इमरजेंसी में कपड़े धोने हैं? क्विक वॉश वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आएंगी काम

फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें हमारे जीवन को आसान बनाती हैं, और जब उनमें 'क्विक वॉश' जैसा फीचर जुड़ जाता है, तो यह सुविधा एक नए स्तर पर पहुंच जाती है। आप यहां कुछ ऐसे ही मॉडल्स देख सकते हैं, जो इस फीचर से लैस हैं और समय व बिजली की बचत करते हुए आपके कपड़ों को कुछ ही मिनट में धुल सकते हैं।
क्विक वॉश वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें
क्विक वॉश वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, समय बचाना हर किसी की प्राथमिकता है, और जब बात कपड़ों की धुलाई की हो, तो 'क्विक वॉश' सुविधा वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें बेहतरीन साबित होती हैं। क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो चाहते हैं कि आपके कपड़े झटपट धुल जाएं बिना गुणवत्ता से समझौता किए? तो आप फुली ऑटोमैटिक टेक्नोलॉजी वाले वॉशिंग मशीनों के कुछ मॉडल्स यहां देख सकते हैं। अपने कम भार और गंदगी वाले कपड़ों को आप इनके Quick Wash फीचर के साथ फिजूल बिजली खर्च के और ज्यादा समय गंवाए बिना ही धुल सकते हैं। यह फीचर आपको टॉप और फ्रंड दोनों लोड में मिल जाता है, जिसमें से किसी को भी अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

नीचे देखिए क्विक वॉश फीचर के साथ आने वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    सिर्फ क्विक वॉश ही नहीं सैमसंग की इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में आपको मिलते हैं पूरे 11 वॉश प्रोग्राम, जिन्हें आप अपने अलग-अलग भार, फैब्रिक और गंदगी वाले कपड़ों को धुलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां मानसून और बारिश के दिनों में कपड़ों को पूरी तरह धूप में सुखाना मुश्किल होता है, वहीं इसकी 700RPM की स्पिन स्पीड उन्हें लगभग सुखा हुआ बनाती है। इन्हें आप बाद में बस हल्की हवा में भी आराम से पूरी तरह सुखा सकते हैं।

    ये फीचर्स आपको आएंगें पसंद

    • Samsung की 8 किलो वॉशिंग मशीन में हाइजीन स्टीम दिया गया है, जो छोटे बच्चों या फिर घर में किसी बीमार व्यक्ति के कपड़ों को धुलने के काम आता है। यह फीचर कपड़ों से करीब 99.9% तक बैक्टेरिया हटाता है।
    • जिम या फिर स्पोर्ट्स वियर पर लगने वाली गंदगी और धब्बे निकालने के लिए स्टेन वॉश, साथ ही ऑफिस वियर जैसी डेली लॉन्ड्री के लिए वॉर्म वॉश का उपयोग करें। यह सबकुछ इसलिए मुमकिन हो पाता है, क्योंकि इसमें हीटर दिया गया है, जो 3 अलग-अलग मोड पर काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- सैमसंग
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • लोडिंग- टॉप लोड
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • असरदार धुलाई के लिए इकोबबल टेक्नोलॉजी
    • कम शोर और ऊर्जा दक्षता वाली डिजिटल इंवर्टर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • अमेजन पर कई ग्राहकों ने डैमेज प्रोडक्ट मिलने की शिकायत की है।
    01
  • Haier 9 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine

    बड़े परिवार में रहते हैं, मगर फ्रंट लोड वाली भारी-भरकम मशीन रखने की जगह नहीं है! ऐसे में आप इस 9 किलो टॉप लोड वॉशिंग मशीन पर गौर कर सकते हैं। इसका खास ओशिनस वेव ड्रम समुद्र जैसी लहरें बनाते हुए कपड़ों को गहराई से साफ करता है, मगर फैब्रिक को कोई नुकसान पहुंचाए बिना। धुलाई की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Haier ने इस क्विक वॉश वाली वॉशिंग मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम भी दिए हैं, जिन्हें पैनल में लगे बटन से सेट कर सकते हैं।

