का इंतजार नहीं करना होगा। इसका ह्यूमिडिटी कंट्रोलर के साथ 20L तक का बड़ा क्वाड्रा क्रिस्पर फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने का काम करता है, जिससे वो करीब 25 दिनों तक ताजे रह सकते हैं। इसमें फ्रेम के साथ आने वाले मजबूत कांच से बने शेल्व्स मिलते हैं, जिनके टूटने का खतरा कम रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 197 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • फॉर्म फैक्टर- स्टैंडर्ड सिंगल डोर
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्फ की संख्या- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- दाएं
    • रैक्स की संख्या- 3

    खूबियां

    • पावर फ्लक्चुएशन में भी स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ बिना रूकावट वाला प्रदर्शन मिलता है।
    • ऑटो सोलर कनेक्ट फीचर इसे सोलर एनर्जी पर चलाने की सुविधा देता है।
    • स्लीक और मॉडर्न लुक के लिए यह एक छिपे हुए लॉक के साथ आता है।
    • ज्यादा ऊंचाई होने से रेफ्रिजरेटर के सामान को बिना फेरबदल किए आराम से व्यवस्थित किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोग फ्रिज में ड्राई स्टोरेज ऑप्शन की कमी बताते हैं।
    03
  • Godrej 194 L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    194 लीटर क्षमता वाला यह सिंगल डोर फ्रिज टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ इंवर्टर कंप्रेसर के जरिए 10% तक तेजी से बर्फ बनाने और 24% तक तेजी से बोतल ठंडा करने में सक्षम है। इसमें ड्राई स्टोरेज के लिए बेस ड्रॉर दिया गया है, जिसमें आप आलू, प्याज या लहसुन जैसी सब्जियां रख सकते हैं। इस Godrej रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली एडवांस्ड कैपिलरी टेक्नोलॉजी के साथ तेज़ और बेहतर कूलिंग सुनिश्चित होती है, जो लंबे समय तक बनी रहती है। इसका 54 मिमी मोट इंसुलेशन कूलिंग को लंबे समय तक फ्रिज के अंदर बनाकर रखता है। वहीं, यह 16.5 लीटर के बड़े फ्रीजर, बड़ी बोतल रखने की जगह, और 16.44 लीटर वाले जंबो वेजिटेबल ट्रे के साथ आता है। इसमें आसान टेंप्रेचर कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है, ताकी आप मौसम और कूलिंग की जरूरत के अनुसार तापमान को कम-ज्यादा कर सकें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 194 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • शेल्फ टाइप- टफएंड ग्लास
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 2
    • कंप्रेसर टाइप- इंवर्टर
    • डोर ओरिएंटेशन- दाएं

    खूबियां

    • बड़ी बोतलों को रखने के लिए इसमें 2.25 लीटर का बड़ा एक्वा स्पेस मिलता है।
    • एडवांस्ड इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ तेज और कुशल कूलिंग प्रदर्शन सुनिश्चित होता है।
    • हाइजीन+इंवर्टर टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर जर्म और कीटाणु पनपने से रोकती है।
    • यह 24 दिनों की फार्म फ्रेशनेस के साथ फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है।

    कमी

    • कुछ लोग बताते हैं कि यह ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है।
    04
  • Samsung 215 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह 215 लीटर क्षमता वाला Samsung सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर लंबे समय तक टिकने वाली शक्तिशाली कूलिंग देने का काम कर सकता है। इसमें डिजिटच कूल 5-इन-1 मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें कूलिंग की जरूरत के आधार पर डिजिटल, ऑटो, पावर, इको और ई-डीफ्रॉस्ट पर सेट किया जा सकता है। इस फ्रिज में बेहतर ऊर्जा दक्षता वाला प्रदर्शन देने के लिए डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो प्रदर्शन को अधिक मजबूत और शांत भी बनाता है। यह 3 मजबूत टफएंड ग्लास वाले शेल्व्स के साथ आता है और साथ ही इसमें 1 वेजिटेबल ड्रॉर व बड़ी बोतलों को रखने के लिए दरवाजे में अच्छा स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसका फ्रेम रूम फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए बढ़िया रहता है और साथ ही यह करीब 15 दिनों तक खाद्य पदार्थों को ताजा बनाए रखने में भी सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 215 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • शेल्फ टाइप- टफएंड ग्लास
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- बाएं
    • रैक्स की संख्या-3

    खूबियां

    • सुरक्षित क्लीन बैक फ्रिज की साफ-सफाई को आसान बनाता है।
    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट जर्म और बैक्टेरिया के प्रवेश को रोकता है।
    • पावरकट के दौरान यह सोलर एनर्जी और इंवर्टर पर भी काम कर सकता है।
    • इसका पावर कूल फीचर बोतलों को तेजी से ठंडा करने का काम करता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने वॉटर लीकेज की समस्या बताई है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आपको ऐसी ही अन्य जानकारियां भी मिल सकती हैं।

    05

अमेजन पर उपलब्ध बेस्ट 5 स्टार रेफ्रिजरेटर मॉडल्स की तुलना

अमेजन पर एलजी, सैमसंग, आईएफबी, गोदरेज और हायर जैसे ब्रांडों के कई 5 स्टार रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हैं। प्रत्येक ब्रांड के अपने फायदे और नुकसान हैं, इसलिए अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एक मॉडल का चयन करें। आप नीचे की गई मॉडल्स की तुलना के आधार पर एक सही विकल्प चुन सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

कंप्रेसर

खासियत

Haier 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

190 लीटर

इंवर्टर कंप्रेसर

1 घंटे की आइसिंग टेक्नेलॉजी

LG 5 Star, Direct Cool Single Door Refrigerator

185 लीटर

स्मार्ट इंवर्टर

मॉइस्ट एंड फ्रेश ज़ोन

IFB 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

197 लीटर

एडवांस्ड इंवर्टर

10 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन

Godrej 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

194 लीटर

टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी वाला इन्वर्टर कंप्रेसर

एडवांस्ड कैपिलरी टेक्नोलॉजी

Samsung 5 Star, Direct-Cool Single Door Refrigerator

215 लीटर

डिजिटल इंवर्टर

फ्रेश मैक्स, पावर कूल

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 5 स्टार रेफ्रिजरेटर की कीमत कितनी होती है?
    +
    5 स्टार रेफ्रिजरेटर की कीमत क्षमता, प्रकार और ब्रांड के आधार पर भिन्न होती है। आमतौर पर, वे अन्य मॉडलों की तुलना में अधिक महंगे होते हैं, लेकिन लंबे समय में वे ऊर्जा बिलों में बचत कर सकते हैं।
  • क्या 5 स्टार रेफ्रिजरेटर वास्तव में ऊर्जा बचाते हैं?
    +
    हां, 5 स्टार रेफ्रिजरेटर कम बिजली की खपत करते हैं, जिससे आपके ऊर्जा बिल में महत्वपूर्ण बचत हो सकती है। वे ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा प्रमाणित होते हैं।
  • कौन सा 5 स्टार रेफ्रिजरेटर ब्रांड सबसे अच्छा है?
    +
    एलजी, सैमसंग, गोदरेज और हायर जैसे ब्रांडों के 5 स्टार रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हैं। प्रत्येक ब्रांड के अपने फायदे और नुकसान हैं, इसलिए अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एक मॉडल का चयन करें।