बड़े परिवारों के लिए रसोई के उपकरण चुनना अक्सर एक चुनौती भरा काम होता है, और माइक्रोवेव ओवन उनमें से एक है। अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या 30 लीटर की क्षमता वाला माइक्रोवेव ओवन वास्तव में एक बड़े परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर सकता है। हमारा अनुभव बताता है कि सही सुविधाओं के साथ, 30 Liter का Microwave Oven एक कुशल विकल्प हो सकता है, जो खाना पकाने, गर्म करने और बेकिंग के लिए अच्छा माना जाता है। यह पर्याप्त जगह प्रदान करता है ताकि आप एक साथ कई व्यंजन या बड़ी डिश आसानी से तैयार कर सकें, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है। इस लेख में, हम विस्तार से जानेंगे कि कैसे 30 लीटर का माइक्रोवेव आपके बड़े परिवार की रसोई की जरूरतों को पूरा कर सकता है और इसे चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
नीचे देखिए 30 लीटर माइक्रोवेव ओवन के 5 ब्रांडेड विकल्प-
Haier 30L Convection Microwave Oven
30 लीटर की क्षमता में आने वाला यह माइक्रोवेव ओवन हायर ब्रांड का है, जो एक बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें लो टेंप्रेचर कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप खाने में बेहतरीन स्वाद पाने के लिए उससे लंबे समय तक कम तापमान पर पका सकते हैं। इस Haier माइक्रोवेव में तेज और आसान तरीके से खाना बनाने के लिए 400 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं। आपको बस अपनी डिश के हिसाब से मेन्यू सेट करना होगा और फिर यह जरूरत के हिसाब से पावर लेवल, टाइमर आदि को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करके बेहतरीन परिणाम दे सकता है। इसका होम फ्राई मेन्यू आपको घर पर ही स्वादिष्ट और कुरकुरे फ्राईज तैयार करने में मदद करता है। इसमें मिलने वाला क्रिस्पी ग्रिल मेन्यू आपको रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाली अलग-अलग ग्रिल डिश घर पर ही तैयार करने की अनुमति देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 30 लीटर
- ब्रांड- Haier
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- मॉडल- HIL3001CBSH
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, डीफ्रॉस्ट
- डोर ओरिएंटेशन- बाएं
- मटेरियल- लोहा
खूबियां
- इसमें आप घर पर आसानी से घी और दही भी बना सकते हैं।
- तापमान नियंत्रित करने के लिए यह सुविधाजनक नॉब के साथ आता है।
- डिश की जरूरत के अनुसार इसमें टाइमर भी सेट किया जा सकता है।
कमी
- ग्राहकों ने अभी तक फीचर या प्रदर्शन को लेकर कोई कमी नहीं बताई है।
01
IFB 30L Convection Microwave Oven
इस 30 लीटर क्षमता के माइक्रोवेव ओवन में खाने को पकाने और गर्म करने के अलावा ग्रिलिंग और रोस्टिंग जैसे भी काम आसानी से किए जा सकते हैं। यह 101 स्टैंडर्ड ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है, जिसकी वजह से आप कई सारी डिशेज को तेज व आसान तरीके बना सकते हैं। इसमें मिलने वाला 900 वॉट का आउटपुट शक्तिशाली तरीके से खाने को तेजी से पकाने में मदद करता है। इस IFB Microwave में आसान टच की-पैड दिया गया है, जो इसे कंट्रोल करना सुविधाजनक बनाता है। वहीं, इसका चाइल्ड लॉक फीचर बच्चों द्वारा माइक्रोवेव ओवन में छेड़खानी किए जाने से बचाता है। इसे कॉम्पैक्ट और जगह बचाने वाले डिजाइन में तैयार किया गया है, ताकी किचन में कम जगह में भी आसानी से फिट हो सके। वोल्टेज के ऊतार-चढ़ाव में स्थिर और सुरक्षित प्रदर्शन देने के लिए यह ओवरहीटिंग प्रोटक्शन के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 30 लीटर
- ब्रांड- IFB
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- मॉडल- 30BRC2
