क्या होता है एसी में E2 एरर? जानें खुद से सही करने का तरीका

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि एसी में E2 एरर क्या है और क्यों होता है तो आपको बता दें कि इंडोर कॉइल का तापमान सेंसर खराब होने, फिल्टर गंदा होने या इंडोर यूनिट का ब्लोअर फैन ठीक से न घूमना है। यह कूलिंग को रोक देता है ताकि एयर कंडीशनर को कोई बड़ा नुकसान न हो।
एसी में E2 एरर क्या है?
एसी में E2 एरर क्या है?

गर्मी के दिनों में अचानक एसी बंद हो जाए और डिस्प्ले पर E2 लिखा दिखने लगे, तो हर किसी का परेशान होना आम बात है। लेकिन, ज्यादातर लोग इस बड़ी खराबी को देखकर तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं और बिना मतलब के हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी में दिखने वाला E2 एरर कोई बड़ी समस्या नहीं है? दरअसल, यह मशीन की तरफ से मिलने वाला एक अलर्ट होता है, जिसे आप बिना किसी खर्च के खुद से ही घर पर सही कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि आखिर E2 एरर क्या होता है, इसके मुख्य कारण क्या है, क्या नुकसान होता है और खुद से कैसे सही किया जाएं। 

E2 एरर आने के मुख्य कारण

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि एसी में E2 एरर क्यों होता है, तो यहां आपको कुछ मुख्य कारण बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से समझ सकते हैं। 

  • सेंसर का खराब होना - कॉइल सेंसर के खराब होने पर बोर्ड को सही तापमान की जानकारी नहीं मिलती है। जब सेंसर सही तापमान और रेजिस्टेंस को नहीं मापता है, तो कंट्रोल बोर्ड सुरक्षा के लिए मशीन को रोककर E2 एरर दिखाने लगता है। 
  • तार का कट होना - चूहे द्वारा तार काटने या घिसाव होने के कारण सेंसर की तार कट जाती है। इसका मतलब है कि आपको सेंसर के तार का ध्यान रखना चाहिए वो कहीं से कट तो नहीं हो गया है। 
  • जैक पर कार्बन - पीसीबी (PCB) बोर्ड पर लगे सेंसर के जैक में कार्बन या नमी का जम जाना है। वहीं कार्बन जमने से सेंसर और मुख्य बोर्ड के बीच कनेक्शन टूट जाता है। 
  • कॉइल गंदा होना - एसी के इवेपोरेटर कॉइल पर अधिक गंदगी, धूल या बैक्टीरिया जमा होने के कारण भी E2 एरर डिस्प्ले पर दिखाई देता है। 

E2 एरर होने से क्या नुकसान होता है? 

एसी में E2 एरर आने पर कूलिंग या हीटिंग बंद हो जाती है, मशीन काम करना रोक देती है और मुख्य रूप से कंप्रेसर या सर्किट बोर्ड को भारी नुकसान पहुंचता है।

  • कूलिंग या हीटिंग बंद होना - एसी ठीक से काम करना बंद कर देता है और तापमान नियंत्रित नहीं होता है। यह मुख्य रूप से कॉइल सेंसर, कमरे के तापमान सेंसर की खराबी, ढीली वायरिंग और अधिक गंदगी के कारण होता है। 
  • ऑटो कट ऑफ - एयर कंडीशनर में खराबी होने के कारण यह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुद को बंद कर लेता है। यदि कॉपर टिप वाला सेंसर कॉइलिंग पाइप से बाहर निकल जाए, तो यह तापमान नहीं माप पाता है। 
  • आंतरिक पार्ट्स को खतरा - कॉइल सेंसर या हाई वोल्टेज की समस्या के कारण कंप्रेसर या मुख्य PCB बोर्ड जल सकते हैं। इसके कारण आंतरिक पार्ट्स को होता है कि कॉइल पर अत्यधिक बर्फ जम सकती है, जिससे पाइप फटने या कंप्रेसर खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। 

खुद से सही करने का आसान तरीका

अगर आपके एसी में भी E2 एरर की समस्या होती है और आप उसे खुद से सही करना चाहते हैं, तो यहां आपको कुछ बिंदु दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप एयर कंडीशनर के E2 एरर को खुद से सही कर सकते हैं। 

  • पावर को बंद करें - सबसे पहले एसी के मुख्य प्लग को निकालकर 5 से 10 मिनट के लिए बंद रखें और फिर दोबारा से चालू करके देखें। इनडोर यूनिट का कवर खोलकर कॉइल सेंसर और उसकी वायरिंग को देखें कि वह ठीक से जुड़ी है या नहीं। 
  • फिल्टर को साफ करें - एसी का फ्रंट कवर खोलकर इंडोर एयर फिल्टर को बाहर निकालें और पानी से धोकर साफ करना चाहिए। गंदे फिल्टर हवा को रोकते हैं, जिससे सेंसर गलत तापमान मापकर E2 एरर दिखाता है।
  • सेंसर की जांच करें - कूलिंग कॉइल पर लगे कंप्रेसर सेंसर को देखें। देखें कि उसकी तार कहीं से कटी या ढीली तो नहीं है। सेंसर के शॉर्ट या ओपन सर्किट होने से गलत रीडिंग मिलने लगती है। 
  • जैक साफ करें - अगर एसी का तार ठीक है, जो पीसीबी बोर्ड पर लगे सेंसर के जैक को निकालकर साफ करना चाहिए। इंडोर यूनिट का कवर खोलकर कंट्रोल बोर्ड पर लगे कॉइल सेंसर के प्लास्टिक जैक को ढूंढें। यदि उसकी पिनों पर कार्बन या कोई अन्य पदार्थ जमा हो गया है, तो उसे साफ करना चाहिए। 
  • सेंसर बदलें - यदि एयर कंडीशनर का सेंसर खराब है, तो उसी कंपनी का नया ओरिजनल कॉइल सेंसर जोड़कर या सोल्डरिंग करके बदल लें। इससे एसी पर E2 एरर नहीं दिखाई देगा। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

    इन्हें भी पढ़ें:-

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • एसी में E2 एरर क्या होता है?
      +
      एसी में E2 एरर मुख्य रूप से कॉइल टेम्परेचर सेंसर की खराबी, कॉइल सेंसर की तार कट जाने या कॉइल पर बहुत अधिक गंदगी/बर्फ जमने से रोकता है।
    • एसी में E2 एरर का मुख्य कारण क्या होता है?
      +
      एसी में E2 एरर अक्सर इंडोर यूनिट के तापमान सेंसर में खराबी, PCB बोर्ड की समस्या, या वायरिंग में ढीले कनेक्शन के कारण आता है।
    • E2 एरर आने पर एसी को इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं?
      +
      E2 एरर आने पर एसी को तुरंत बंद कर देना चाहिए ताकि आगे कोई नुकसान न हो। इसका निरंतर उपयोग कंप्रेसर या अन्य महत्वपूर्ण घटकों को नुकसान पहुंचा सकता है।
    • E2 एरर से बचने के लिए क्या रखरखाव करना चाहिए?
      +
      नियमित रूप से एसी के फिल्टर साफ करें, इंडोर और आउटडोर यूनिट की सर्विस करवाएं, और बिजली के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए स्टेबलाइजर का उपयोग करें।