बेकिंग, डीफ्रॉस्टिंग, कुकिंग और रीहीटिंग जैसे तमाम कामों को सिर्फ एक माइक्रोवेव की मदद से आसानी से किया जा सकता है। इसी कारण से, आजकल अधिकतर लोग अपनी रसोई में इसका इस्तेमाल करते नजर आते हैं। अगर आप भी अपने किचन में एक नया माइक्रोवेव शामिल करने की सोच रहे हैं, तो यहां भारत में मिलने वाले कुछ अच्छे ब्रांड्स के विकल्प शामिल किए गए हैं। आप यहां Samsung, LG, IFB, Panasonic और Godrej जैसे लोकप्रिय ब्रांड के Microwave पर एक नजर डाल सकते हैं, जो विभिन्न क्षमताओं में आते हैं। भारतीय रसोई के लिए अच्छे माने जाने वाले इन मॉडलों में आपको कई प्रीसेट मेन्यू के साथ आसानी से अलग-अलग चीजें बनाने की सुविधा मिल सकती है। वहीं, ये सुविधाजनक पावर, तापमान, टाइमर कंट्रोल वाले फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे इन्हें अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं, इनमें कई सुरक्षा संबंधित फीचर्स भी मिलते हैं, ताकी बिना खतरे के इन्हें रोजमर्रा में काम में लिया जा सके। तो चलिए एक नजर इनके विकल्पों पर भी डाल लेते हैं-
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
Panasonic 20L Grill Microwave Oven
यह पैनासोनिक माइक्रोवेव ओवन 20 लीटर की क्षमता में आता है, जो एक छोटे परिवार के लिए उपयोगी हो सकता है। इसमें 255 मिमी आकार की घूमने वाली ट्रे दी गई है, जिसपर एक मीडियम साइज का बर्तन रखकर कुकिंग, रीहिटिंग या डीफ्रॉस्टिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। इस Panasonic माइक्रोवेव का 360 डिग्री हीटिंग वाला फंक्शन हर एक कोने में समान गर्माहट पहुंचाकर खाने को सभी तरफ से एकसमान रूप से पकाने का काम करता है। यह 38 प्रीसेट रेसिपीज के साथ आता है, जिसमें आप बिना किसी परेशानी के 38 प्रकार के अलग-अलग व्यंजनों को बस एक बटन दबाकर तैयार कर सकते हैं। इसका डुअल पावर ग्रिल आपको दोगुनी क्षमता के साथ ग्रिलिंग करने की सुविधा देता है। वहीं, इसमें बेकिंग से जुड़े काम भी किए जा सकते हैं। इसकी स्टेनलेस स्टील कैविटी माइक्रोवेव को अंदर से स्वच्छ और हाइजनिक रखने के साथ मजबूती भी प्रदान करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Panasonic
- क्षमता- 20 लीटर
- अतिरिक्त फीचर- टच कंट्रोल
- वॉटेज- 1000 वॉट्स
- कंट्रोलर टाइप- टच
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- प्रोग्राम की संख्या- 38
- हीटिंग मेथेड- ग्रिल
खूबियां
- फ्रोज़न फूड को पकाने के लिए तेज से काम करने वाला डीफ्रॉस्ट मोड
- बच्चों द्वारा छेड़छाड़ से बचाने के लिए चाइल्ड लॉक सेफ्टी फीचर
- आसान इंटर्फेस के लिए टच कंट्रोल पैनल, एलईडी डिस्प्ले
कमी
- कुछ लोगों को इसका आकार छोटा लगा है।
01
Haier Vogue 20L Lemon Solo Microwave Oven
इस सोलो माइक्रोवेव ओवन में बॉइलिंग, रीहीटिंग, डिफ्रॉस्टिंग और कुकिंग जैसे जुड़े अलग-अलग काम किए जा सकते हैं। यह 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त रहने वाली 20 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ सुविधाजनक जॉग डायल दिया गया है, जिसकी मदद से तापमान, समय आदि को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इस Haier माइक्रोवेव में 5 अलग-अलग पावर लेवल की सुविधा भी मिलती है, जिसे आप कुकिंग की जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं। 700 W पावर आउटपुट क्षमता के साथ ही इसमें 12 ऑटो कुक मेन्यू भी मिलते हैं, जिसकी मदद से अलग-अलग डिशेज बस एक बटन दबाकर तैयार की जा सकती हैं। इसका क्विक स्टार्ट फीचर समय की बचत करते हुए फटाफट से खाने को पकाने की प्रक्रिया शुरू करता है, जिससे बिजली की बचत भी हो सकती है। इसका स्माइल फेस ग्लास डोर देखने में शानदार लगता है और किचन की शोभा बढ़ा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 20 लीटर
- स्पेशल फीचर्स- डिजिटल डिस्प्ले, जॉग डायल, पुश बटन
- वॉटेज- 1150 वॉट्स
- कंट्रोलर टाइप- जॉग डायल, पुश बटन
