क्या आप भी अमेजन पर 8 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं? लेकिन बजट केवल ₹40,000 का है? तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि यहां आपको अमेजन पर उपलब्ध 8 किलोग्राम क्षमता वाली एलजी Washing Machine के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत ₹40,000 से भी कम है। एलजी की बात करें, तो यह सालों से लोगों के बीच अपना भरोसा बनाया हुआ है। यह टॉप लोड और फ्रंड लोड दोनों में बेहतरीन विकल्प पेश करता है, जो एडवांस फीचर्स से लैस होते हैं। तो आइए नीचे दिए एलजी के इन 5 विकल्पों को देखते हैं, ताकि आप भी अपनी जरूरत व बजट अनुसार सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन 8 किलोग्राम एलजी वॉशिंग मशीन के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत फिलहाल अमेजन ₹40,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।
LG 8 Kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine
LG की यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन 4 से 6 लोगों के परिवार के लिए शानदार विकल्प मानी जाती है। इसकी AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक मशीन में कपड़ों के वजन और फैब्रिक को समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम अपने आप चुनती है, जिससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं और कपड़ों का फैब्रिक भी खराब नहीं होता है। इसकी स्टीम तकनीक ड्रम में गर्म भाप छोड़ती है, जिससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस खत्म होते हैं और इसी के साथ कपड़ों की झुर्रियां भी कम होती है। इस एलजी वॉशिंग मशीन की 1200 RPM हाई स्पिन स्पीड कपड़ो को तेजी से सूखाने में मदद करती है। इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल होता है, जो उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जिनके घर में छोटे बच्चे होते हैं। यह तकनीक मशनी की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं। इसकी टब क्लीन तकनीक कपड़ों साफ होने के बाद ड्रम को अपने आप साफ करती है, जिससे ड्रम में गंदगी नहीं रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- वॉश प्रोग्राम - 14
- RPM स्पीड - 1200
- मोटर वारंटी - 10 साल
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस एलजी वॉशिंग मशीन में डिजिटल डिस्प्ले लगा होता है, जिसमें आप वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख व बदल सकते हैं। इससे मशीन का इस्तेमाल काफी आसान हो जाता है।
- इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपको 14 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
LG 8 Kg 5 Star Wind Jet Dry Rat Away Technology Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
अगर आप एक किफायती और इस्तेमाल करने में आसान वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो यह एलजी की यह 8 किलोग्राम की सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इस मशीन के फीचर्स पर बात करें, तो इसमें रोलर जेट पल्सेटर लगा होता है, जो कपड़ों को बेहतर ढंग से घूमाता है जिससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इस Automatic Washing Machine में 360 मैजिक व्हील्स लगी होती है, जिससे आप मशीन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से रख सकते हैं। इसका ऑटो रिस्टार्ट फंक्शन लाइट कटने के बाद जिस सेटिंग पर रुकता है दोबारा लाइट आने के बाद दोबारा वहीं से शुरू हो जाता है। इसका Buzzer फंक्शन कपड़े धूलने के बाद अलार्म के माध्यम से आपको जानकारी देता है, जिससे आप दोबारा वॉशिंग प्रोग्राम सेट कर सकते हैं या कपड़े निकालकर सूखा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - लिंट फिल्टर इंडिकेटर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - टॉप लोड
- वॉश प्रोग्राम - 3+1
- RPM स्पीड - 1300
- मोटर वारंटी - 5 साल
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- एलजी की यह वॉशिंग मशीन लिंट फिल्टर के साथ आती है, जिसमें कपड़ों से निकलने वाले धागे व अन्य गंदगी जमा होती है। इससे कपड़े और ड्रम दोनों खराब नहीं होते हैं।
- इसमें 3+1 वॉश प्रोग्राम होता है, जिसमें जेंटल, नॉर्मल, भिगोना और पावरफुल वॉश शामिल है। आप इन्हें जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 8 Kg 5 Star Inverter TurboDrum Fully Automatic Top Loading Washing Machine
एलजी की यह 8 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन 4 से 6 लोगों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन में टर्बो ड्रम शामिल है। इसमें ड्रम और पल्सेटर दोनों अलग-अलग दिशा में होते हैं, जिससे कपड़ों के अंदर पानी और डिटर्जेंट अच्छी तरह पहुंचता है और कपड़े ज्यादा बेहतर ढंग से साफ होते हैं। यह Washing Machine टॉप लोड डिजाइन में आती है, जो उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है, जिन्हें बार-बार झुकने में समस्या होती है या जिनके कमर में दर्द की शिकायत रहती है। इसकी जेट स्प्रे+ तकनीक कपड़ों से जिद्दी दाग-धब्बे और ज्यादा डिटर्जेंट को हटाने के लिए पानी की तेज और पावरफुल जेट का इस्तेमाल करता है, जिससे कपड़ों की गहरी सफाई होती है। इसमें स्मार्ट क्लोजिंग डोर लगा होता है, जो बेहद आराम से अपने आप बंद होता है, जिससे हाथ में चोट लगने का डर नहीं रहता है। एलजी की यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन इन्वर्टर तकनीक के साथ आती है, जो मोटर की स्पीड को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करती है, जिससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - जेट स्प्रे+
