1.5 टन का एसी मीडियम साइज कमरे के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह करीब 150 वर्ग फीट तक की जगह को ठंडा करने में सक्षम होता है। मगर, एसी के साथ सबसे बड़ी समस्या होती है, बिजली खर्च की। इसी का हल इंवर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी में मिलता है। जी हां, 1.5 टन का इंवर्टर एसी मीडियम साइज वाले कमरे को कम बिजली खपत के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से ठंडा करने में सक्षम होता है। दरअसल, इंवर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी का कंप्रेसर वैरिएबल स्पीड के साथ काम करता है, जिससे मौसम के अनुसार सही कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत भी कम होती है। हम आपके लिए ऐसे ही ब्रांडेड 1.5 Ton Inverter AC के कुछ मॉडल्स लेकर आए हैं, जो आपके मीडियम साइज वाले कमरे के लिए बढ़िया हो सकता हैं। इसमें आपको Haier, Daikin, LG, Lloyd और Carrier जैसे विभिन्न ब्रांड के मॉडल देखने को मिलेंगे। इनमें इंवर्टर कंप्रेसर और 1.5 टन क्षमता के साथ ही कई अन्य शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिनकी जानकारी आपको नीचे शामिल विकल्पों के साथ मिल सकती है।
नीचे देखिए 1.5 टन इंवर्टर एसी के 5 ब्रांडेड विकल्प-
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
पेटेंटेड इंवर्टर स्विंग कंप्रेसर के साथ आने वाला यह डाइकिन स्प्लिट एसी उच्च ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित करने के साथ बेहतरीन ठंडक का एहसास दे सकता है। इसमें मिलने वाली ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी इंडोर यूनिट फिल्टर को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करने कमरे में स्वच्छ हवा देने का काम करती है। वहीं, इस Daikin इंवर्टर एसी में बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव को ध्यान में रखते हुए कॉपर कंडेंसर कॉइल दिए गए हैं। इसका 130-265 वोल्टेज रेंज के बीच स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन फ्लक्चुएशन के समय स्थिर और सुरक्षित प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। यह AC 1.5 Ton क्षमता के साथ 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को अच्छी तरह से ठंडा कर सकता है। इसके अलावा 3D एयरफ्लो कमरे के हर कोने में समान ठंडक फैलाता है और पावर चिल ऑपरेशन के साथ तेज कूलिंग का अनुभव मिल सकता है। इसमें मोड, तापमान, आदि को देखने के लिए ट्रिपल डिस्प्ले भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- DAIKIN
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
- स्पेशल फीचर्स- 3D एयरफ्लो, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, ट्रिपल डिस्प्ले
- मॉडल- MTKL50U
- एनर्जी एफिशियंसी- 3 स्टार
- नॉइज लेवल- 30 db
- कंट्रोल कंसोल- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- एसी का PM 2.5 फिल्टर धूल के छोटे-छोटे कणों को भी रोकने में सक्षम होता है।
- इकोनो मोड अधिकतम बिजली की खपत को संभालकर कुशल संचालन देता है।
- इसका कोएंडा एयरफ्लो कमरे में हर तरफ एकसमान कूलिंग पहुंचाता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने सर्विस क्वालिटी से जुड़ी शिकायत की है।
01
Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC
