LPG Crisis 2026: गैस यानी एलपीजी आजकल लगभग हर घर की जरूरत है, लेकिन हाल ही में भारत में चल रहे एलपीजी संकट के कारण गैस की बढ़ती कीमतों और कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खबरों के अनुसार, गैस की कमी के कारण 30% से अधिक होटल और रेस्टोरेंट्स ने परिचालन बंद कर दिया है, जिस कारण Swiggy और Zomato भी प्रभावित हो रहा है। वहीं कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें देखने को मिली हैं। ऐसे में अगर आप भी खाना बनाने के लिए कोई दूसरा साधन ढूंढ रहे हैं, तो इलेक्ट्रिक स्टोव एक बढ़िया उपकरण हो सकता है। एक तरह से देखा जाए तो Induction Chulha गैस से अधिक सुरक्षित भी माने जाते हैं, क्योंकि इनमें गैस लीकेज या सिलेंडर फटने जैसी समस्या नहीं होती है। वहीं इलेक्ट्रिक स्टोव काफी ऊर्जा कुशल होते हैं। सबसे खास बात यह है कि कॉम्पैक्ट साइज होने के कारण यह आपकी किचन में कम जगह घेरते हैं।
नीचे हमने आपको Amazon पर उपलब्ध 5 इलेक्ट्रिक स्टोव के विकल्प दिए हैं, जिन्हें उपयोग करना बेहद आसान होता है, क्योंकि इनमें आपको टच कंट्रोल और डिजिटल डिस्प्ले की सुविधा मिलती है। वहीं इनमें से कुछ में शामिल ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर इंडक्शन के अधिक गर्म होने पर इसे अपने आप बंद कर देता है। इनमें आपको अलग-अलग कुकिंग मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
DRUMSTONE Radiant Cooktop with Touch Panel
एलपीजी गैस की कमी के बीच यह इलेक्ट्रिक स्टोव आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह 4 बर्नर तकनीक के साथ काम करतe है यानी यह जल्दी गर्म हो जातe है, जिससे खाना पकाने में कम समय लगता है और इससे बिजली की खपत भी कम होती है। इस Drumstone इंडक्शन में टच पैनल की सुविधा मिलती है, जिससे आप केवल इंडक्शन को टच करके इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं और प्रीसेट मोड्स को सेट कर सकते हैं। इसका सिरेमिक सरफेस बर्तनों को तेजी से गर्म होने में मदद करता है। ग्लास मटेरियल से बने होने के कारण यह कुकटॉप साफ करने में भी आसान होता है। इस Stove के दोनों तरफ आपको हैंडल लगा मिलता है, जिससे इसे पकड़ना काफी आसान होता है और इसमें हाथ जलने का खतरा भी नहीं रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - DRUMSTONE Radiant
- हीटिंग एलिमेंट - 4
- कलर - ब्लैक
- हीटर सरफेस - ग्लास सिरेमिक
- विशेष सुविधा - टच पैनल
खूबियां
- इस इलेक्ट्रिक स्टोव का कॉम्पैक्ट साइज आपकी किचन में कम घेरता है और इसका स्टाइलिश और यूनिक डिजाइन इसे प्रीमियम बनाता है।
- यह ऊर्जा कुशल स्टोव है, जो कम बिजली खपत के साथ शानदार प्रदर्शन करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
कमी
- फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस इलेक्ट्रिक स्टोव में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Glen 2200W Infrared Cooktop Stove with Grill Rack for Barbecue
ग्लेन का यह इलेक्ट्रिक स्टोव 2200 वॉट क्षमता के साथ आता है, जो तेज हीटिंग से खाना जल्दी पकाने में मदद करता है। इसमें आपको 4.5kV सर्ज प्रोटेक्शन अचानक आने वाले हाई वोल्टेज झटके से इंडक्शन के हीटिंग एलिमेंट, सेंसर आदि को जलने से बचाता है। इस Glen इंडक्शन के साथ आपको ग्रिल भी मिलता है, जिससे आप इसमें BBQ कर सकते हैं। इस इंडक्शन स्टोव में आपको 3 प्रीसेट कुकिंग फंक्शन मिलते हैं, जिसकी मदद से आप इस पर अलग-अलग प्रकार के भोजन को पका सकते हैं। इसका स्टेनलेस स्टील फ्रेम इसे टिकाऊ बनाता है और ग्लास टॉप इसे साफ करने में आसान व प्रीमियम लुक देता है। इसमें आपको टच कंट्रोल और डिजिटल डिस्प्ले की सुविधा मिलती है, जिससे इस स्टोव का इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Glen Infrared
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - ग्लास
- विशेष सुविधा - डिजिटल डिस्प्ले
- वाट क्षमता - 2200W
खूबियां
- इस इंडक्शन स्टोव में सर्ज प्रोटेक्शन फीचर शामिल है, जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से इंडक्शन को सुरक्षित रखता है।
- इसमें तापमान कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप जरूरत अनुसार हीटिंग टेम्परेचर को कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक इस इंडक्शन को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Longway Cookpro IC 2000 Watt Induction Cooktop
