गर्मियों में बड़े या मध्यम साइज के कमरें को जल्दी ठंडा करने के लिए 1.5 टन AC सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन कई लोगों को लगता है कि 1.5 टन एयर कंडीशनर काफी महंगा होता है। हालांकि अमेजन पर ऑनलाइन कई ऐसे विकल्प उपलब्ध हैं जो कम कीमत में अच्छी कूलिंग और जरूरी फीचर्स के साथ आते हैं। यहां आप सस्ते एवं बजट-फ्रेंडली AC 1.5 Ton के बारे में जान सकते हैं जो कम बिजली खर्च करते हैं और गर्मियों में घर को आरामदायक ठंडक देते हैं। बता दें ये स्प्लिट एसी सस्ते होने के बावजूद अच्छी कूलिंग क्षमता, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और जरूरी स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें एनर्जी सेविंग मोड, कॉपर कंडेंसर, टर्बो कूलिंग और डस्ट फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो बेहतर प्रदर्शन के साथ बिजली की बचत भी करते हैं। इसलिए कम बजट में भी ये AC घर के लिए एक भरोसेमंद और उपयोगी विकल्प हो सकते हैं।
Amazon पर देखें 1.5 टन क्षमता वाले Cheapest AC के शानदार विकल्प, कम बजट में घर को रखेंगे ठंडा

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC
हायर का यह 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी घर के लिए एक अच्छा और किफायती विकल्प हो सकता है। यह ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को अपने-आप एडजस्ट करता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग भी बेहतर मिलती है। साथ ही इसमें 7-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिया गया है, जिससे आप जरूरत के अनुसार 40% से 110% तक कूलिंग क्षमता बदल सकते हैं। यह Haier स्प्लिट एसी 1.5 टन की क्षमता और लगभग 4850 W कूलिंग पावर के साथ आता है, जो लगभग 111 से 150 वर्ग फीट के मिड-साइज़ कमरे के लिए सही रहता है। इसमें 900 CFM एयर सर्कुलेशन और 20 मीटर तक एयर थ्रो मिलता है, जिससे ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है। कंपनी के अनुसार यह AC सुपरसोनिक कूलिंग तकनीक के कारण लगभग 10 सेकंड में ठंडक देना शुरू कर देता है और 60°C तक के ज्यादा तापमान में भी प्रभावी कूलिंग कर सकता है, जो भारतीय गर्मी के लिए काफी बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- खास सुविधा - एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, तेज़ कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, साइलेंट मोड
- नॉइज़ लेवल - 34 डेसिबल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 91W x 31H सेंटीमीटर
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- इसका फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर केवल एक बटन दबाने पर लगभग 21 मिनट में एसी के अंदर की सफाई कर देता है जिससे धूल, बैक्टीरिया और बदबू कम हो जाती है।
- सुपर माइक्रो एंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर वाला यह एयर कंडीशनर हवा को ज्यादा साफ और ताजा रखने में मदद करता है।
- इसका 4-वे एयर स्विंग ठंडी हवा को चारों दिशाओं में फैलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग से संबंधित समस्या बताई है।
01Cruise 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
अगर आप सस्ती कीमत पर बढ़िया सा स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं जिसमें अच्छी कूलिंग, साफ हवा और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिले, तो Cruise का यह एयर कंडीशनर घर के लिए एक किफायती और उपयोगी विकल्प है। इसमें 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जिसमें PM2.5 फिल्टर, एंटी-डस्ट, एक्टिवेटेड कार्बन, कैटेचिन, विटामिन-C और सिल्वर आयन फिल्टर शामिल हैं। यह हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और छोटे कणों को कम करने में मदद करता है, जिससे कमरे की हवा ज्यादा साफ रहती है। इसके अलावा डिह्यूमिडिफायर और मानसून कम्फर्ट फीचर नमी को कम करके कमरे को ज्यादा आरामदायक बनाते हैं। यह एयर कंडीशनर इन्वर्टर कंप्रेसर और वेरियोकूल तकनीक के साथ आता है, जिससे स्प्लिट एसी कमरे के तापमान के अनुसार अपनी कूलिंग पावर को खुद ही एडजस्ट करता है। इससे बिजली की बचत होती है और AC बार-बार ऑन-ऑफ भी नहीं होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Cruise
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- खास सुविधा - VarioQool इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, रस्ट-ओ-शील्ड ब्लू पेंट प्रोटेक्शन, ब्लू-टेक फिन प्रोटेक्शन, PM 2.5 फिल्टर, डिह्यूमिडिफायर, बड़ा रिमोट कंट्रोल