    ये फीचर्स आपको आएंगें पसंद

    • कई बार साधारण वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलने पर कपड़ों से अजीब दुर्गन्ध आने लगती है। इस समस्या को खत्म करती है फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी। इसमें हर धुलाई के बाद आपको साफ और तरोताजा महक वाले कपड़े मिलते हैं।
    • बारिश के मौसम में कपड़ों पर लगे कीचड़ के धब्बे हों या फिर खाना के तेल-मसाले वाले दाग, इसकी स्टेन प्रो टेक्नोलॉजी इन्हें बेहतरीन तरीके से निकालती है। ऐसे में यह बच्चों वाले घरों के लिए अच्छी रहती है, क्योंकि उनके कपड़ों पर अक्सर दाग-धब्बे लगते रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- हायर
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • लोडिंग- टॉप लोड
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स

    खूबियां

    • लिंट को रोकने वाला मैजिक फिल्टर
    • टब से कीटाणु दूर रखने वाला एंटी बैक्टेरिया पलसेटर

    कमी

    • प्रोडक्ट की क्वालिटी थोड़ी कमजोर लग सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    जहां एक तरफ क्विक वॉश हल्के और कम गंदे कपड़ों को फटाफट धुलने का काम करता है। वहीं, दूसरी तरफ स्टीम वॉश के साथ आप ज्यादा दिन से अलमारी में रखे कपड़ों को बिना पानी और डिटर्जेंट के भाप में एलर्जेन मुक्त बना सकते हैं। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव फंक्शन विभिन्न फैब्रिक वाले कपड़ों को 6 अलग-अलग मोशन के साथ बेहतरीन तरीके से साफ करने का काम करता है।

    ये फीचर्स आपको आएंगें पसंद

    • घर में धूप कम आती है या फिर बारिश के मौसम में कपड़े सुखाना मुसीबत लगता है, तो इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की 1200RPM की स्पिन स्पीड इस काम को आसान बनाती है। इससे कपड़े कम समय, हवा और धूप में सूख जाते हैं।
    • आपके पार्टी फंक्शन वाले नाजुक कपड़ों को हर बार ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसमें मिलता है डेलीकेट वॉश प्रोग्राम। यह कपड़ों पर ज्यादा ज़ोर डाले बिना उन्हें नाजुकता से साफ करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • लोडिंग- फ्रंट लोड
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • नॉइज- 54 db

    खूबियां

    • आसानी से कंट्रोल होने वाला टच पैनल
    • ड्रम को साफ करने के लिए टब क्लीन प्रोग्राम

    कमी

    • इसके साथ इंस्टॉलेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
    03
  • Voltas Beko, 10 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine

    10 किलोग्राम की क्षमता और टॉप लोड लोडिंग इसे बड़े परिवारों मगर कम जगह में रखने के लिए आदर्श बनाते हैं। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील जेंटल वेव ड्रम कपड़ों से गंदगी को निकालता है, लेकिन उनके फैब्रिक को खराब होने से बचाता है। वहीं, हर धुलाई के बाद ड्रम में लगने वाली गंदगी आदि को साफ करने के लिए सेल्फ टब क्लीनिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ये फीचर्स आपको आएंगें पसंद

    • अगर आप किसी ऊंची इमारत में रहते हैं जहां पानी का दबाव बहुत कम है, तो इसकी ज़ीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी काम आती है। इसकी वजह से पानी के कम दबाव में भी यह टब को तेजी से भरती है और फिजूल बिजली खर्च नहीं होता है।
    • जहां साधारण मशीनों में डिटर्जेंट पानी में अच्छी तरह नहीं मिलता और कई बार कपड़ों पर लगा रह जाता है। वहीं, इसका डबल वॉटरफॉल वाला डिजाइन इस काम को अच्छी तरह करता है, ताकी पानी में डिटर्जेंट पूरी तरह मिल सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- वोल्टास बेको
    • क्षमता- 10 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • लोडिंग- टॉप लोड
    • स्पिन स्पीड- 700 RPM

    खूबियां

    • कपड़ों से अतिरिक्त नमी सोखने वाला एयर ड्राई फंक्शन
    • गर्म पानी में कपड़ों की धुलाई के लिए इन-बिल्ट हीटर

    कमी

    • कुछ इलाकों में ब्रांड की सर्विस अच्छी नहीं है।

    जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें और देखें अन्य कैटेगरी।

    04
  • Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    प्रीमियम ब्रांड, 9 किलोग्राम की क्षमता और फ्रंट लोड की सुविधा तीनों एकसाथ चाहिए, तो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के इस मॉडल को देखें। जर्मन इंजीनियरिंग की मजबूती के साथ ही इसमें मिलने वाला AI एक्टिव वॉटर+ कपड़ों के लोड, गंदगी और फैब्रिक के अनुसार पानी की खपत तय करता है, जिससे पानी की बर्बादी नहीं होती और कपड़े भी अच्छे तरह साफ होते हैं।

