आप भी उन लोगों में से एक है जो सेहतमंद रहना पसंद करते हैं, लेकिन जब बात फास्ट फूड्स की होती है, तो किसी से भी कंट्रोल नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप भी अपना पसंदीदा खाना चाहते हैं वो भी कम तेल में, तो यहां हम आपके कम कीमत पर मिलने वाले डिजिटल एयर फ्रायर के बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। इनमें आपको हायर, AGARO, मिल्टन, PHILIPS और Pigeon जैसे ब्रांड्स मिलेंगे। ये मॉडल्स टच कंट्रोल पैनल्स, प्री-सेट मेन्यू और बेहतरीन परफॉर्मेंस जैसी प्रीमियम सुविधाएं देते हैं। साथ ही आपकी रसोई को भी स्मार्ट व आधुनिक बनाने में मदद करते हैं।
यहां आपको डिजिटल एयर फ्रायर के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control
5 लीटर की क्षमता में आने वाला यह हायर एयर फ्रायर छोटे से मध्यम परिवार के लिए अच्छा माना जाता है। इसकी पारदर्शी खिड़की और अंदरूनी लाइट की मदद से आप बिना बास्केट बाहर निकाले अपने खाने को पकते हुए देख सकते हैं।
क्यो लेना चाहिए?
- कम तेल में पसंदीदा भोजन पकाना चाहते हैं, तो कम कीमत पर मिलने वाले इस Haier एयर फ्रायर में 3D हॉट एयर बेकिंग तकनीक है, जो बास्केट के अंदर चारों तरफ से गर्म हवा को तेजी से घुमाता है। इससे खाना अंदर से पूरी तरह पकता है और बाहर से परफेक्ट क्रिस्पी बनता है।
- डिजिटल डिस्प्ले वाले इस एयर फ्रायर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसमें फ्राइज़, चिकन, समोसा, बेकिंग जैसी 6 प्रीसेट मेनू दिए गए हैं, जिससे आप सिर्फ एक टच में परफेक्ट कुकिंग कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 5 लीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 35.5D x 35.5W x 36.5H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 1500 वाट
खासियत
- नॉन-स्टिक बास्केट
- ऑटो शट ऑफ
कमी
- इसके सर्विस सपोर्ट में समस्या आ सकती है।
01
AGARO Galaxy Digital Air Fryer For Home
अगर आप भी घर के लिए कम कीमत में डिजिटल डिस्प्ले वाला एयर फ्रायर लेना चाहते हैं, तो अगारो ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 1400 वाट की क्षमता पर मिलने वाला यह मॉडल तेजी से भोजन को पकाता है और बिजली की बचत करता है।
क्यो लेना चाहिए?
- AGARO के इस एयर फ्रायर में ओवरहीट प्रोटेक्शन का फंक्शन मिलता है। जब अंदर का तापमान समय सीमा से ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह अपने आप बंद हो जाता है। इससे ओवरहीटिंग से बचा जा सकता है और यह लंबे समय तक उपयोग करने के लिए सुरक्षित है।
- डिजिटल डिस्प्ले वाले इस एयर फ्रायर में ऑटो शट ऑफ की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इसमें खाना ओवरकुक होने या जलने की कोई चिंता नहीं होती है। क्योंकि समय पूरा होने पर यह अपने आप बंद हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Agaro
- क्षमता - 4.5 लीटर
- रंग - काला
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 26.7D x 26.7W x 31.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 3 किलो 830 ग्राम
खासियत
- 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन
- डिजिटल टच डिस्प्ले
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
PHILIPS Digital Airfryer
फिलिप्स ब्रांड का यह एयर फ्रायर 4.1 लीटर की क्षमता में मिलता है, जो 5 से 6 सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया माना जाता है। इसकी मदद से आप अपना पसंदीदा कम तेल में पका सकते हैं।
क्यों लेना चाहिए?
