कपड़े धोना और सुखाना एक थकाऊ काम हो सकता है, खासकर जब आपके पास ढेर सारे कपड़े हों। यहीं पर हाई कैपेसिटी वॉशिंग मशीन ड्रायर अहम किरदार निभाती है। यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि आपके लॉन्ड्री रूटीन को आसान और तेज बनाने वाला एक स्मार्ट उपकरण है। हम आपके लिए ऐसी ही वॉशिंग मशीन के विकल्प लेकर आए हैं, जो ड्रायर के साथ आती हैं। 8, 9 से लेकर 12 किलोग्राम तक की उच्च क्षमता में आने वाली ये Washing Machine सुविधाजनक Dryer के लिए कपड़ों को फटाफट धुलने के साथ ही जल्दी सुखाने में भी मदद करती हैं। ये तेज स्पिन स्पीड के साथ आती हैं और साथ ही इनमें आपको अलग-अलग फैब्रिक व धुलाई की जरूरत वाले कपड़ों को धुलने के लिए विभिन्न वॉश प्रोग्राम भी मिलते हैं। इतना ही नहीं, बेहतर प्रदर्शन के साथ बिजली की कम खपत के लिए इनमें इंवर्टर मोटर मिलती है, जिसके साथ संचालन शांत और टिकाऊ बनता है। इनमें आपको एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी, जो स्मार्ट तरीके से कपड़े धुलने में मदद करती है।
इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों को देख सकते हैं-
Haier 8 Kg Frontload with 525 Super drum
यह हायर ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जो 8 किलोग्राम की क्षमता में आती है। इसमें AI DBT टेक्नोलॉजी से लैस इंवर्टर मोटर मिलती है, जिसके साथ पानी और बिजली की कम खपत में ही शानदार वॉश क्वालिटी मिल सकती है। इस Haier वॉशिंग मशीन की 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को कम समय में धुलने के साथ ही उन्हें फटाफट से सुखाने में मदद करती है, जो कि आपकी व्यस्त लाइफस्टाइल के लिए बढ़िया हो सकता है। यह Washer Dryer कॉटन, सिंथेटिक, मिक्स, एलर्जेन, बेबी केयर, डेली, डेलिकेट्स जैसे कुल 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, ताकी कपड़ों को उनके प्रकार और जरूरत के अनुसार अच्छी तरह धुला जा सके। इसका लेजर सीमलेस वेल्डिंग ड्रम लंबे जीवनकाल के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्टेनलेस स्टील से बने होने के कारण स्वच्छता का भी ध्यान रखता है। हल्के भार और कम गंदे कपड़ों को फटाफट धुलने के लिए यह 15' क्विक वॉश के साथ आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- ब्रांड- Haier
- स्पेशल फीचर- 525 सुपर ड्रम, AI DBT, डुअल स्प्रे, रीफ्रेश
- साइकिल ऑप्शन- डिले स्टार्ट, क्विक वॉश, रिंज, स्पिन
- वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
- कंट्रोल्स टाइप- रिमोट
- रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
खूबियां
- कपड़ों को गर्म और ठंडे पानी में धुलने के लिए इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है।
- प्री वॉश के जरिए ज्यादा गंदे कपड़ों को अच्छी तरह से साफ किया जा सकता है।
- PuriSteam फीचर कपड़ों को गहराई से साफ करते हुए गंदगी और बैक्टेरिया निकालता है।
कमी
- अमेजन पर अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की गई है।
01
IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher
9 किलोग्राम क्षमता वाले इस फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशर ड्रायर के साथ कपड़ों को धुलना और सुखाना आसान हो सकता है। यह अपने AI-पावर्ड फीचर के साथ कपड़ों के फैब्रिक और भार के अनुसार ऑटोमैटिक तरीके से वॉटर लेवल, वॉश साइकिल, और टाइम को सेट करके बेहतरीन धुलाई परिणाम दे सकती है। इस 9 किलोग्राम Automatic Washing Machine में 6 किलो ड्रायर और 3 किलो रीफ्रेशर के साथ शानदार धुलाई प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी पावर स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों से 99.9% तक जर्म, बैक्टेरिया और एलर्जेन को निकालकर उन्हें स्वच्छ बनाती है। वहीं, 1400 RPM स्पीड के साथ कपड़े तेजी से धुलने और सूखते हैं। इस IFB वॉशर ड्रायर में बेहतरीन सफाई के लिए 9 स्विर्ल वॉश टेक्नोलॉजी मिलती है, जो 9 डायनमिक वॉटर जेस्ट बनाकर कपड़ों से गहराई से गंदगी और जिद्दी दाग निकालती है। शानदार प्रदर्शन के साथ बिजली की बचत करने के लिए इसमें इको इंवर्टर मोटर दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- ब्रांड- IFB