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- स्पेशल फीचर- 101 स्टैंडर्ड मेन्यू, डिजिटल क्लॉक, एक्सप्रेस कुक
- डोर ओरिएंटेशन- बाएं
- मटेरियल- अलॉय स्टील, स्टेनलेस स्टील कैविटी
खूबियां
- इसका क्वार्ट्ज हीटर तेज प्री-हीटिंग परिणाम प्रदान करता है।
- इसमें सुविधाजनक केक मेन्यू के जरिए अलग-अलग फ्लेवर वाले केक बना सकते हैं।
- स्टीम क्लीन और डिओडराइज अंदर के हिस्से को साफ व दुर्गन्ध मुक्त बनाता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने माइक्रोवेव ओवन की मजबूती को लेकर शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Godrej 30 L Convection Microwave Oven
4-6 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त रहने वाला यह गोदरेज माइक्रोवेव ओवन 30 लीटर की क्षमता में आता है। यह 800 वॉट की पावर के साथ खाना बनाने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाता है। इसे बेकिंग के साथ-साथ ग्रिलिंग, दोबारा गर्म करने, डीफ्रॉस्ट करने और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका क्वार्ट्ज हीटर सोलो, ग्रिल और कन्वेक्शन जैसे कार्यों को करने की अनुमति देता है। सिर्फ एक बटन दबाने भर से रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाला कुरकुरा और स्वादिष्ट खाना तैयार करने के लिए इसमें 360° रोटिसरी दी गई है। यह Godrej माइक्रोवेव सुरक्षित और मजबूत स्टेनलेस स्टील कैविटी के साथ आता है, जिसे अच्छी तरह साफ करने के लिए स्टीम क्लीन फीचर भी मिलता है। इसकी 375 इंस्टाकुक रेसिपी के साथ आप विभिन्न व्यंजनों को कम समय में बेहतरीन स्वाद के साथ पका सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 30 लीटर
- ब्रांड- Godrej
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- मॉडल- GME 530 CR1 SZ
- इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर- इंस्टासेफ ऐप, हेल्दी फ्राई, डिओडराइजर
- डोर ओरिएंटेशन- बाएं
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- मल्टी-डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम खाने को तेज और एकसमान रूप पकाता है।
- डुअल ग्रिल टेक्नोलॉजी के साथ खाना हर तरफ से समान रूप से भुनता है।
- डिओडोराइजर फंक्शन अंदर की गंध को हटाने का काम करता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने अमेजन पर अंदर से यूनिट टूटने की शिकायत की है।
03
IFB 30L Convection Microwave Oven
यह माइक्रोवेव ओवन 900 वॉट का पावर आउटपुट के साथ खाना बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत हो सकती है। इसका 101 ऑटो कुक रेसिपी वाला फीचर आपको तमाम प्रकार की डिशेज को बेहद आसानी से बनाने में मदद करता है, क्योंकि यह डिशे के हिसाब से टाइमर और पावर लेवल एडजस्ट करके उसे अच्छी तरह पकाने में सक्षम होता है। वहीं, IFB के इस 30 लीटर Microwave Oven में मल्टी-स्टेज कुकिंग और बेकिंग से जुड़े काम भी बेहद आसानी से किए जा सकते हैं। यह फ्रोज़न फूड कुशलता से पकाने के लिए ऑटो-डीफ्रॉस्ट फीचर के साथ आता है। इसमें बेकिंग, कुकिंग, ग्रिलिंग, टोस्टिंग, हीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग जैसे विभिन्न काम किए जा सकते हैं। यह ओवरहीटिंग प्रोटक्शन के साथ आता है, ताकी आपको एक स्थिर और सुरक्षित प्रदर्शन मिल सके। इसके अलावा चाइल्ड लॉक विशेष रूप से छोटे बच्चों वाले घरों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 30 लीटर
- ब्रांड- IFB
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- मॉडल- 30SC4
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- स्पेशल फीचर- स्टीम क्लीन, डिओडराइजर, पावर सेव
- डोर ओरिएंटेशन- बाएं
