फ्रिज का फ्रीजर पड़ गया छोटा, तो ये सिंगल डोर Deep Freezer हफ्ते भर के फ्रोजन फूड को रखेंगे ताजा!

फ्रोजन फूड को स्टोर करने के लिए अगर आपका नॉर्मल रेफ्रिजरेटर का Freezer भी छोटा पड़ रहा है, तो सिंगल डीप फ्रीजर इस काम के लिए काफी बढ़िया रहेगा। कॉम्पैक्ट साइज के कारण यह घर में ज्यादा जगह नहीं घेरते हैं और शानदार कूलिंग संग बिजली की खपत भी कम करते हैं।
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर

जिन लोगों के पास समय की कमी होती है, वो अक्सर हफ्ते भर की सब्जियां, फ्रोजन स्नैक्स या मील-प्रेप एक साथ करके रखना चाहते हैं, लेकिन नॉर्मल रेफ्रिजरेटर का छोटा फ्रीजर बॉक्स इस जरूरत को पूरा नहीं कर पाता। इसलिए आज इस विषय को चुनते हुए हमने सिंगल डोर Deep Freezer के बारे में जानकारी दी है, जो फ्रोजन फूड स्टोरेज की हर समस्या का एक आसान और परफेक्ट समाधान है। ये डीप फ्रीजर केवल स्टोरेज की समस्या को हल नहीं करते, बल्कि बिना ज्यादा बिजली बिल बढ़ाए खाने की फ्रेशनेस व न्यूट्रिशन को बरकरार रखते हैं।

जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier HFC-145SPW4, 4 Star (2026 Star Rating) Single Door Convertible Deep Freezer

    • हमने इसे क्यों चुना - हायर का यह डीप फ्रीजर हमने इसके कंवर्टिबल मोड के कारण चुना है यानी जरूरत पड़ने पर आप इसे फ्रीजर से नॉर्मल फ्रिज भी बना सकते हैं और इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह घेरता है, जिससे यह मॉडल छोटे परिवारों या छोटी दुकानों के लिए एक परफेक्ट पैकेज है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के मुताबिक यह लेटेस्ट स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की भारी बचत करता है। वहीं इसके मेटल लाइनर के साथ हैवी ड्यूटी कंप्रेसर के बारे में भी बताया गया है, जो कूलिंग को लंबे समय तक लॉक रखती है।
    • किसके लिए सही है - यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जिनकी फूड स्टोरेज की जरूरत सीमित है, जैसे छोटा परिवार, कोई कैफे या छोटी किराना दुकान, जहां जगह कम हो।
    • किसके लिए सही नहीं है - अगर आपका बड़ा रेस्टोरेंट है या आपको बहुत भारी मात्रा में सामान स्टोर करना है, तो इसकी 145 लीटर की क्षमता आपके लिए छोटी पड़ेगी।
    • हमारी राय - अगर आप पहली बार डीप फ्रीजर ले रहे हैं और ब्रांडेड, टिकाऊ और कम बिजली खाने वाली चीज चाहते हैं, तो हमारी राय है कि आंख बंद करके इसे ले लीजिए। यह दिखने में भी सुंदर है और घर के कोने में आराम से फिट हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier HFC-145SPW4
    • क्षमता - 102 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार 
    • डोर मटेरियल - मेटल

    खूबियां

    • कम बिजली खपत
    • कन्वर्टिबल मोड

    कमी 

    • इसमें कोई पहिए नहीं है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह खिसकाने में थोड़ी मेहनत लगती है।
    01
  • Blue Star CF4-180NEYW Single Door Deep Freezer

    • हमने इसे क्यों चुना - कूलिंग के मामले में ब्लू स्टार एक बहुत बड़ा और भरोसेमंद नाम है और इसे चुनने का एक कारण इसका 161 लीटर का साइज भी है, जो ना तो बहुत छोटा है और ना बहुत बड़ा। वहीं इसकी 4 स्टार रेटिंग और मजबूत बॉडी इसे लंबे समय के इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतरीन बनाती है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसके हाई-डेनसिटी PUF इंसुलेशन के बारे में बताया गया है, जो लाइट कटने के बाद भी घंटों कूलिंग बनाए रखती है। वहीं इसकी बाहरी बॉडी एंटी-करोसिव यानी जंग रोधी है, जिससे यह नमी वाले मौसम में भी खराब नहीं होती।
    • किसके लिए सही है - यह उन दुकानदारों या घरों के लिए सही है जहां बार-बार बिजली कटने की समस्या होती है, क्योंकि यह कूलिंग को बहुत देर तक रोक कर रख सकता है।
    • किसके लिए सही नहीं है - जो लोग बहुत फैंसी लुक या डिजिटल डिस्प्ले वाले मॉडर्न फीचर्स ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह डीप फ्रीजर नहीं है, क्योंकि इसका सिंपल और क्लासिक लुक उन्हें थोड़ा पुराना लग सकता है।
    • हमारी राय - मेरी राय है ब्लू स्टार यानी भरोसा। मतलब अगर आपका बजट ठीक-ठाक है और आप एक ऐसा फ्रीजर चाहते हैं जो बिना किसी शिकायत के सालों-साल चलता रहे और आइसक्रीम या फ्रोजन फूड को पिघलने ना दे, तो यह आपके लिए है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Blue Star CF4-180NEYW
    • क्षमता - 161लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार 
    • डोर मटेरियल - स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • लॉन्ग कूलिंग रिटेंशन
    • जंग-रोधी बॉडी

