क्या आप ₹35K से कम कीमत में इन्वर्टर AC ढूंढ रहे हैं? तो यहां देखें बिजली की कम खपत करने वाले 5 टॉप रेटेड मॉडल्स

घर के लिए 35,000 रुपये के अंदर बिजली की कम खपत करने वाला इन्वर्टर एसी लेने का विचार बना रहे हैं, तो हायर, Carrier, ब्लू स्टार, Hitachi और लॉयड ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प होगा। ये मॉडल्स कम बिजली की खपत, एक समान कूलिंग, कम शोर और लंबी लाइफ प्रदान करते हैं और गर्मियों को आरामदायक व बेहतरीन बनाते हैं।
क्या आप ₹35,000 से कम कीमत में इन्वर्टर एसी ढूंढ रहे हैं?
क्या आप ₹35,000 से कम कीमत में इन्वर्टर एसी ढूंढ रहे हैं?

क्या आप भी 35 हजार रुपये के अंदर बिजली की कम खपत करने वाला इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं, लेकिन यह समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा मॉडल बढ़िया रहेगा! तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपके लिए 35,000 रुपये के अंदर मिलने वाले इन्वर्टर एसी के विकल्प लेकर आए हैं, जिसमें हायर, Carrier, ब्लू स्टार, Hitachi और लॉयड ब्रांड्स शामिल हैं। इनमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर तापमान को कम और ज्यादा करता है और बिजली की कम खपत करता है। इन स्प्लिट एसी में आपको 1 टन और 1.5 टन की क्षमता मिलेगी, जिस वजह से ये छोटे से लेकर मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया माने जाते हैं। 

यहां आपको 35 हजार के अंदर मिलने वाले इन्वर्टर एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

    1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह हायर एसी छोटे आकार वाले कमरों के लिए अच्छा माना जाता है। 35,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इस मॉडल में बिजली की कम खपत के लिए 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है, जो ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। 

    क्यों बढ़िया है?

    • अगर आपका चाहते हैं कि Haier स्प्लिट एसी कमरे के हर कोने में समान रूप से कूलिंग करें, तो इसमें आपको 4 वे स्विंग की सुविधा मिलती है। यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देता है और गर्मियों को आरामदायक बनाता है। 
    • यदि आप इन्वर्टर एसी को कहीं से भी कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इस मॉडल में आपको वाईफाई की सुविधा मिलती है। इसे आप स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस तकनीक की मदद से आपको बार-बार बिस्तर से भी नहीं उठना पड़ेगा। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 101.7W x 31.9H सेंटीमीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत 

    • 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 
    • एंटी बैक्टीरियल फिल्टर 
    • 20 मीटर तक का लंबा एयर थ्रो 

    कमी 

    • इसके इंस्टॉलेशन में समस्या हो सकती है। 
    01
  • Blue Star 1 Ton 3 Star,New Star rated,Inverter Split AC

    4 वे स्विंग वाला यह ब्लू स्टार एयर कंडीशनर इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और बिजली की कम खपत करता है। 1 टन की क्षमता वाले इस मॉडल के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • यदि आप उमस भरी गर्मी में Blue Star इन्वर्टर एसी को अलग-अलग ठंडक क्षमताओ पर चलाना चाहते हैं, तो इसमें आपको 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं। इनका उपयोग आप अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। साथ ही कूलिंग का बेहतर अनुभव मिलता है। 
    • 35 हजार रुपये से कम कीमत मिलने वाले इस स्प्लिट एसी में आपको आरामदायक नींद का फंक्शन मिलता है। जब कमरे का तापमान 24°C से 26°C के बीच हो, हवा का सीधा झोंका शरीर पर न पड़े और स्लीप मोड एक्टिव हो जाता है। इससे शरीर का तापमान सही रहता है और गहरी नींद आती है।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Blue Star 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 12000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन -21.5D x 83.8W x 30H सेंटीमीटर 
    • वाट क्षमता - 3517 वाट 

    खासियत 

    • डिजीक्यू हेप्टा सेंसर
    • सेल्फ डायग्नोसिस
    • ब्लू फिन्स 

    कमी 

    • ब्लू स्टार ब्रांड की सर्विस अच्छी नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC

    कैरियर ब्रांड के इस ब्लू स्टार स्प्लिट एसी में ऑटो क्लीन फंक्शन मिलता है, जो इवेपोरेटर कॉइल पर जमी धूल, गंदगी, और बैक्टीरिया को खुद-ब-खुद साफ करता है। 35,000 रुपये से कम कीमत वाले इस मॉडल में डिह्यूमिडिफायर की सुविधा है, जो कमरे की अतिरिक्त नमी को कम करता है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • Carrier के इस इन्वर्टर एसी में स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले का फंक्शन है, जो रियर टाइम में बिजली की खपत को सीधे इंडोर पैनल या ऐप पर देखने की सुविधा देता है। यह आपको अपने बिजली के बिल को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करता है। साथ ही रिमोट के एलईडी बटन को दो बार दबाकर डिस्प्ले पर तुरंत देखा जा सकता है। 
    • अगर आपका कमरा 111 से 150 वर्ग फुट तक का है और आप सही क्षमता वाला मॉडल लेना चाहते हैं, तो इस एसी में आपको 1.5 टन की क्षमता मिलती है। यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देता है, जिससे गर्मिया आरामदायक होती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर 
    • शोर स्तर - 37db 

    खासियत 

    • हाई डेंसिटी फिल्टर 
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल 
    • डिह्यूमिडिफायर