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- पारंपरिक मसालों के लिए इसमें वन-टच देसी मसाला मिक्स फीचर दिया गया है।
- पके हुए खाने को सर्व करने तक गर्म बनाए रखने के लिए कीप वॉर्म फीचर मिलता है।
- एंटी-रस्ट स्टेनलेस स्टील कैविटी ज़ंग लगने की समस्या से सुरक्षा प्रदान करती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों का कहना है कि माइक्रोवेव शोर करता है।
अन्य कैटेगरी की जानकारी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए।
04
Faber 30L OTG with Rotisserie & Convection
इस 30 लीटर क्षमता वाले फेबर माइक्रोवेव में आप रोस्ट, बेक, ग्रिल, टोस्ट, दोबारा गर्म करने जैसे कई सारे काम कर सकते हैं। इसमें मिलने वाली बेकिंग सुविधा के साथ आप घर पर स्वादिष्ट केक, पेस्ट्री, कपकेक आदि बना सकते हैं। यह Faber माइक्रोवेव ओवन अलग-अलग प्रकार की खाना बनाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए 4 स्टेज वाले स्विच हीटिंग सेलेक्शन विकल्प के साथ आता है, जिससे आप गर्मी के स्तर को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसका ऑटो-शट ऑफ टाइमर फंक्शन खाना पकने की प्रक्रिया पूरी होने पर संचालन को ऑटोमैटिक तरीके से बंद कर देता है, ताकी खाना जलने या आग लगने जैसे जोखिम ना रहें। 1600 वॉट की पावर के साथ खाना तेजी से पकता है और स्टेनलेस स्टील हीटिंग एलिमेंट प्रक्रिया को तेज व सुरक्षित बनाता है। इसमें अंदर पक रहे खाने को बाहर से ही आराम से देखने के लिए बड़े आकार का पारदर्शी खिड़की दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 30 लीटर
- ब्रांड- Faber
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल रैक, ऑटो शट-ऑफ, इंडिकेटर लाइट
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- टेंप्रेचर रेंज- 100 से 250 डिग्री सेल्सियस
- शेल्व्स की संख्या- 2
- साइज- लार्ज
खूबियां
- प्रीमियम नॉब कंट्रोल के जरिए सेटिंग्स को नियंत्रित करना आसान हो सकता है।
- इसका कॉम्पैक्ट और फंक्शन साइज छोटे किचन के लिए भी बढ़िया रहता है।
- रोटिसरी फंक्शन के जरिए घर में ही ग्रिलिंग से जुड़े काम किए जा सकते हैं।
कमी
- कुछ लोगों ने ओवरहीटिंग से जुड़ी समस्या बताई है।
05
तुलना: 30 लीटर माइक्रोवेव लेते सम किन बातों का ध्यान रखें?
30 लीटर का माइक्रोवेव लेने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों पर विचार करना जरूरी है। सबसे पहले, यह तय करें कि आपको केवल Microwave फंक्शन चाहिए या कन्वेक्शन और ग्रिल भी। कन्वेक्शन मॉडल ज्यादा उपयोगी होते हैं। दूसरी बात, बिजली की खपत और ऊर्जा दक्षता रेटिंग (स्टार रेटिंग) देखें। तीसरी बात, ऑटो-कुक मेनू, चाइल्ड लॉक, डिफ्रॉस्ट फंक्शन और टच कंट्रोल जैसे फीचर्स की जांच करें। आखिरी में, उत्पाद की वारंटी और ऑफ्टर-सेल सर्विस पर भी ध्यान दें, क्योंकि बड़े परिवार में उपकरण का उपयोग अक्सर ज्यादा होता है। नीचे की गई विकल्पों की तुलना आपके लिए मददगार हो सकती है-
निष्कर्ष: एक बड़े परिवार के लिए 30 लीटर का माइक्रोवेव ओवन आदर्श क्षमता प्रदान करता है। यह आपको एक साथ कई व्यंजन गर्म करने या एक बड़ी डिश पकाने की सुविधा देता है, जिससे समय की बचत होती है। इसमें पर्याप्त जगह मिलती है जो बड़ी बेकिंग ट्रे या कैसरोल डिश को आसानी से रख सकता है। यह 5-7 सदस्यों वाले परिवार की रोजाना के खाना पकाने और गर्म करने की जरूरतों को कुशलता से पूरा करता है, खासकर जब कन्वेक्शन या ग्रिल सुविधाओं के साथ आता है। हालांकी, यह आपके परिवार के लिए उपयुक्त है या नहीं! यह पूरी तरह से आपकी जरूरत, बजट, और अन्य मांगों पर निर्भर करता है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।