- स्पेशल फीचर- 9 स्विर्ल वॉश, इको इंवर्टर, पावर स्टीम
- साइकिल ऑप्शन- ऑटो ड्राई, क्रेडल वॉश, डेलिकेट्स
- वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- कंट्रोल्स टाइप- टच
- रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
खूबियां
- जरूरत के हिसाब से कपड़ों को सुखाने के लिए 4 ड्राइंग मोड्स मिलते हैं।
- स्टीम रीफ्रेश के जरिए कपड़ों से दुर्गन्ध और सिलवटें हटाई जा सकती हैं।
- यह वाई-फाई से कनेक्ट करके ऐप या वॉइस कंट्रोल के जरिए ऑपरेट हो सकती है।
कमी
- कुछ लोगों ने मशीन चलने पर आवाज आने की समस्या बताई।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bosch 8 kg, 5 Star, Fully Automatic Front Loading Washing Machine
बॉश ब्रांड की वॉशिंग मशीनें अपने शानदार फीचर्स और प्रीमियम क्वालिटी के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए बढ़िया हो सकती है। इसकी AI एक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी पानी के स्तर को भार, फैब्रिक और गंदगी के अनुसार ऑटोमैटिक एडजस्ट करते हुए अधिकतम कुशल प्रदर्शन देती है। इस Bosch फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का ज़ंगरोधी स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ तरीके से चल सकता है। कम बिजली खपत के साथ शांत और कुशल संचालन के लिए यह इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर के साथ आती है। इसमें एंटी बैक्टेरियल, शर्ट्स, स्पोर्ट्सवियर, कॉटन, सिंथेटिक्स के साथ कुल 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, ताकी अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को अच्छी तरह साफ किया जा सके। कपड़ों को गर्म पानी में धुलने के लिए बिल्ट-इन हीटर मिलता है और यह हार्ड व सॉफ्ट दोनों तरह के पानी में धुलाऊ करने में सक्षम है। कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने के लिए यह 1400 RPM स्पिन स्पीड के साथ काम करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- ब्रांड- Bosch
- स्पेशल फीचर- चाइल्ड लॉक, डिले स्टार्ट, ड्रम क्लीन
- साइकिल ऑप्शन- डेलिकेट्स, वुलेन, मिक्स, सिल्क
- वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- कंट्रोल्स टाइप- नॉब
- रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
खूबियां
- एंटीबैक्टीरियल प्रोग्राम कपड़ों को 60°C पर धोकर उन्हें बैक्टेरिया मुक्त बनाता है।
- बड़े आकार का ड्रम कपड़ों को आपस में उलझने से बचाता है।
- एंटी रिंकल फीचर कपड़ों को डैमेज किए बिना उनपर सिलवटें आने से रोकता है।
कमी
- कुछ ग्राहक इंस्टॉलेशन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
03
LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
इस एलजी फ्रंट लोड ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क्षमता 9 किलोग्राम है, जो 1200 RPM स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है। यह मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश, एलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, स्पोर्ट्सवियर आदि 14 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। इसमें मिलने वाली इंवर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर टिकाऊ और शांत प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। वहीं, इस