    कमी 

    • इस स्प्लिट एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या हो सकती है। 
    03
  • Hitachi 1 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    अगर आप भी कमरे की ठंडी हवा को साफ और स्वच्छ बनाए रखना चाहते हैं, तो इस Hitachi एसी में आपको डस्ट फिल्टर मिलता है। यह अंदरूनी हिस्सों को साफ करता है और हवा को स्वच्छ बनाता है। 1 टन की क्षमता वाला यह मॉडल 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • आपके घर में अभी भी पुराने फंक्शन वाले इन्वर्टर एसी का इस्तेमाल हो रहा है, तो अब समय आ चुका है उसे बदलने का क्योंकि इसमें 4 वे स्विंग की सुविधा मिलती है जिसकी ठंडी हवा कमरे के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है और कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • 35 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इस स्प्लिट एसी में एक्सपेंडेबल+ तकनीक है, जो बाहर के तापमान और कमरे की हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को अपने आप घटा और बढ़ा देता है। इससे कमरे की नमी को कम करने और बेहतरीन ठंडक में मदद मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 11772 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.7D x 78W x 28H सेंटीमीटर 
    • शोर स्तर - 32db 

    खासियत 

    • फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी 
    • 4 वे स्विंग 
    • पेंटा सेंसर तकनीक

    कमी 

    • इस एयर कंडीशनर में इंस्टॉलेशन की समस्या है। 
    04
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    अगर आपका कमरा मध्यम आकार है, तो आप 1.5 टन की क्षमता वाले Lloyd एयर कंडीशनर का चयन कर सकते हैं। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले इस मॉडल में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिन्हें आप अपनी ठंडक आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • लॉयड ब्रांड के इस एयर कंडीशनर में क्लीन फिल्टर इंडिकेशन का फंक्शन मिलता है, जो आपको यह याद दिलाता है कि जो आपको यह याद दिलाता है कि फिल्टर को साफ करने का समय आ गया है। इससे साफ हवा मिलती है और कमरा तेजी से ठंडा होता है। इससे बिजली की भी कम खपत होती है। 
    • अगर आप गर्मी में कहीं बाहर से घूमकर आ रहे हैं और चाहते हैं कि कमरा जल्दी से ठंडा हो जाएं, तो इस स्प्लिट एसी में आपको टर्बो कूल का फंक्शन मिलता है। इस फंक्शन को चालू करते ही कमरा सिर्फ सेकंड में एकदम ठंडा हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5.8 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर 
    • शोर स्तर - 34db 
    • आइटम का वजन - 32 किलो 600 ग्राम 

    खासियत 

    • हिडन एलईडी डिस्प्ले
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 

    कमी 

    • यह इन्वर्टर एसी चलते समय अधिक शोर करता है।
    05

₹35K के अंदर मिलने वाले इन्वर्टर एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से ₹35K के अंदर मिलने वाले इन्वर्टर एसी के 5 बेहतरीन विकल्प मिलेंगे, जो खासतौर पर बिजली की कम खपत करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन मॉडल्स का चयन आप अपने कमरे के प्रकार, जरूर, बजट और जरूरी फीचर्स को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास सुविधा 

Haier-HSA18KU-RAI4NB-I 

1.5 टन 

735.94 वाट 

डिह्यूमिडिफायर

Blue Star-IA312ZXU 

1 टन 

621.1 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 

4 वे स्विंग 

Carrier-CAI18EE3R36F1 

1.5 टन 

854.39 वाट 

6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

Hitachi-RAS.D312PCBIBS 

1 टन 

698.63 किलोवाट घंटे 

एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी

Lloyd-GLS18I3AGGSC

1.5 टन 

831.01 किलोवाट घंटे 

लो गैस डिटेक्शन

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

नोट - इस लेख में हमने आपको जिन इन्वर्टर एसी के विकल्प दिए हैं उनकी कीमत फिलहाल अमेजन पर ₹35,000 से कम है, लेकिन इन कीमतों में अमेजन द्वारा बदलाब किया जा सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि इन्हें लेने से पहले अमेजन पर लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें। 

निष्कर्ष - यहां आपको टॉप रेटेड इन्वर्टर एसी के 5 बेहतरीन विकल्प मिलेंगे, जो बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया माने जाते हैं। साथ ही कम शोर, लंबी लाइफ, एक समान कूलिंग और गर्मियों को आरामदायक बनाने में मदद करते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इन्वर्टर एसी क्या होते हैं?
    +
    इन्वर्टर एसी एक आधुनिक एयर कंडीशनर है जो वेरिएबल-स्पीड कंप्रेसर का उपयोग करता है। सामान्य एसी की तरह बार-बार बंद और चालू होने के बजाय, यह कमरे के तापमान के अनुसार अपनी गति को कम या ज्यादा करता रहता है, जिससे बिजली की भारी बचत होती है।
  • क्या इन्वर्टर एसी बिजली की कम खपत करते हैं?
    +
    हां, इन्वर्टर एसी सामान्य या नॉन-इन्वर्टर एसी की तुलना में 30% से 50% तक कम बिजली की खपत करते हैं। यह कंप्रेसर की गति को नियंत्रित करके लगातार एक समान तापमान बनाए रखता है।
  • 35K के अंदर किस ब्रांड का इन्वर्टर एसी बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी घर के लिए 35,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, तो हायर, ब्लू स्टार, कैरियर, लॉयड और हिताची ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • क्या इन्वर्टर एसी ज़्यादा रखरखाव मांगते हैं?
    +
    नहीं, इन्वर्टर एसी को भी सामान्य एसी की तरह ही नियमित सफाई और सर्विसिंग की आवश्यकता होती है। उनका रखरखाव लागत में कोई खास अंतर नहीं होता है।