- अगर आप घर पर रहकर कम समय में अलग-अलग तरह का खाना बनाना चाहते हैं, तो इस PHILIPS एयर फ्रायर में आपको 7 प्रीसेट मेनू मिलते हैं। इसमें आप फ्रोजन स्नैक्स, ताज़ी फ्राइज़, मीट और मछली आदि को बना सकते हैं।
- घर में अचानक मेहमान आ जाएं या फिर हाउस पार्टी के लिए ढेरों Snacks तैयार करने हों, तो इसकी बास्केट में आप अलग-अलग तापमान व समय में डिशेज फटाफट तैयार कर पाएंगें।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Philips
- क्षमता - 4.1 लीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- रंग - काला
- प्रोडक्ट डायमेंशन -33.8D x 33.8W x 35.5H सेंटीमीटर
खासियत
- साफ करने में आसान
- स्टारफिश डिज़ाइन
कमी
- इसमें यूजर मैनुअल नहीं है।
03
Milton Rapid Digital Air Fryer 4.2L
कम कीमत पर मिलने वाला यह मिल्टन डिजिटल एयर फ्रायर 90% तक कम तेल में भोजन को बनाने की सुविधा देता है। ऑटोमेटिक बंद फंक्शन के साथ आने वाला यह मॉडल खाने को जलने और ज्यादा पकने से बचाता है।
क्यों लेना चाहिए?
- अगर आप घर आए मेहमानों के लिए कम समय में अलग-अलग तरह के व्यंजनों को बनाना चाहते हैं, तो इस Milton एयर फ्रायर में आपको 8 प्रीसेट मेनू मिलते हैं। इनकी मदद से आप समोसे, फ्रेंच फ्राइज, पिज्जा, टोस्ट, सेंडविच और अन्य स्नैक्स को आसानी से बना सकते हैं।
- हेल्दी कुकिंग के लिए इस डिजिटल एयर फ्रायर में 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन की सुविधा है, जो भोजन को चारों तरफ से समान रूप से पकाता है और क्रिस्पी बनाता है। साथ ही यह 90% तक कम तेल में खाना पकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Milton
- क्षमता - 4.2 लीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 30.5D x 29.5W x 30.5H सेंटीमीटर
खासियत
- डिजिटल टच कंट्रोल पैनल
- कम बिजली की खपत
कमी
- इसे उपयोग करते समय डिस्प्ले में समस्या हो सकती है।
04
Pigeon Healthifry Digital Air Fryer
1200 वाट की क्षमता वाला यह पिजन एयर फ्रायर भोजन के चारों तरफ समान हीटिंग करता है और जल्दी पका देता है। इसमें 4.2 लीटर की क्षमता है, जो छोटे परिवारों के लिए बढ़िया रहेगी। इसमें टाइमर और तापमान नियंत्रण 80-200 डिग्री तक सेट करने की सुविधा मिलती है।
क्यों लेना चाहिए?
- अगर आप अपना पसंदीदा भोजन खाना चाहते हैं लेकिन कम तेल में। तो यह Pigeon एयर फ्रायर पारंपरिक तलने की तुलना में 85% से 95% कम तेल खर्च होता है। इससे आप रोजाना बिना तेल के व्यंजनों को भी घर में आसानी से बना सकते हैं।
- इसमें ऊपर की तरफ एक आसान टच कंट्रोल पैनल दिया गया है। यह 8 प्रीसेट कुकिंग मोड्स के साथ आता है, जिसकी मदद से आप सिर्फ एक टैप में फ्राई, बेक, रोस्ट, ग्रिल और डीफ्रॉस्ट जैसे काम कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Pigeon
- क्षमता - 4.2 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 22.9W x 29H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 1200 वाट
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
- नॉन स्टिक बास्केट
- डिजिटल टच पैनल
कमी
- इस एयर फ्रायर में जंग लगने की समस्या हो सकती है।
05
बजट फ्रेंडली डिजिटल एयर फ्रायर की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से कम कीमत पर मिलने वाले डिजिटल एयर फ्रायर के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन ब्रांड्स का चयन आप अपनी सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।