कपड़ों की बेहतरीन धुलाई, बिजली की कम खपत, और लंबे समय तक उपयोग की जाने वाली वॉशिंग मशीन लेने का विचार बना रहे हैं, तो बॉश की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन अच्छी हो सकती है। ये न केवल कपड़ों को धुलने का काम करती हैं बल्कि उनकी देखभाल भी करती हैं। जिस वजह से ये कई घरों की पहली पसंद बन चुकी हैं। Bosch की इन Automatic Washing Machines में एंटी टैंगल फंक्शन धुलाई के दौरान आपस में उलझने से बचाता है। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरिया टैंक की सुविधा है, जो धुलाई के दौरान और बाद में कीटाणुओं और बैक्टीरिया पनपने से रोकता है। वहीं इसमें एंटी रिंकल का फीचर है, जो कपड़ों को सुखाने के दौरान उनमें सिलवटें पड़ने के रोकने में मदद करता है। बच्चों की सुरक्षा के लिए इनमें चाइल्ड लॉक मिलता है। इनबिल्ट हीटर वाली इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में हाइजीन स्टीम का फंक्शन है, जो कपड़ों पर जमी गंदगी को 99.9% तक कम करता है। QuicK Wash फंक्शन वाली इस वॉशिंग मशीन में 15 वॉश प्रोग्राम है, जो कपड़ों को लगभग 30 मिनट में धुलकर साफ कर देते हैं।
यहां आपको बॉश ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