लॉन्गवे का यह इंडक्शन स्टोव BIS अप्रूव्ड है, जो इसे अधिक भरोसेमंद और उपयोग में सुरक्षित बनाता है। इसमें मल्टीपल कुकिंग मोड्स शामिल होते हैं, जिससे आप इस पर अलग-अलग तरह के भोजन पका सकते हैं। यह ऊर्जा कुशल इलेक्ट्रिक स्टोव है, जो कम बिजली खपत के साथ बढ़िया प्रदर्शन करता है, जिससे LPG Crisis 2026 के बीच यह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इस कुकटॉप में ऑटो शट-ऑफ फीचर शामिल है, जो स्टोव के ओवरहीट होने पर, लंबे समय तक खाली बर्तन स्टोव पर रखने पर और काफी देर तक उपयोग ना होने पर अपने आप बंद हो जाता है। इस Longway स्टोव में आपको पुश बटन कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे इंडक्शन का इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Longway Cookpro IC
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक
- विशेष सुविधा - BIS अप्रूव्ड
- वाट क्षमता - 2000W
खूबियां
- इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन भी शामिल है, जो सेंसर के माध्यम से इंडक्शन के तापमान को समझकर उसे अपने आप बंद कर देता है।
- इसमें शॉकप्रूफ तकनीक शामिल है यानी खाना पकाते समय इस इंडक्शन में बिजली का झटका लगने का खतरा कम रहता है।
कमी
- इस इलेक्ट्रिक स्टोव को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Havells Insta Cook TC 16 Energy Efficent Induction
हैवेल्स का यह इलेक्ट्रिक स्टोव 1600 वाट क्षमता के साथ काम करता है, जिससे कुकटॉप तेज हीटिंग देता है और खाना जल्दी पक सकता है। इसमें आपको 7 कुकिंग ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप दूध, सूप और अन्य व्यंजन को पका सकते हैं। इस स्टोव में ऑटो पेन डिटेक्शन सेंसर लगा हुआ है, जो कुकटॉप पर रखे बर्तनों को पहचानता है, जिससे पता लगता है कि इंडक्शन पर कौन-सा बर्तन काम करेगा और कौन-सा नहीं। इस Havells इंडक्शन स्टोव में आपको 3 घंटे का प्रीसेट टाइमर मिलता है, जिससे आप खाना पकाने का समय सेट करके अपना दूसरा काम कर सकते हैं। इसमें मिनिमम और मैक्सिमम पावर फंक्शन शामिल होती है, जिसे आप अपनी सुविधा व जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Havells Insta Cook TC
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक
- विशेष सुविधा - ऑटो पेन डिटेक्शन सेंसर
- वाट क्षमता - 1600W
खूबियां
- इस इलेक्ट्रिक स्टोव में डिजिटल LED इंडिकेशन लगा होता है, जिससे इंडक्शन का उपयोग करना आसान होता है।
- यह ऊर्जा कुशन इंडक्शन स्टोव है, जो कम बिजली खपत करता है, जिससे बिजली बिल में बचत हो सकती है।
कमी
- अभी तक इस स्टोव को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
KENT Star Induction Cooktop 3000W with LED Display
अगर आपको भी एलपीजी का संकट सता रहा है, तो किफायती कीमत में उपलब्ध केंट के इस इंडक्शन स्टोव को देख सकते हैं। यह KENT स्टोव माइक्रोक्रिस्टल लाइन ग्लास मटेरियल से बनाया गया है, जो अधिक टिकाऊ व प्रीमियम होता है और यह हीटिंग के कारण इसके टूटने का खतरा भी कम रहता है। इसमें आपको एलईडी डिस्प्ले लगी मिलती है, जिससे इस इंडक्शन का इस्तेमाल करना काफी आसान हो सकता है। इसमें 6 प्रीसेट मेन्यू मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें शामिल टर्बो कुकिंग फंक्शन आपको बेहद कम समय में तेजी से खाना पकाने की सुविधा प्रदान करता है। वहीं इसमें ऑटो टर्न-ऑफ फीचर शामिल होता है, जो इंडक्शन के अधिक गर्म होने पर या खाली बर्तन इंडक्शन पर रखे होने पर अपने आप उसे बंद कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kent Star
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - ग्लास
- विशेष सुविधा - LED डिस्प्ले
- वाट क्षमता - 2000W
खूबियां
- इसमें शामिल ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर इंडक्शन का तापमान बढ़ने पर अपने आप स्टोव को बंद कर देता है।
- इसमें Milk Boiling मोड शामिल होता है, जो खासतौर पर दूध को उबालने के लिए दिया होता है।
कमी
- इस इलेक्ट्रिक स्टोव को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
LPG Crisis 2026: बढ़िया इलेक्ट्रिक स्टोव के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए इलेक्ट्रिक Induction Stove के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि एलपीजी क्राइसिस 2026 के बीच इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।