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - टॉप लोड
- RPM स्पीड - 780
- वॉश प्रोग्राम - 8
- वारंटी - 24 माह की वारंटी
खूबियां
- इस एलजी वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम शामिल होती है, जिसमें जंग लगने का खतरा कम रहता है और इससे कपड़े भी ड्रम में खराब नहीं होते हैं।
- इसमें मौजूद स्पिन ड्राय तकनीक ड्रम को तेजी से घूमाकर कपड़ों से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई शिकायत नहीं है।
03
LG 8.0 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
एलजी की यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन सेमी-ऑटोमैटिक है, जो इस्तेमाल में काफी आसान होती है और इसमें कपड़े काफी बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं। वहीं इसकी कीमत भी किफायती है, जो हर किसी के बजट में आसानी से फिट हो जाता है। फीचर्स की बात करें, तो इस वॉशिंग मशीन में ऑटो रिस्टार्ट तकनीक शामिल होती है। इससे लाइट जाने पर मशीन जिस सेटिंग्स पर रुकती है दोबारा लाइट आने पर वहीं से शुरू हो जाती है। इससे आपको बार-बार सेटिंग्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी विंड जेट ड्राय तकनीक कपड़ों से ज्यादा से ज्यादा पानी को बाहर निकालती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। इसमें दिया लिंट कलेक्टर कपड़ों से निकलने वाले धागे और अन्य गंदगी को जमा करता है, जिससे ड्रम खराब नहीं होता है और कपड़े भी बेहतर साफ होते हैं। इसमें लगा Buzzer कपड़े साफ होने के बाद आपको अलार्म बजाकर जानकारी देता है कि कपड़े साफ हो चुके हैं। इसकी रॉलर जेट पल्सेटर तकनीक कपड़ों की बेहतर सफाई करता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - Buzzer
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - टॉप लोड
- RPM स्पीड - 1300
- वॉश प्रोग्राम - 3+1
- मोटर वारंटी - 5 साल
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें आपको 3+1 वॉशिंग प्रोग्राम मिलता है, जिन्हें आप अपनी जरूरत व कपड़ो के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें कॉलर स्क्रबर फीचर मौजूद है, जो कॉलर और कफ में जमा गंदगी को निकालने में मदद करता है।
कमी
- यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine
इस 8kg एलजी वॉशिंग मशीन में स्मार्ट इन्वर्टर शामिल होता है, जो कपड़ों के वजन अनुसार मोटर की स्पीड को कम या ज्यादा करता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और मोटर शांत चलती है, जिससे कपड़े धोते समय शोर कम होता है। इस LG Washing Machine की टर्बो ड्रम कपड़ों में पानी और डिटर्जेंट को अच्छी तरह मिलती है, जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं और जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इसमें 740RPM की हाई स्पिन स्पीड शामिल होती है, जो कपड़ों से ज्यादा से ज्यादा पानी निकालकर उन्हें जल्दी सूखने में मदद करती है। सबसे खास बात है कि यह वॉशिंग मशीन पानी और बिजली की खपत कम करता है, जिससे पानी की बर्बादी भी कम होती है और बिजली बिल में बचत भी की जा सकती है। इसमें मौजूद स्टेनलेस स्टील ड्रम में जंग लगने का डर नहीं रहता है और इसमें कपड़े भी सुरक्षित रहते हैं। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में साइड वॉटरफॉल की सुविधा शामिल होती है, जिसमें पानी दोनों साइड से गिरता है। इससे टब जल्दी भर जाता है और समय कम लगता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - विंड जेट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - टॉप लोड
- RPM स्पीड - 1300
- वॉश प्रोग्राम - 3+1
- मोटर वारंटी - 5 साल
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस एलजी वॉशिंग मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम शामिल होते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें वोल्टेज प्रोटक्शन सिस्टम शामिल होता है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव से वॉशिंग मशीन को खराब होने से बचाता है।
कमी
- यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है।
05
एलजी 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां 8 किलोग्राम वाली LG Washing Machine के 5 विकल्पों की तुलना की है, जिनके आधार पर आप समझ सकते हैं कि आपके लिए इनमें से कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर रहेगा।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।