Grill सुविधा वाले इन Microwave Oven में घर पर तैयार करें अपने पसंदीदा स्नैक्स

क्या आप अपने रसोई में एक ऐसा उपकरण चाहते हैं जो न केवल भोजन को गर्म करे बल्कि उसे क्रिस्पी, ब्राउन और स्वादिष्ट भी बनाए? ग्रिल Microwave Oven आधुनिक रसोई का वह अहम हिस्सा है जो आपकी सभी कुकिंग जरूरतों को पूरा कर सकता है। यहां ऐसे ही विकल्पों को शामिल किया गया है, जो आपके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं।
ग्रिल फंक्शन वाले 5 बढ़िया माइक्रोवेव ओवन
ग्रिल फंक्शन वाले 5 बढ़िया माइक्रोवेव ओवन

आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में, रसोई के उपकरण जो समय और मेहनत बचाते हैं, वे आधुनिक लोगों द्वारा अक्सर पसंद किए जाते हैं। ग्रिल माइक्रोवेव ओवन उनमें से एक है, जो पारंपरिक माइक्रोवेव की सुविधा के साथ-साथ ग्रिलिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। चाहे आप पनीर टिक्का बनाना चाहते हों या पिज्जा को क्रिस्पी करना चाहते हों, यह उपकरण सब कुछ कर सकता है। हम आपके लिए ऐसे ही ब्रांडेड Microwave Oven के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें आपको Grill फंक्शन भी मिलता है। बता दें कि, जहां एक सामान्य माइक्रोवेव केवल गर्म तरंगों के जरिए भोजन को गर्म करता है, वहीं ग्रिल माइक्रोवेव में अतिरिक्त हीटिंग एलिमेंट (आमतौर पर क्वार्ट्ज या सिरेमिक) होते हैं जो खाने को ब्राउन, टोस्ट या क्रिस्पी कर सकते हैं। यह आपको सैंडविच, पनीर टिक्का, या ग्रिल्ड सब्जियों जैसे व्यंजन बनाने की सुविधा देता है, जो सामान्य माइक्रोवेव में मुमकिन नहीं है। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता, पावर, कीमत, फीचर्स वाले कई विकल्प मिल सकते हैं।

नीचे देखिए ग्रिल के साथ आने वाले माइक्रोवेव ओवन के विकल्प-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 30L Convection Microwave Oven

    हायर ब्रांड का यह कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन 30 लीटर क्षमता में आता है, जो एक बड़े परिवार और पार्टी के लिए ज्यादा स्नैक्स बनाने के लिए बढ़िया हो सकता है। इसका क्रिस्पी ग्रिल मेन्यू आपको बिना ज्यादा मेहनत और कम समय में घर पर ही कुरकुरे व स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने की सुविधा देता है। इस Haier माइक्रोवेव में लो टेंप्रेचर कुकिंग की सुविधा भी मिलती है, जो खाने को कम-से-कम तापमान पर अच्छी तरह से पकाने के काम आती है। इसमें मिलने वाला होम फ्राई मेन्यू घर ही स्वादिष्ट और कम तेल वाले फ्राईड चीजों को तैयार करने की सुविधा देता है। यह 400 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है, जिनका इस्तेमाल आप विभिन्न प्रकार की डिश तैयार करने के लिए कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 30 लीटर
    • ब्रांड- Haier
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • मॉडल- ‎HIL3001CBSH
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
    • स्पेशल फीचर्स- ऑटो कुक, डीफ्रॉस्ट
    • डोर ओरिएंटेशन- बाएं
    • मटेरियल- आइरन

    खूबियां

    • इस कंवेक्शन ओवन में घी और दही भी बनाया जा सकता है।
    • नॉब कंट्रोल की मदद से तापमान और टाइमर सेट कर सकते हैं।
    • ऑटो कुक मेन्यू को बटनों के जरिए सेट किया जा सकता है।

    कमी

    • ग्राहकों ने अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
    01
  • Panasonic 20L Grill Microwave Oven

    20 लीटर की क्षमता में आने वाला यह Panasonic माइक्रोवेव ओवन मीडियम साइज परिवार के लिए अच्छा हो सकता है। यह 1000W की ग्रिल पावर के साथ आपको फटाफट से स्वादिष्ट और कुरकुरा खाना तैयार करके दे सकता है। वहीं, इसकी माइक्रोवेव करने की पावर 800W है, जो खाने को तेज और एकसमान रूप से पकाने का काम करती है। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को आसानी से पकाने के लिए 38 ऑटो कुक मेन्यू मिलते हैं, जिन्हें डिश के हिसाब से सेट करके आप बेहतरीन रिजल्ट पा सकते हैं। इसके अलावा यह 26 इंडियन मेन्यू के साथ आता है, जो आपको विभिन्न भारतीय व्यंजनों को आसानी से बनाने में मदद कर सकते हैं। इस ग्रिल माइक्रोवेव ओवन में 255 मिली क्षमता की टर्नटेबल दी गई है, जिसपर बड़े बर्तन को भी आराम से रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 20 लीटर
    • ब्रांड- Panasonic
    • फॉर्म फैक्टर- ऑटोमैटिक
    • मॉडल- ‎‎NN-GT221WFDG
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
    • स्पेशल फीचर्स- टच कंट्रोल
    • डोर ओरिएंटेशन- बाएं
    • मटेरियल- ग्लास, मेटल