- नॉइज़ लेवल - 44 डेसिबल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 80W x 29.5H सेंटीमीटर
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- इसमें 500 CFM एयर फ्लो और 2-वे ऑटो एयर स्विंग मिलता है, जिससे ठंडी हवा पूरे कमरे में फैलती है।
- इसमें ट्रॉपिकल -X टर्बो इन्वर्टर कंप्रेसर है जो ज्यादा गर्म मौसम में भी तेज कूलिंग देने में मदद करता है और 48°C तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग दे सकता है।
- इसकी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग और लगभग 952 यूनिट वार्षिक बिजली खपत करती है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने बताया वारंटी खत्म होने के बाद अच्छे से काम नहीं करता है।
02Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
कम कीमत में घर के लिए अच्छी कूलिंग चाहते हैं, तो यह लॉयड एसी आपको निराश नहीं करेगा। यह 1.5 टन क्षमता और लगभग 4.75 kW कूलिंग पावर के साथ आता है, इसलिए यह लगभग 160 वर्ग फीट तक के मध्यम आकार के कमरे के लिए सही रहता है। इसमें 2-वे एयर स्विंग और लगभग 7 मीटर एयर थ्रो मिलता है, जिससे ठंडी हवा पूरे कमरे में फैलती है। यह Lloyd AC 52°C तक के अधिक तापमान में भी कूलिंग देने में सक्षम है, जो घर के लिए इतनी सस्ती कीमत में बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें स्टेबलाइज़र-फ्री ऑपरेशन दिया गया है, जिससे यह लगभग 140V से 280V वोल्टेज के बीच बिना स्टेबलाइज़र के काम कर सकता है। यह लगभग 32 dB आवाज में शांति से चलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Lloyd
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.75 किलोवाट
- खास सुविधा - 5 इन 1 कन्वर्टिबल, 52 डिग्री सेल्सियस पर भी समान रूप से ठंडा करता है, गोल्डन फिन इवेपोरेटर, एंटी-वायरल फिल्टर + पीएम 2.5 फिल्टर, इंस्टॉलेशन चेक, स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
- नॉइज़ लेवल - 32 डेसिबल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड है, जो जरूरत के अनुसार AC की कूलिंग क्षमता को लगभग 30% से 110% तक बढ़ा या घटा सकता है।
- हवा को साफ रखने के लिए इसमें एंटी वायरल फ़िल्टर और PM2.5 फ़िल्टर दिए गए हैं, जो हवा में मौजूद धूल और छोटे कणों को कम करने में मदद करते हैं।इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल और ब्लू फिन कोटिंग दी गई है, जिससे बेहतर कूलिंग मिलती है और जंग से सुरक्षा भी मिलती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने खराब इंस्टॉलेशन बताई है।
03Panasonic 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड के साथ अच्छी कूलिंग चाहते हैं, तो अमेजन पर मौजूद इस पैनासोनिक एसी को ले आएं घर। यह 52°C तक के ज्यादा तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देता है, जो भारतीय गर्मियों के लिए काफी बढ़िया है। वहीं इसमें दिया गया पॉवरफुल मोड तेज़ी से कमरे को ठंडा करता है। इसमें 501 CFM एयरफ्लो और 2-वे एयर स्विंग मिलता है, जिससे ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक आसानी से पहुंचती है और आपको बढ़िया कूलिंग मिलती है। इस Panasonic AC के साथ 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर कूलिंग, कम मेंटेनेंस और लंबी उम्र के लिए जानी जाती है। साथ ही शील्ड ब्लू+ प्रोटेक्शन कोटिंग कॉइल को जंग और लीकेज से बचाने में मदद करती है। 7-इन -1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड से आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को अलग-अलग स्तर पर सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Panasonic
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17231 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- खास सुविधा - 2-वे स्विंग, 7-इन-1 कन्वर्टिबल, हिडन डिस्प्ले, पीएम 0.1 फिल्टर, पावरफुल मोड
- नॉइज़ लेवल - 38 डेसिबल
- प्रोडक्ट डायमेंशन -23D x 80W x 29.5H सेंटीमीटर
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- इसमें PM 0.1 फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद बहुत छोटे धूल कणों को भी फिल्टर करने में मदद करता है और कमरे की हवा को ज्यादा साफ बनाता है।
- इसमें स्टेबलाज़र फ्री ऑपरेशन मिलता है, जो लगभग 145V से 285V के वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइज़र के काम कर सकता है।