LG Washing Machine में 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 6 अलग-अलग मोशन के साथ कपड़ों को नाजुक तरीके से धुलते हुए दाग-धब्बों को निकालती है। इसकी स्टीम टेक्नोलॉजी के जरिए कपड़ों से 99.9% तक एलर्जेन दूर होते हैं और सिलवटें भी कम हो सकती हैं। यह एलईडी, डायल और हार्ड बटन के साथ आती है, जिनके जरिए आसान इंटर्फेस और ऑपरेशन की सुविधा मिलती है। मशीन को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने के लिए इसमें स्टेनलेस स्टील से बना ड्रम दिया गया है। इसका टब क्लीन फीचर हर वॉश साइकिल के बाद ड्रम को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- ब्रांड- LG
- स्पेशल फीचर- AI DD, ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक
- स्टैंडर्ड साइकिल- 14
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- कंट्रोल्स टाइप- टच
- रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
खूबियां
- इसमें पानी की छींटों से सुरक्षित रहने वाला वॉटरप्रूफ टच पैनल दिया गया है।
- बच्चों के मशीन से छेड़खानी को रोकने के लिए चाइल्ड लॉक फीचर मिलता है।
- हाइजीन ड्रम क्लीन टब के अंदर और बाहर दोनों तरफ की सफाई ऑटोमैटिक रूप से करता है।
कमी
- कुछ लोग मशीन चलने पर कंपन होने की शिकायत करते हैं।
अन्य उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए।
04
Samsung 12 kg (Wash) / 7 kg (Dry) Front Load Washer Dryer
यह एक AI द्वारा संचालित होने वाला वॉशर ड्रायर है, जो ना सिर्फ कपड़ों के प्रकार और भार के अनुसार बेहतरीन सफाई सुनिश्चित करता है बल्कि AI एनर्जी मोड के जरिए बिजली की भी बचत करता है। इसमें 12 किलोग्राम का वॉशर और 7 किलोग्राम का ड्रायर दिया गया है, जिसमें एकसाथ कई कपड़े आसानी से धुले जा सकते हैं। इस Samsung वॉशर ड्रायर में 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिन्हें आप कपड़े के अनुसार सेट करके शानदार लॉन्ड्री रिजल्ट पा सकते हैं। इसका स्पाइरल पैटर्न वाला ड्रम कपड़ों पर एक नाजुक सतह बनाकर कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बों को निकालने के लिए उन्हें अच्छी तरह रगड़कर साफ करता है। वहीं, यह समय की बचत करते हुए तेज धुलाई और सुखाने के लिए 1400 RPM की स्पिन स्पीड के साथ आता है। इसमें एलईडी डिस्प्ले के साथ ही जॉग डायल दिया गया है, जिसकी मदद से वॉश साइकिल चुनी जा सकती है और इसे कंट्रोल करना आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- ब्रांड- Samsung
- स्पेशल फीचर- चाइल्ड लॉक, डिले स्टार्ट, ड्रम क्लीन
- साइकिल ऑप्शन- कॉटन, एक्स्ट्रा रिंज, प्रीवॉश
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- कंट्रोल्स टाइप- टच, ऐप, नॉब
- रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
खूबियां
- एयर वॉश टेक्नोलॉजी हवा के साथ डिओडराइजर के जरिए कपड़ों से दुर्गन्ध निकालती है।
- AI इकोबबल कम बिजली खपत के साथ ज्यादा बेहतर धुलाई परिणाम देती है।
- हाइजीन स्टीम कपड़ों से 99.9% तक बैक्टेरिया निकालने में सक्षम है।
कमी
- एक ग्राहक ने अमेजन पर सर्विस से जुड़ी शिकायत की है।
05
ड्रायर के साथ हाई कैपेसिटी वॉशिंग मशीनों की तुलना
बाजार में LG, Samsung, Bosch, Haier और IFB जैसे कई प्रमुख ब्रांड उच्च क्षमता वाले Washer Dryer प्रदान करते हैं। प्रत्येक ब्रांड की अपनी अनूठी विशेषताएं और टेक्नोलॉजी हैं। हम इन ब्रांडों के कुछ सबसे लोकप्रिय मॉडलों की क्षमता, प्रमुख विशेषताओं, प्रदर्शन के आधार पर तुलना करेंगे। यह तुलना आपको यह समझने में मदद करेगी कि कौन सा ब्रांड और मॉडल आपकी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुसार सही है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।