    खूबियां

    • टेस्टी, हेल्दी और तेज ग्रिलिंग के लिए डुअल मैजिक ग्रिल मिलता है।
    • फ्रोजन फूड को डीफ्रॉस्ट मोड से तुरंत गर्म किया जा सकता है।
    • सुरक्षित इस्तेमाल के लिए इसमें चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी मिलता है।

    कमी

    • कुछ लोगों को यह आकार में छोटा लगा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 30L Convection Microwave Oven

    इस 30 लीटर वाले माइक्रोवेव ओवन में 900 W की पावर के साथ खाने को तेजी से कम समय में अच्छी तरह पकाया जा सकता है। यह अपने ऑल राउंड रोस्ट के जरिए खाने को हर तरफ से एकसमान रूप से भूनता है, जिससे आपको बेहतरीन स्वाद मिल सकता है। इसमें चावल के व्यंजन से लेकर केक, पिज्जा, पॉपकॉर्न, बारबेक्यू, कुकीज, ड्रिंक्स और भी बहुत कुछ तैयार करने के लिए 101 ऑटो कुक रेसिपीज मिलती हैं। IFB का यह Microwave Oven ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आता है, जिसकी मदद से फ्रोजन फूड को तेजी से गर्म करके पकाया जा सकता है। इसका ओवरहीटिंग प्रोटक्शन माइक्रोवेव में सुरक्षित और टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। बच्चे इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ ना करें और कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 30 लीटर
    • ब्रांड- IFB
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • मॉडल- ‎30BRC2
    • स्पेशल फीचर्स- 101 स्टैंडर्ड मेन्यू, डिजिटल क्लॉक, टाइमर
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
    • डोर ओरिएंटेशन- बाएं
    • मटेरियल- अलॉय स्टील, स्टेनलेल स्टील कैविटी

    खूबियां

    • क्वार्ट्ज हीटर तेज व एकसमान गर्माहट देने का काम करता है।
    • विभिन्न कुकिंग के लिए माइक्रोवेव और कंवेक्शन की सुविधा मिलती है।
    • स्टीम क्लीन फीचर साफ-सफाई को आसान बना सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक ज़ंग लगने की समस्या बताते हैं।
    03
  • Samsung 23 L Grill Microwave Oven

    रोजमर्रा की खाना पकाने की जरूरतों, ग्रिलिंग, दोबारा गर्म करने और डीफ्रॉस्टिंग के लिए यह 23 लीटर क्षमता का ग्रिल माइक्रोवेव ओवन अच्छा हो सकता है। इसमें माइक्रोवेव, ग्रिल, कॉम्बी, क्विक डीफ्रॉस्ट के साथ 6 पावर लेवल्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी डिश के हिसाब से सेट कर सकते हैं। यह 2300 W की अधिकतम पावर के साथ काम करते हुए तेज और बढ़िया कुकिंग रिजल्ट दे सकता है। इसके 6 पावर लेवल खाने की जरूरत के अनुसार हीटिंग को एडजस्ट करने में मदद करते हैं, और साथ ही इको मोड के साथ ऊर्जा की बचत भी हो सकती है। इस Samsung माइक्रोवेव में विभिन्न व्यंजनों को बस एक बटन दबाकर तैयार करने के लिए प्रीलोडेड ऑटो कुक प्रोग्राम्स दिए गए हैं। इसमें आधुनिक रसोई के लिए डिजाइन किया गया टर्नटेबल मिलता है, जिसमें लगभग सभी सुरक्षा और स्वच्छता सुविधाएं मौजूद हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 23 लीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • हीटिंग मेथेड- ग्रिल
    • मॉडल- ‎‎MG23A3515AK/TL
    • स्पेशल फीचर्स- इको मोड, क्विक डीफ्रॉस्ट, ऑटो कुक
    • इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
    • डोर ओरिएंटेशन- दाएं
    • मटेरियल- सेरेमिक, ग्लास, स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • 99% तक बेहतर कवरेज के लिए चौड़ी ग्रिल लगाई गई है।
    • अंदर की तरफ स्वच्छ और खरोंच रोधी सेरेमिक कैविटी मिलती है।
    • आसान नियंत्रण के लिए इसमें टच कंट्रोल पैनल दिया गया है।