- इसकी क्रिस्टल क्लीन तकनीक अंदर की कॉइल को साफ रखने में मदद करती है और बेहतर कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी करती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने पैनासोनिक की इंस्टॉलेशन बहुत ही खराब बताई है।
ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
04Voltas 183V Vectra CAW 1.5 ton 3 star inverter Split AC
इस वोल्टास स्प्लिट एसी में एंटी-डस्ट फिल्टर और एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग भी दी गई है, जो हवा में मौजूद धूल और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करती है और कमरे की हवा को साफ बनाती है। इसमें सुपर ड्राई मोड दिया गया है, जो बारिश या मॉनसून के मौसम में हवा की नमी को कम करके कमरे को आरामदायक बनाता है। इसमें टर्बो कूलिंग और 4-स्टेप एडजस्टेबल कूलिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे कम समय में कमरे को जल्दी ठंडा किया जा सकता है। यह Voltas स्प्लिट एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को अपने-आप बदलता है। इसका सेल्फ डाइग्नोसिस फीचर एयर कंडीशनर में आने वाली समस्या को खुद पहचान लेता है और डिस्प्ले पर एरर कोड दिखाता है, जिससे खराबी का पता जल्दी चल जाता है। साथ ही इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर कूलिंग, कम मेंटेनेंस और लंबी उम्र के लिए जानी जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Voltas
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
- खास सुविधा - डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- नॉइज़ लेवल - 38 डेसिबल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.2D x 80W x 29.2H सेंटीमीटर
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- यह R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग करता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।
- स्लीप मोड रात के समय धीरे-धीरे तापमान को एडजस्ट करता है, जिससे नींद आरामदायक रहती है।
- एंटी फ्रीज थर्मोस्टेट फीचर एसी के अंदर बनने वाली बर्फ को रोकता है और तापमान को नियंत्रित रखता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने ख़राब इंस्टालेशन और बेकार परफॉरमेंस को बताया है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
सस्ते और अच्छे 1.5 टन एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद 1.5 टन एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके हिसाब से आप आसानी से अपने बजट में एक अच्छा विकल्प चुन सकते हैं।
|
AC मॉडल |
स्टार रेटिंग |
खास फीचर्स |
खास फायदा |
|
Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC |
5 स्टार |
7-इन-1 कन्वर्टिबल, फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन, 4-वे स्विंग |
तेज कूलिंग और बिजली की ज्यादा बचत |
|
Cruise 1.5 Ton Inverter Split AC |
3 स्टार |
PM2.5 फिल्टर, 7-स्टेज फिल्ट्रेशन, 4-इन-1 कन्वर्टिबल |
साफ हवा और कम कीमत |
|
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC |
3 स्टार |
5-in-1 कन्वर्टिबल, एंटी वायरल + PM2.5 फिल्टर |
बेहतर एयर फिल्ट्रेशन |
|
Panasonic 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC |
3 स्टार |
7-इन1 कन्वर्टिबल, PM0.1 फिल्टर, पॉवरफुल मोड |
साफ हवा और मजबूत कूलिंग |
|
Voltas 183V Vectra CAW 1.5 Ton Inverter Split AC |
3 स्टार |
4-इन-1 एडजस्टेबल मोड, टर्बो कूलिंग, एंटी डस्ट फिल्टर |
भरोसेमंद ब्रांड और बढ़िया कूलिंग |
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 1.5 टन एसी किस साइज के कमरे के लिए सही होता है?+1.5 टन का AC आमतौर पर 120 से 180 वर्ग फुट के कमरे के लिए सही माना जाता है। यह मीडियम साइज के बेडरूम या लिविंग रूम को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है।
- अमेजन पर सस्ता 1.5 Ton AC खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?+एसी लेते समय इन चीज़ों पर ध्यान दें: स्टार रेटिंग (3 Star या 5 Star), इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, बिजली की खपत, वारंटी और सर्विस और कस्टमर रिव्यू जैसी चीजें एसी की परफॉर्मेंस और टिकाऊपन को प्रभावित करती हैं।
- क्या सस्ता 1.5 टन एसी भी अच्छी कूलिंग देता है?+हां, अगर एसी में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और अच्छी स्टार रेटिंग है तो कम कीमत वाला एसी भी अच्छी कूलिंग दे सकता है। सही ब्रांड और फीचर्स चुनने से बजट में भी बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है।
You May Also Like