यह हायर 1.5 टन स्प्लिट एसी ट्रिपल इंवर्टर+ कंप्रेसर से लैस है, जो वैरिएबल स्पीड के साथ पावर को हीट लोड के हिसाब से एडजस्ट करके ऊर्जा कुशल और बेहतर कूलिंग वाला प्रदर्शन देता है। इस Haier 1.5 टन AC में 7-इन-1 कूलिंग मोड्स भी मिलते हैं, जिनकी मदद से एसी को मौसम व ठंडक की जरूरत के अनुसार 40% से 110% तक की क्षमता पर चला सकते हैं। इसका 4-वे एयर स्विंग कमरे में चारों तरफ समान कूलिंग करने में सक्षम होता है और साथ ही 33% तक एक्स्ट्रा एयर सर्कुलेशन हवा का प्रवाह अधिक बनाता है। यह 100% कॉपर कॉइल के साथ बेहतर कूलिंग, टिकाऊपन और लंबा जीवनकाल सुनिश्चित करता है। अपनी सुपरसोनिक कूलिंग के साथ यह कमरे को 10 सेकेंड में ठंडा कर सकता है और 60°C तक के उच्च तापमान में भी आपको बेहतरीन ठंडक का एहसास देने में सक्षम है। बिजली की बचत के लिए इको और तेज कूलिंग के लिए इसमें टर्बो मोड भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
- स्पेशल फीचर्स- एंटी बैक्टेरियल फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इंवर्टर कंप्रेसर
- मॉडल- HSU18K-PYSS5BN-INV
- एनर्जी एफिशियंसी- 5 स्टार
- नॉइज लेवल- 34 db
- कंट्रोल कंसोल- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन सिर्फ एक बटन दबाते ही इंडोर यूनिट को ऑटोमैटिक तरीके से साफ कर देता है।
- 20 मीटर लंबा एयर फ्लो कमरे में दूर तक ठंडक फैलाने का काम करता है।
- सुपर एंटी कॉरेजन कोटिंग कॉइल को ज़ंग व संक्षारण से बचाती है।
कमी
- कुछ लोगों ने पानी लीकेज की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
मीडियम साइज कमरे के लिए बढ़िया रहने वाला यह Lloyd एसी 1.5 टन क्षमता में आता है, जो 160 वर्ग फीट तक के एरिया को कवर कर सकता है। इसका वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर एसी पावर को हीट लोड के हिसाब से ऑटोमैटिक एडजस्ट करते हुए अधिक कुशल कूलिंग और ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है। इस Split AC में 2-वे एयर स्विंग के साथ ही 52°C पर भी कूलिंग करने की क्षमता शामिल है, जिससे तेज गर्मी में भी बढ़िया ठंडक मिल सकता है। इसमें क्लीन एयर फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर मिलता है, जो छोटे-छोटे कणों को भी रोककर कमरे में स्वच्छ हवा देता है। यह ज़ंग और संक्षारण से सुरक्षित रहने वाली ब्लू फिंस इवैपोरेटर कॉइल्स के साथ आता है, जो इसे टिकाऊ बनाती हैं और रख-रखाव की भी ज्यादा मांग नहीं करती हैं। कमरे में दूर तक ठंडी हवा फेंकने के लिए इसमें 7m लंबा एयर थ्रो मिलता है और यह 140 - 280 वोल्टेज रेंज में भी बिना स्टेब्लाइजर के काम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lloyd
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 4.75 किलोवॉट्स
- स्पेशल फीचर्स- 5-इन-1 कंवर्टिबल, एंटी वायरल फिल्टर
- मॉडल- GLS18I3FWAGC
- एनर्जी एफिशियंसी- 3 स्टार
- नॉइज लेवल- 32 db
- कंट्रोल कंसोल- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड के साथ इसे 40%-110% तक की क्षमता पर चला सकते हैं।
- एंटी वायरल डस्ट फिल्टर धूल, जानवरों के बाल आदि को पकड़ने का काम करता है।
- टर्बो कूल मोड के साथ कमरे को तेजी से ठंडा किया जा सकता है।
कमी
- कुछ लोगों ने एसी के साथ कॉपर पाइप ना मिलने की शिकायत की है।
03
Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC
इस कैरियर स्प्लिट एसी 1.5 टन का 2-वे एयर डायरेक्शन कंट्रोल कमरे में दोनों तरफ से हवा को फैलाने का काम करता है। यह 52 डिग्री सेल्सियस पर भी कमरे को अच्छी तरह से ठंडा कर सकता है और 580 CFM एयर फ्लो दूर तक ठंडी हवा का एहसास देता है। इसमें एंटी-कॉरेजन ब्लू कोटिंग के साथ आने वाले 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दिए गए हैं, जो ज़ंग और संक्षारण से सुरक्षित रहने के साथ ही बेहतर कूलिंग देने का भी काम करते हैं। इस Carrier इंवर्टर AC में कूलिंग क्षमता को अपने हिसाब से घटाने और बढ़ाने के लिए 6-इन-1 कूलिंग मोड्स दिए गए हैं। वहीं, यह फ्लेक्सिकूल इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ एसी पावर को भी हीट लोड के अनुसार घटाता-बढ़ाता है, ताकी स्थिर और कुशल संचालन बना रहे। इसमें HD और PM 2.5 फिल्टर के साथ डुअल फिल्टरेशन की सुविधा मिलती है, ताकी आपको कमरे में स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहने वाली साफ हवा मिल सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Carrier
