मानसून सीजन शुरू होते ही या फिर छोटे अपार्टमेंट में रहने वालों को अक्सर इस बात की चिंता रहती है, कि आखिर एकसाथ कई सारे कपड़ों को कैसे सुखाया जाए। वहीं, अगर भीगे कपड़े सही समय पर ना सुखाए जाएं, तो उनमें बदबू और बैक्टेरिया दोनों पैदा हो जाते हैं। आपको इन सभी समस्याओं से बचाने का एकमात्र उपाय है, ड्रायर के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन। जी हां, इनमें कपड़े सिर्फ धुलते ही नहीं बल्कि काफी हद तक सूख भी जाते हैं। इस तरह की वॉशिंग मशीनों में धुले गए कपड़ों को बस आपको हल्की हवा या धूप में डालने की जरूरत होती है।
कुल मिलाकर, चाहें बारिश में कपड़ों के कई दिनों तक ना सूखने की चिंता हो या फिर छोटी जगह में उन्हें फैलाने की, ये मशीनें दोनों की मुश्किलों का हल हैं। आप अपने बजट, घर में उपलब्ध जगह और प्राथमिकताओं के अनुसार टॉप या फ्रंट लोड में से किसी भी वॉशिंग मशीन को चुन सकते हैं। इस काम को और आसान बनाने के लिए हमने नीचे इनके कुछ मॉडलों को भी शामिल किया है-
Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine
छोटा परिवार है, अकेले रहते हैं या फिर कपल्स अपने लिए इस 6 किलोग्राम क्षमता वाली हायर वॉशिंग मशीन को चुन सकते हैं। टॉप लोड में आने की वजह से कम जगह घेरती है और आपको ऑटोमैटिक तरीके से कपड़े धुलने और सुखाने की भी सुविधा देती है। अगर आप एक सामान्य लोड पर इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन को चला रहे हैं, तो मात्र 40 मिनट के अंदर साइकिल पूरी हो जाती है।
कपड़े धुलाई में ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- बिना ज्यादा दिमाग लगाए कपड़ों को सही पानी और धुलाई के साफ करना चाहते हैं, तो इसका फज़ी लॉजिक फीचर आपके लिए ही बना है। यह कपड़ों के भार, प्रकार, गंदगी आदि को समझकर उसी के हिसाब से सबसे अच्छी धुलाई सुनिश्चित करता है।
- 8 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम जहां विभिन्न प्रकार के कपड़ों को अच्छी तरह धुलने की सुविधा देते हैं, तो वहीं ओशिनस वेव उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखता है। इसके अलावा Monsoon सीजन में भी कपड़े बढ़िया तरीके से सूखें, इसके लिए मशीन 780 RPM स्पीड से घूमती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
- वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
खूबियां
- ऑटो रीस्टार्ट
- मैजिक फिल्टर
कमी
- एकसाथ कई कपड़े, भारी कंबल आदि टब में फिट नहीं होते हैं।
01
Samsung 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
घर में सारे उपकरण स्मार्ट हैं मगर वॉशिंग मशीन अभी-भी वही बाबा आदम जमाने की? समय आ गया है कि आप इस सैमसंग फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को आजमाएं, जिसमें AI टेक्नोलॉजी के साथ WiFi कनेक्टिविटी भी मिलती है। बड़े परिवारों के लिए इस ड्रायर वाली वॉशिंग मशीन की 8 किलोग्राम की क्षमता आदर्श है। यह 70% तक बिजली बचाते हुए और पानी की खपत को भी कम करके कपड़ों को बेहतरीन तरीके से साफ करती है।
कपड़े धुलाई में ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- अक्सर बारिश के दिनों में कपड़ों पर कीचड़ आदि लगने की समस्या होती है। इसे साफ करने के लिए आपको कपड़ों को हाथों से ना रगड़ना ना पड़े, इसके लिए बबल सोक कपड़ों को गहराई से धुलता है। इससे जिद्दी दाग-धब्बे बिना किसी मेहनत के साफ हो जाते हैं।
- 1400 RPM की तेज स्पिन स्पीड Rainy Season में बहुत काम की साबित होती है, कपड़े जल्दी सूखते हैं और दुर्गन्ध आने की समस्या भी नहीं होती है। बरसात में बाहर निकलने पर कपड़ों पर जर्म और बैक्टेरिया भी आसानी से जमा हो जाते हैं, जिन्हें हाइजीन स्टीम की मदद से दूर किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- फिनिश टाइप- मैट
- कंट्रोल्स टाइप- रिमोट
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- डिजिटल इंवर्टर टेक्नोलॉजी
- AI कंट्रोल पैनल
कमी
- तेज स्पिन स्पीड से आवाज ज्यादा होती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG Smart Choice,11 Kg (Wash)/7 Kg (Dry), Front Load Washer Dryer
एलजी का यह फ्रंट लोड वॉशर ड्रायर आपको कपड़े धुलने का एक ऐसा अनुभव दे सकता है, जो शायद आपकी पुरानी मशीन कभी नहीं दे सकती। बड़े परिवार के कई सारे कपड़े एकसाथ धुलने या फिर भारी कंबल साफ करने के लिए इसका 11 किलोग्राम वाला वॉश और 7 किलोग्राम का ड्राय फंक्शन आराम से काम करता है। वहीं, 14 तरह के वॉश प्रोग्राम विभिन्न तरह के कपड़ों को आसानी से धुलने की सुविधा देते हैं।