    कमी 

    • यह कन्वर्टिबल नहीं है यानी यह सिर्फ फ्रीजर का काम करता है, आप इसे नॉर्मल फ्रिज मोड पर नहीं चला सकते।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Rockwell 250SDUC Deep Freezer Single Door

    • हमने इसे क्यों चुना - हमें इसका 53% तक बिजली बचाना और 10 साल की कॉइल वारंटी का दावा बहुत पसंद आया और सबसे बड़ी बात यह इको फ्रेंडली है और इसमें हैवी-ड्यूटी काम संभालने की पूरी क्षमता है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसके फास्ट कूलिंग फीचर के बारे में बताया गया है, जो बहुत तेजी से बर्फ जमाता है। वहीं इसमें कंवर्टिबल मोड भी है, जिसकी मदद से आप जरूरत के हिसाब से फ्रीजर को फ्रिज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • किसके लिए सही है - यह उन माध्यम आकार के दुकानदारों, डेयरी फार्म या आइसक्रीम पार्लर के लिए परफेक्ट है, जो बिजली के भारी बिल से बचना चाहते हैं।
    • किसके लिए सही नहीं है - एक छोटे से घर या किचन के लिए यह साइज काफी बड़ा हो जाएगा। अगर आपके पास जगह की कमी है, तो इसे न लें।
    • हमारी राय - हमारी राय में, अगर आपका कमर्शियल काम है और आप बिजली बिल को लेकर टेंशन में रहते हैं, तो यह फ्रीजर अपनी खरीदारी की कीमत कुछ ही महीनों में बिजली बचाकर वसूल कर देगा और सबसे बड़ी बात इसकी लंबी वारंटी आपको बार-बार फ्रीजर खराब होने की सिरदर्दी से भी बचाएगा।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Rockwell 250SDUC
    • क्षमता - 209 लीटर
    • कलर - सफेद और हरा
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार 
    • डोर मटेरियल - स्टील शीट

    खूबियां

    • सुपर पावर सेवर
    • लंबी वारंटी

    कमी 

    • रॉकवेल की सर्विस बड़े शहरों में तो अच्छी है, लेकिन बहुत छोटे कस्बों में सर्विस मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।
    03
  • Voltas 205 SD CF Single Door Deep Freezer

    • हमने इसे क्यों चुना - जैसा कि सभी जानते हैं वोल्टास, टाटा का ब्रांड है और इस पर भारत का कितना गहरा भरोसा है। हमने इसे इसलिए चुना क्योंकि 205 लीटर की क्षमता के साथ यह एक बजट-फ्रेंडली प्रोडक्ट है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसके बास्केट और स्टोरेज स्पेस के बारे में बताया गया है कि इसे काफी अच्छे से डिजाइन किया गया है ताकि ज्यादा सामान आ सके। वहीं इसके तापमान नियंत्रण के बारे में भी जानकारी दी है कि इसमें लगे नॉब से आप मौसम के हिसाब से कूलिंग को आसानी से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
    • किसके लिए सही है - यह उन लोगों के लिए बढ़िया है, जिनका बजट थोड़ा टाइट है लेकिन उन्हें एक ब्रांडेड और बड़े साइज 200 लीटर से अधिक का चाहिए। सीधे शब्दों में रेस्टोरेंट और किराना स्टोर के लिए यह बढ़िया रहेगा।
    • किसके लिए सही नहीं है - यह मॉडल उन लोगों के लिए बिल्कुल नहीं है जो बहुत ज्यादा एडवांस फीचर्स जैसे कन्वर्टिबल तकनीक चाहते हैं, क्योंकि यह सिर्फ डीप फ्रीजिंग के लिए बना है।
    • हमारी राय - हमारी राय है कि अगर आपको टाटा के नाम पर भरोसा है और आप एक ऐसा फ्रीजर चाहते हैं जो बिना किसी तामझाम के चुपचाप अपना काम करता रहे, तो वोल्टास का यह मॉडल पैसा वसूल चॉइस है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Voltas 205 SD CF
    • क्षमता - 205 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार 
    • डोर मटेरियल - मेटल

    खूबियां

    • किफायती दाम
    • बेहतरीन ब्रांड वैल्यू

    कमी 

    • इसमें मैनुअल डिफ्रॉस्टिंग है यानी जमी हुई एक्स्ट्रा बर्फ को साफ करने के लिए आपको इसे समय-समय पर खुद बंद करके साफ करना होगा।
    04
  • Rockwell 350SDU Deep Freezer Single Door