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 4800 किलोवॉट्स
- स्पेशल फीचर्स- ऑटो क्लीन, डीह्यूमीडिफायर, फास्ट कूलिंग
- मॉडल- CAI18EE3R36F0
- एनर्जी एफिशियंसी- 3 स्टार
- नॉइज लेवल- 37 db
- कंट्रोल कंसोल- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- इसे 4 अलग-अलग फैन स्पीड पर भी चलाया जा सकता है।
- कमरे को तेजी से ठंडा करने के लिए इंस्टा कूल फीचर मिलता है।
- इंडोर यूनिट को ऑटोमैटिकली साफ करने वाला ऑटो क्लींजर दिया गया है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।
04
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
यह एलजी ब्रांड का 1.5 टन क्षमता वाला इंवर्टर स्प्लिट एसी है, जो डुअल इंवर्टर कंप्रेसर के साथ तेज, टिकाऊ और शांत संचालन सुनिश्चित करता है। इसके ओशियन ब्लैक प्रोटेक्शन के साथ मिलने वाले 100% कॉपर ट्यूब्स जीवनकाल को लंबा बनाते हुए बिना रूकावट वाली कूलिंग देते हैं और साथ ही ज़ंग व संक्षारण से भी सुरक्षित रहते हैं। इस Inverter AC में एंटी-वायरस प्रोटक्शन के साथ HD फिल्टर दिया गया है, ताकी धूर और बैक्टेरिया से मुक्त साफ हवा मिल सके। इसमें AI कंवर्टिबल 6-इन-1 मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप खुद से भी सेट कर सकते हैं और साथ ही ये मौसम के हिसाब से भी AI की मदद से ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट होते हैं। यह 55⁰ C के भीषण तापमान में भी कमरे को बेहतरीन तरीके से ठंडा कर सकता है। इसमें 6 अलग-अलग फैन स्पीड और साथ ही हवा से किसी भी प्रकार की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए डीह्यूमीडिफायर भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Carrier
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 4800 किलोवॉट्स
- स्पेशल फीचर्स- ऑटो क्लीन, डीह्यूमीडिफायर, फास्ट कूलिंग
- मॉडल- CAI18EE3R36F0
- एनर्जी एफिशियंसी- 3 स्टार
- नॉइज लेवल- 37 db
- कंट्रोल कंसोल- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- VIRAAT मोड के साथ कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है।
- 4-वे स्विंग कमरे में एकसमान कूलिंग चारों तरफ फैलाता है।
- इंडोर यूनिट को ऑटोमैटिकली साफ करने वाला ऑटो क्लीन फीचर दिया गया है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इंस्टॉलेशन में समस्या आई है।
05
तुलना: कौन सा ब्रांडेड 1.5 टन इंवर्टर एसी आपके लिए अच्छा है?
भारतीय बाजार में एलजी, डाइकिन, कैरियर, हायर और लॉयड जैसे कई अन्य ब्रांड 1.5 टन इंवर्टर एसी पेश करते हैं। प्रत्येक ब्रांड की अपनी खासियत है। उदाहरण के लिए, LG और Haier अपने 'डुअल इन्वर्टर' और 'ट्रिपल इन्वर्टर' तकनीक के लिए जाने जाते हैं जो बेहतर कूलिंग और ऊर्जा दक्षता प्रदान करते हैं। Lloyd भारतीय जलवायु परिस्थितियों के लिए अनुकूल मॉडल प्रदान करता है। Daikin अपनी विश्वसनीयता और उन्नत एयर फिल्टरेशन सिस्टम के लिए मशहूर है। ऐसे में तुलना करते समय, न केवल शुरुआती कीमत देखें, बल्कि वारंटी, सर्विस नेटवर्क और उपयोगकर्ताओं की वास्तविक समीक्षाओं पर भी विचार करें। नीचे मॉडलों की तुलना भी आपको इंवर्टर वाला सही 1.5 Ton AC चुनने में मदद कर सकती है-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए ऐसी ही अन्य जानकारियां।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।