कपड़े धुलाई में ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- मानसून में कभी-भी आ जाने वाली बारिश में कई बार कपड़े गंदे हो जाते हैं या भीग जाते हैं। ऐसे में आप इस तरह के कपड़ों को टर्बोवॉश के जरिए मात्र 59 मिनट में धुल सकते हैं। Washing Machine का यह फंक्शन कपड़ों को तेजी से भिगोकर धुलता है, जिससे गंदगी भी आसानी से निकल जाती है।
- बारिश के कीचड़ या फिर गंदे पानी से कपड़ों पर जमा हुए बैक्टेरिया स्टीम टेक्नोलॉजी की मदद से आसानी से निकाले जा सकते हैं। यह पानी में भीगने पर कपड़ों में पैदा होने वाली बदबू को भी निकालता है, जिससे आपको स्वच्छ और दुर्गन्धमुक्त कपड़े मिलेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- FHD1107SWM
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- ड्राइंग साइकिल- 5
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
खूबियां
- AI डायरेक्ट ड्राइव मोटर
- टब क्लीन फंक्शन
कमी
- इसमें कपडों पर सिलवटें ज्यादा आ जाती हैं।
03
IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher
अब AI सिर्फ आपके फोन, लैपटॉप तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि वॉशिंग मशीन में भी आ चुका है। जी हां, इस वॉशर ड्रायर रीफ्रेशर में मिलने वाला एडवांस्ड AI फंक्शन कपड़ों को सबसे अच्छी तरह से धुलने के लिए उनके फैब्रिक और भार को समझकर वॉश साइकिल से लेकर टाइम और पानी के लेवल तक सबकुछ अपने आप सेट करता है। अगर आपको परिवरा में 4-5 लोग हैं, तो यह ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बढ़िया रहेगी।
कपड़े धुलाई में ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- स्कूल से आते समय कीचड़ में लोट-पोट करके आए बच्चों के कपड़े हों या फिर किसी बड़े-बुजुर्ग के इसकी पावर स्टीम टेक्नोलॉजी 99.9% तक जर्म, बैक्टेरिया और एलर्जेन्स को निकालकर उन्हें हाइजनिक बनाए रखने का काम करती है।
- अचानक Rain अलर्ट हो गया है और कपड़े सुखाने की चिंता सता रही है, इसके मल्टीपल ड्राइंग मोड्स आपकी मदद करेंगे। इन्हें तुरंत पहनने के लिए इस्त्री कर सकते हैं, सीधा अलमारी में रख सकते हैं या फिर फुल साइकिल के लिए समय ना होने टाइम ड्राई मोड इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 9/6/3 किलोग्राम
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- WiFi
- वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- स्पेशल फीचर- इको इंवर्टर, पावर स्टीम
खूबियां
- स्टीम रीफ्रेश फंक्शन
- ऑटो इंबैलेंस कंट्रोल
कमी
- कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या आ सकती है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करिए।
04
Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
छोटे से मीडियम साइज परिवार या फिर घर में ज्यादा जगह घेरे बिना आसानी से कपड़ों को धुलने के लिए व्हर्लपूल की यह 7 किलोग्राम वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन काम की साबित होगी। वहीं, अगर आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां का पानी खराब क्वालिटी वाला है, तो इसका हार्ड वॉटर वॉश उस पानी का असर कपड़ों पर नहीं होने देता और उन्हें अच्छी तरह से साफ भी करता है।
कपड़े धुलाई में ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- बारिश वाले मौसम में अक्सर थोड़े बहुत गंदे हुए कपड़ों को तुरंत और फटाफट धुलने का मन करता है, मगर यह काम हाथों से मुमकिन नहीं है। ऐसे में इसका एक्सप्रेस वॉश फंक्शन आपकी मदद करेगा और आप कम समय व पानी की खपत में कपड़ों को साफ कर सकेंगे।
- 8 तरह के वॉश प्रोग्राम अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को आसानी से धुलने में मदद करते हैं। वहीं, 740 RPM की स्पिन स्पीड बरसात में बिना किसी परेशानी के उन्हें तेजी से सुखाने के काम आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- कंट्रोलर टाइप- टच
- फिनिश टाइप- मैट
- ऑपरेशन मोड- ऑटोमैटिक
खूबियां
- ज़री प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी
- स्मार्ट सेंसर की सुविधा
कमी
- मशीन से आवाज आने की शिकायत हो सकती है।
05
इन मॉडलों की तुलना सही फैसला लेने में करेगी मदद
अलग-अलग क्षमता और लोड वाली इन वॉशिंग मशीनों का चुनाव पूरी तरह से आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर एकसाथ कई कपड़े धुलने हैं और घर में मशीन रखने के लिए अच्छी जगह है, तो आप फ्रंट लोड मॉडल को चुनें। वहीं, कम जगह में मशीन फिट हो जाए और आपको कपड़े डालने-निकालने में ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े, तो टॉप लोड का चुनाव बेहतर होगा। आप इनकी तुलना पर एक नजर डाल सकते हैं-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में अन्य घरेलू उपकरणों के बारे में जान सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।