    कमी

    • ग्राहकों ने माइक्रोवेव ओवन में सही से आर-पार ना दिखने की शिकायत की है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • LG 32 L Convection Microwave Oven

    इस एलजी 32 लीटर माइक्रोवेव को बेकिंग के साथ-साथ ग्रिलिंग, दोबारा गर्म करने, डीफ्रॉस्ट करने और पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कुल 301 ऑटो कुक मेन्यू आपको तंदूर, भारतीय व्यंजन, कुकिंग जैसे कई कामों को आसानी से करने का अनुभव दे सकते हैं। यह 12 मिनट के अंदर घी भी तैयार कर सकता है। वहीं, इसमें रोटी बास्केट मिलती है, जिसमें आप फटाफट से रोटियां तैयार कर सकते हैं। इस LG माइक्रोवेव की 360° मोटराइज्ड रोटिसरी के साथ घर पर बारबेक्यू करना आसान और परेशानी मुक्त हो सकता है, जो आपको कुरकुरे और स्वादिष्ट बारबेक्यू व्यंजन बनाने की सुविधा देता है। स्वच्छता और मजबूती का ध्यान रखते हुए इसमें स्टेनलेस स्टील कैविटी मिलती है। इसके अलावा यह टैक्ट डायल वाले आसान कंट्रोल के साथ आता है, जिसके जरिए आप तापमान, मोड, टाइमर आदि सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 32 लीटर
    • ब्रांड- LG
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • मॉडल- ‎‎‎MC3286BRUM
    • स्पेशल फीचर्स- ऑटो कुक, चाइल्ड लॉक, डीफ्रॉस्ट
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
    • डोर ओरिएंटेशन- बाएं
    • मटेरियल- ग्लास, स्टेनलेस स्टील, मेटल

    खूबियां

    • डाइट फ्राई के जरिए 88% तक कम तेल में चीजों को फ्राई कर सकते हैं।
    • पॉश्चिराइज मिल्क के साथ सिर्फ एक टच में ताजा और शुद्ध दूध मिल सकता है।
    • अधिक ब्राउन खाने के लिए यह एक मल्टी-कुक तवा के साथ आता है।

    कमी

    • अभी तक ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    05

ग्रिल के साथ आने वाले माइक्रोवेव ओवन की तुलना

मॉडल्स

क्षमता

फीचर्स

खासियत

Haier 30L Convection Microwave Oven

30 लीटर

400 ऑटो कुक मेन्यू, क्रिस्पी ग्रिल मेन्यू, लो टेंप्रेचर कंट्रोल

घी/दही बनाने की सुविधा

Panasonic 20L Grill Microwave Oven

20 लीटर

38 ऑटो कुक मेन्यू, मैजिक ग्रिल, 360 डिग्री हीटिंग

26 इंडियन मेन्यू

IFB 30L Convection Microwave Oven

30 लीटर

101 स्टैंडर्ड कुक मेन्यू, 360 डिग्री हीटिंग, स्टीम क्लीन

10 पावर लेवल्स

Samsung 23 L Grill Microwave Oven

23 लीटर

ऑटो कुक प्रोग्राम्स, क्विक डीफ्रॉस्ट, एलईडी डिस्प्ले

डिओडराइजेशन

LG 32 L Convection Microwave Oven

32 लीटर

301 ऑटो कुक मेन्यू, इंडियन कुज़ीन, स्टीम क्लीन

360° मोटराइज्ड रोटिसरी

अन्य उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ग्रिल माइक्रोवेव ओवन और कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन में क्या अंतर है?
    +
    ग्रिल माइक्रोवेव ओवन में एक हीटिंग तत्व होता है जो भोजन को ऊपर से ग्रिल या टोस्ट करता है, जबकि कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन में हीटिंग तत्व और पंखे दोनों होते हैं, जो ओवन के अंदर गर्म हवा को फैलाकर बेकिंग और रोस्टिंग की अनुमति देते हैं।
  • क्या ग्रिल माइक्रोवेव ओवन अधिक बिजली की खपत करता है?
    +
    ग्रिल माइक्रोवेव ओवन सामान्य माइक्रोवेव की तुलना में ग्रिल मोड का उपयोग करते समय थोड़ी अधिक बिजली की खपत कर सकता है, क्योंकि इसमें अतिरिक्त हीटिंग तत्व चालू होते हैं।
  • ग्रिल फंक्शन का उपयोग करते समय किन बर्तनों का उपयोग करना चाहिए?
    +
    ग्रिल फंक्शन का उपयोग करते समय हमेशा माइक्रोवेव-सेफ और हीट-रेसिस्टेंट बर्तनों का उपयोग करें, जैसे कि ग्लास, सिरेमिक, या माइक्रोवेव-सेफ प्लास्टिक (जो ग्रिलिंग तापमान झेल सके)। धातु के बर्तनों का उपयोग न करें क्योंकि वे चिंगारी पैदा कर सकते हैं।