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- पावर लेवल- 5
- कुकिंग प्रोग्राम- ऑटो कुक, डिफ्रॉस्ट, हाई, लो, मीडियम
खूबियां
- मोड, तापमान आदि की जानकारी देने के लिए स्मार्ट डिस्प्ले मिलता है।
- इंस्टेंट स्टार्ट के साथ कुकिंग की प्रक्रिया तेजी से शुरू होती है।
- स्टीम क्लीन फीचर आंतरिक हिस्से को साफ करने में मदद करता है।
कमी
- अमेजन पर अभी तक कोई खास रिव्यू प्राप्त नहीं हुआ है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 23 L Solo Microwave Oven
रोजमर्रा की कुकिंग की जरूरतों को पूरा करने वाला यह सोलो माइक्रोवेव ओवन Samsung ब्रांड का है, जो 23 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें ऑटो कुक मेन्यू, क्विक डीफ्रॉस्ट और डिओडराइजेशन के साथ 6 पावर लेवल दिए गए हैं, खाने के प्रकार के अनुसार एनर्जी आउटपुट को एडजस्ट करने की अनुमति देता है, जिससे समान रूप से गर्म करने और पकाने को सुनिश्चित किया जा सके। इस सैमसंग माइक्रोवेव में भारतीय व्यंजनों के साथ आने वाले कुल 20 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं, जिसमें आप दाल, पुलाव, सब्जियों जैसी अलग-अलग चीजें फटाफट तैयार कर सकते हैं। यह अपने डिओडराइजेशन फीचर के जरिए आंतरिक हिस्से में दुर्गन्ध पैदा होने से रोकता है। इसमें एलईडी डिस्प्ले और बटन कंट्रोल वाला आसान इंटर्फेस दिया गया है। इसकी सैरेमिक इनेमल कैविटी साफ करने में आसान होने के साथ ही बैक्टेरिया और खरोंच के निशान पड़ने से सुरक्षित रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 23 लीटर
- ब्रांड- Samsung
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- फिनिश टाइप- कलर्ड इनेमल
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- क्विक डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- स्पेशल फीचर्स- क्लॉक, 30 सेकेंड प्लस, चाइल्ड सेफ्टी लॉक
खूबियां
- 99% तक बेहतर कवरेज के लिए चौड़े आकार की ग्रिल और टर्नटेबल
- बिजली की कम खपत सुनिश्चित करने वाला इको मोड
- लोकल स्वाद के लिए 29 प्री प्रोग्राम वाला मेन्यू
कमी
- कुछ ग्राहकों की शिकायत है कि माइक्रोवेव का सामने का शीशा बहुत गहरा रंग का है।
03
IFB 30L Convection Microwave Oven
30 लीटर की क्षमता वाले इस माइक्रोवेव ओवन को बड़े परिवार आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कंवेक्शन ओवन बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहीटिंग, डीफ्रॉस्ट करने और खाना पकाने के लिए आदर्श हो सकता है। इसमें सुविधाजनक टच कीपैड दिया गया है, जो इस्तेमाल और साफ-सफाई में आसान साबित हो सकता है। इस IFB माइक्रोवेव का चाइल्ड सेफ्टी लॉक विशेष रूप से छोटे बच्चों वाले घरों के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह मजबूत और टिकाऊ सैरेमिक कैविटी के साथ आता है, जिसमें निशान पड़ने का खतरा नहीं रहता है और साफ-सफाई भी आसानी से की जा सकती है। इसे 40~200 ℃ तक के तापमान पर सेट करके खाने को पकाया या गर्म किया जा सकता है। इसमें मिलने वाले 101 ऑटो कुक मेन्यू आपको विभिन्न व्यंजनों को फटाफट से तैयार करने की सुविधा देते हैं। इस माइक्रोवेव में कम-से-कम समय में खाना पकाने के लिए एक्सप्रेस कुकिंग का फीचर भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 30 लीटर
- ब्रांड- IFB
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- लॉक टाइप- चाइल्ड लॉक
- स्पेशल फीचर- प्रीहीट, कीम वॉर्म, ऑटो प्रोग्राम्स
- डोर ओरिएंटेशन- बाएं
खूबियां
- खाने को चारों तरफ से एकसमान भूनने वाला ऑल राउंड रोस्ट फीचर
- आंतरिक हिस्से को आसानी से साफ करने वाला स्टीम क्लीन फंक्शन
- खाने की महक को दूर करने के लिए डिओडराइज की सुविधा
कमी
- कुछ ग्राहकों ने इसमें ज़ंग लगने की समस्या बताई।
04
LG 28 L Convection Microwave Oven