    ये फीचर्स आपको आएंगें पसंद

    • रोजमर्रा में पहने जाने वाले कपड़े हों या फिर बारिश में भीगे बदबूदार कपड़े, इसके स्टीम वॉश फीचर के साथ ये सभी अच्छी तरह से साफ होंगे। इससे कपड़ों पर जमने वाले बैक्टेरिया भी निकलेंगे और सफाई तो होगी ही।
    • अगर हर बार सिल्क, लिनन जैसे नाजुक कपड़ों को ड्राई क्लीन नहीं कराना चाहते है, तो इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का सॉफ्ट केयर ड्रम और पैडल मदद करेंगे। ये इस तरह के नाजुक कपड़ों को कोमलता से साफ करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • लोडिंग- फ्रंट लोड
    • नॉइज लेवल- 54 db

    खूबियां

    • शोर को कम करने वाली इको साइलेंस ड्राइव
    • अलग-अलग कपड़ों के लिए 14 स्मार्ट वॉश प्रोग्राम

    कमी

    • धुलाई के समय मशीन में कंपन की समस्या हो सकती है।
    05

फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों मॉडलों की तुलना

विभिन्न क्षमताओं, कीमत और लोड वाली इन फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों में से आप अपनी जरूरत व बजट के अनुसार किसी भी मॉडल का चयन कर सकते हैं। इसे आसान बनाने के लिए हमने नीचे सभी की तुलना भी की है-

मॉडल्स

लोड टाइप

वॉश प्रोग्राम

अन्य

Samsung 8 Kg, 5 Star Fully-Automatic Washing Machine

टॉप लोड

11

इन-बिल्ट हीटर और स्टेन वॉश

Haier 9 Kg Fully Automatic Washing Machine

टॉप लोड

8

ओशिनस वेव ड्रम, फज़ी लॉजिक

LG 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Washing Machine

फ्रंट लोड

10

6 मोशन DD, स्टीम हाइजीन

Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star Fully-Automatic Washing Machine

टॉप लोड

10

इन-बिल्ट हीटर, हाइजीन+

Bosch 9 kg 5 Star Fully-Automatic Washing Machine

फ्रंट लोड

14

AI एक्टिव वॉटर प्लस, स्टीम

ऐसे अन्य उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में क्विक वॉश का क्या मतलब है?
    +
    क्विक वॉश एक कम अवधि का धुलाई चक्र है जो हल्के गंदे या कम मात्रा वाले कपड़ों को जल्दी साफ करने के लिए डिजाइन किया गया है, आमतौर पर 15 से 60 मिनट के भीतर।
  • क्या क्विक वॉश साइकिल भारी गंदे कपड़ों के लिए प्रभावी है?
    +
    नहीं, क्विक वॉश साइकिल भारी गंदे कपड़ों या गहरे दाग-धब्बों को हटाने के लिए उतना प्रभावी नहीं होता। यह मुख्य रूप से हल्के गंदे कपड़ों को ताज़ा करने के लिए है।
  • क्विक वॉश में कितनी बिजली और पानी की बचत होती है?
    +
    क्विक वॉश साइकिल स्टैंडर्ड वॉश प्रोग्राम की तुलना में काफी कम पानी और बिजली का उपयोग करता है क्योंकि इसका समय कम होता है और यह कम भार के लिए होता है, जिससे बिजली और पानी की भी बचत होती है।
  • क्विक वॉश के लिए कौन सा डिटर्जेंट सबसे अच्छा है?
    +
    क्विक वॉश के लिए ऐसे डिटर्जेंट सबसे अच्छे होते हैं जो जल्दी घुल जाते हैं और कम समय में प्रभावी रूप से काम करते हैं, जैसे कि लिक्विड डिटर्जेंट या हाई-एफिशिएंसी (HE) पाउडर डिटर्जेंट।
  • क्या क्विक वॉश कपड़े को नुकसान पहुंचाता है?
    +
    अगर सही कपड़ों के लिए और सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो क्विक वॉश कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता। हालांकि, अत्यधिक उपयोग या गलत प्रकार के कपड़ों के लिए इसका उपयोग करने से बचें।