    • हमने इसे क्यों चुना - हमने इसे इसके 350 लीटर की भारी क्षमता और 5 स्टार एनर्जी सेविंग के कॉम्बिनेशन के कारण चुना है, जो एक साथ मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। यह एक ऐसा फ्रीजर है, जिसमें ना तो आपको स्टोरेज की दिक्कत होगी और कूलिंग के साथ बिजली बिल में बचत भी होगी।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - इस डीप फ्रीजर के कन्वर्टिबल मोड के बारे में अमेजन पर बताया गया है कि आप इसे जरूरत पड़ने पर पूरी तरह से फ्रीजर बना सकते हैं या फिर नॉर्मल कूलर में भी बदल सकते हैं। वहीं इसके लो पावर कंजम्पशन के बारे में बताया गया है, जो कम वोल्टेज या इन्वर्टर जैसी सुविधाओं पर भी आसानी से लोड संभाल सकता है।
    • किसके लिए सही है - यह बड़े रेस्टोरेंट्स, फ्रोजन मीट शॉप या कैटरिंग का बिजनेस करने वालों के लिए बिल्कुल सही है।
    • किसके लिए सही नहीं है - घरेलू इस्तेमाल या छोटी दुकानों के लिए यह बिल्कुल सही नहीं है। यह बहुत ज्यादा जगह घेरेगा और खाली रहने पर आपकी बिजली और पैसे दोनों की बर्बादी होगी।
    • हमारी राय - अगर आपका बिजनेस बड़ा है और आप बार-बार छोटा फ्रीजर खरीदने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो हमारी राय है कि एक ही बार में इस 350 लीटर वाले मॉडल में इन्वेस्ट कीजिए। 5 स्टार रेटिंग होने के कारण बिजली के बिल का टेंशन भी आपको नहीं रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Rockwell 350SDU
    • क्षमता - 308 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • डोर मटेरियल - स्टेनलेस स्टील 

    खूबियां

    • विशाल स्टोरेज क्षमता
    • 5 स्टार रेटिंग

    कमी 

    • इसका साइज इतना बड़ा है कि इसे छोटे दरवाजों या गलियों से अंदर ले जाना एक बड़ा टास्क बन जाता है।
    05

सिंगल डोर डीप फ्रीजर के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए Single Door वाले Deep Freezer की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

क्षमता 

स्टार रेटिंग 

खासियत

Haier HFC-145SPW4  

145 लीटर  

4 स्टार रेटिंग (2026)  

कॉम्पैक्ट डिजाइन और रिमूवेबल गैस्केट

Blue Star CF4-180NEYW  

161 लीटर  

4 स्टार रेटिंग

हाई-डेनसिटी PUF

Rockwell 250SDUC 

250 लीटर  

4 स्टार रेटिंग

53% बिजली बचत और 10 साल कॉइल वारंटी 

Voltas 205 SD CF  

205 लीटर 

2 स्टार रेटिंग 

कैस्टर व्हील्स, आरमदायक हैंडल 

Rockwell 350SDU  

350 लीटर  

5 स्टार रेटिंग 

कंवर्टिबल फ्रीजर और कूलर

इनमें से हमारी पहली पसंद कौन सी है?

हमारी पहली पसंद Rockwell 250SDUC 250 लीटर है, क्योंकि अगर हम छोटे दुकानदार के नजरिए से सोचें, तो हमें एक ऐसा फ्रीजर चाहिए जो न तो बहुत छोटा हो कि सामान ही न आए और न ही इतना बड़ा हो कि दुकान या घर का आधा कोना घेर ले। इसलिए 250 लीटर का यह साइज एकदम परफेक्ट है। दूसरी और सबसे बड़ी बात इसकी मजबूती और 53% तक बिजली बचत, जिसका मतलब है कि हर महीने आपके जेब पर बोझ नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही, रॉकवेल इस पर 10 साल की कॉइल वारंटी दे रहा है और इतनी लंबी वारंटी मार्केट में कोई दूसरा ब्रांड आसानी से नहीं दे पाता।

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सिंगल डोर डीप फ्रीजर की लाइफ कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर एक अच्छी क्वालिटी वाले सिंगल डोर डीप फ्रीजर की लाइफ 10 से 15 साल तक सकती है, अगर उसका सही ढंग से रखरखाव किया जाए।
  • क्या सिंगल डोर डीप फ्रीजर बहुत बिजली खाता है?
    +
    नहीं, आधुनिक सिंगल डोर डीप फ्रीजर ऊर्जा-कुशल होते हैं, खासकर यदि वे 3-स्टार या उससे अधिक की रेटिंग वाले हों। उनकी बिजली खपत आपके उपयोग और मॉडल पर निर्भर करती है।
  • सिंगल डोर डीप फ्रीजर में क्या-क्या स्टोर कर सकते हैं?
    +
    आप इसमें मांस, मछली, फ्रोजन सब्जियां, आइसक्रीम, और अन्य फ्रोजन फूड स्टोर कर सकते हैं। यह अतिरिक्त भोजन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है।