यह LG ब्रांड का कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन है, जो 28 लीटर की क्षमता में आता है और इसमें ग्रिलिंग, रीहीटिंग, डिफ्रॉस्टिंग और कुकिंग जैसे अलग-अलग काम किए जा सकते हैं। इसके लो कैलोरी, तंदूर, किड्स डिलाइट, स्टीम कुक, इंडियन कुजीन जैसे अलग-अलग प्रोग्राम्स आपको विभिन्न व्यंजन बनाने की सुविधा देते हैं। यह 251 ऑटो कुक मेन्यू और रेसिपीज के साथ आता है, जिसमें आपको सालाद, तंदूर, स्वीट कॉर्नर, राइस डिलाइट जैसे अलग-अलग विकल्प मिलते हैं। इस Microwave में तेज, ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के लिए क्वार्ट्ज हीटर दिया गया है। इसके अलावा यह स्वच्छ और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए स्टेनलेस स्टील कैविटी के साथ आता है। इसमें बीपर की सुविधा भी दी गई है, जो प्रक्रिया पूरी होने पर बजकर संकेत देता है। यह आसान टच कीपैड, चाइल्ड लॉक, एलईडी डिस्प्ले जैसा तमाम सुविधाजनक फीचर्स के साथ आता है। इसका कीम वॉर्म फीचर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अंदर रखे खाने को लंबे समय तक गर्म रखने का काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 28 लीटर
- ब्रांड- LG
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- फिनिश टाइप- मैट
- वॉटेज- 900 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- स्पेशल फीचर्स- ऑटो कुक, चाइल्ड लॉक, डीफ्रॉस्ट
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
खूबियां
- तेज और हेल्दी कुकिंग के लिए एकसमान गर्मी फैलाने वाली पेटेंटेड I-Wave टेक्नोलॉजी
- स्वास्थ्य और कैलोरी का ध्यान रखने वालों के लिए हेल्थ प्लस मेन्यू की सुविधा
- एकसमान दोबारा गर्म और डिफ्रॉस्ट करने वाला शानदार फंक्शन
कमी
- कुछ लोगों ने इसके साथ स्टार्टर किट ना मिलने की शिकायत की।
05
Godrej 23 L Convection Microwave Oven
बेकिंग के साथ ही ग्रिलिंग, रीहीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग और कुकिंग जैसे अलग-अलग कामों को करने के लिए यह Godrej माइक्रोवेव ओवन बढ़िया साबित हो सकता है। इसकी 23 लीटर क्षमता इसे 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। वहीं, इस कंवेक्शन माइक्रोवेव में हेल्दी एयर फ्राई मोड के साथ 2-इन-1 फंक्शन दिया गया है, जिसके जरिए आप इसमें कम तेल में चीजों को कुरकुरा फ्राई कर सकते हैं। यह 205 इंस्टाकुक रेसिपीज के साथ आता है, जिनकी मदद से आप इसमें अलग-अलग डिशेज को बस एक बटन दबाकर मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसका स्टीम क्लीन फीचर भाप के जरिए कैविटी वॉल पर लगने वाले खाने के पार्टिकल्स को हटाने में मदद करता है, जिसे आप बस कपड़े से पोछकर साफ कर सकते हैं। इसमें मिलने वाला डुअल थर्मल प्रोटक्शन ओवरहीटिंग जैसे जोखिम से बचाता है। यह एलईडी डिस्प्ले और टच कीपैड के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 23 लीटर
- ब्रांड- Godrej
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- डोर ओरिएंटेशन- बाएं
खूबियां
- यह सुरक्षित, मजबूत और सफाई में आसान स्टेनलेस स्टील कैविटी के साथ आता है।
- इसमें तेज और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन देने वाला क्वार्ट्ज हीटर दिया गया है।
- एक्सप्रेस कुकिंग के साथ खाना पकाने का काम तेजी से हो सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को यह ज्यादा मजबूत नहीं लगा है।
06
तुलना: आपके लिए कौन-से ब्रांड का माइक्रोवेव अच्छा है?
प्रत्येक ब्रांड अपनी एक अलग पहचान और खासियत के साथ बाजार में मौजूद है। जैसे कि सैमसंग और एलजी दो ऐसे ब्रांड है, जो अपनी ग्राहक सहायता और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं। वहीं, आईएफबी को लोग उसकी प्रीमियम क्वालिटी और फीचर्स के लिए पसंद करते हैं। इसके अलावा पैनासोनिक और गोदरेज आपको किफायती कीमतों पर अच्छे फीचर्स उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में आप अपनी प्राथमिकताओं, उपयोगिता और बजट के आधार पर किसी भी विकल्प चुन सकते हैं-
इसी तरह की अन्य जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।