₹30,000-₹40,000 के अंदर मिलने वाले ये ब्रांडेड AC भीषण गर्मी में देंगे कूलिंग का शानदार अनुभव!

₹30,000-40 हजार रुपये की मध्यम रेंज में एक अच्छे ब्रांड का Split AC लेना चाहते हैं, तो यहां आपको इन्वर्टर कंप्रेसर, कम बिजली की खपत, WI-FI सक्षम, ऑटो क्लीन, शानदार प्रदर्शन और कई अन्य सुविधाओं वाले एसी ब्रांड्स के विकल्प मिलेंगे।
30,000-40,000 रुपये के बीच मध्यम श्रेणी के ब्रांडेड एसी
30,000-40,000 रुपये के बीच मध्यम श्रेणी के ब्रांडेड एसी

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नया एसी लेना चाहते हैं, लेकिन बजट ₹30 हजार- 40,000 रुपये के बीच का है, तो अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्केट में इस प्राइस रेंज के अंदर Haier, Carrier, Daikin, Hitachi और Lloyd ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है। इनमें 1 टन और 1.5 टन की क्षमता मिलती है, जिस वजह से ये छोटे से मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया माने जा सकते हैं। साथ ही बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार और 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इन Branded AC में एचडी और PM 2.5 फिल्टर है, जो कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले ताजा करता है। ये मॉडल्स विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आते हैं, जिनका उपयोग आप अपनी कूलिंग क्षमता के हिसाब से कर सकते हैं। 

यहां आपको 30 से 40 हजार के अंदर मिलने वाले ब्रांडेड एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC

    हायर ब्रांड का यह स्प्लिट एसी हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो खासतौर पर भारतीय जलवायु के लिए डिजाइन किया गया है। इस मॉडल में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। बिजली की कम खपत के लिए इस एयर कंडीशनर में 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 1 टन की क्षमता वाला यह Haier इन्वर्टर एसी छोटे आकार के कमरों 120 वर्ग फुट तक के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को 10 सेकंड में ठंडा कर सकता है। 4 वे स्विंग फंक्शन के साथ मिलने वाले इस मॉडल की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से मिलती है। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% तांबे से तैयार किया गया है, जो बेहतर ठंडक, टिकाऊपन और लंबी लाइफ प्रदान करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HSU14K-PYAIR5BN-INV
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 3.6 किलोवाट
    • खास सुविधा - 4 तरह से घूमने वाला झूला, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 920 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 87W x 29H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 920 वाट
    • आइटम का वजन - 30 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस हायर एसी में सुपर माइक्रो एंटी बैक्टीरियल फिल्टर है, जो कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले शुद्ध बनाता है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाले इस एयर कंडीशनर में 20 मीटर तक का एयर थ्रो मिलता है। 
    • इस मॉडल में फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी है, जो एसी के अंदर जमी धूल, गंदगी और बैक्टीरिया को ऑटोमेटिक तरीके से साफ करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    01
  • Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    एचडी और PM 2.5 फिल्टर के साथ मिलने वाला यह यह कैरियर एयर कंडीशनर लंबे समय तक आराम प्रदान करने के लिए हाइड्रो ब्लू कोटिंग के साथ आता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें WI-FI की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन के साथ कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें R32 रेफ्रिजरेंट का उपयोग किया गया है जो पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह 1.5 टन एसी फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 50% तक बिजली की बचत कर सकता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला Carrier का यह मॉडल आपको अपनी सुविधा के अनुसार मोड सेट करने की सुविधा देता है। इस स्प्लिट Inverter AC में ऑटो रीस्टार्ट का फंक्शन है, जो लाइट जाने के बाद बिजली वापस आने पर एसी को ऑटोमेटिक पिछली सेटिंग पर चालू कर देता है। 37db के शोर पर चलने वाले इस स्प्लिट एसी से घर में बेहद शांत वातावरण का अनुभव प्राप्त होता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎CAI18EE3R36W0
    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎854.39 वाट 
    • कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
    • आइटम का वजन - 31 किलो 100 ग्राम 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1435 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5 x 94 x 27. 5 सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • इस कैरियर एसी में डिह्यूमिडिफायर मोड है, जो कमरे की हवा से उमस को कम करने में मदद करता है। 
    • इसके 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल पर जंग रोधी नीली कोटिंग की गई है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित, टिकाऊ, बेहतरीन ठंडक और कम रखरखाव के लिए अच्छा हो सकता है। 
    • इसमें स्लीप मोड का फंक्शन है, जो रात में आरामदायक नींद के लिए कमरे के तापमान को धीरे-धीरे बढ़ाता है।

    कमी 

    • कोई कमी नहीं


    जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए एसी के अलावा विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    4 वे स्विंग की सुविधा वाले इस हिताची एसी की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से जाती है, जिससे गर्मियों में ठंडक का बेहतरीन अनुभव प्राप्त होता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला Hitachi एयर कंडीशनर फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी के साथ आ रहा है, जो इनडोर हीट एक्सचेंजर को ऑटोमेटिक रूप से साफ करने में मदद करता है। यह AC 1.5 Ton इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। साथ ही तेजी से कूलिंग और कम बिजली की खपत करता है। इसके कंडेंसर कॉइस को तांबे से बनाया गया है। साथ ही यह नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग के साथ आती है, जो तेजी से कूलिंग और लंबे समय तक उपयोग करने और जंग से सुरक्षित है। R32 रेफ्रिजरेंट गैस वाला यह इन्वर्टर एसी एंटी कोरोजिव कोटिंग और पेंटा सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RAS.D318PCCIBS
    • ब्रांड - Hitachi
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5 x 95 x 29.4 सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 25 किलो 400 ग्राम 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1013.01 किलोवाट घंटे
    • शोर स्तर - 34db 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1770 वाट 

    खासियत 

    • इसमें एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी है, जो कमरे के तापमान और लोगों की संख्या के आधार पर कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करता है। 
    • इस हिताची इन्वर्टर एसी में डस्ट फिल्टर फिल्टर शामिल है, जिस वजह से यह धूल, गंदगी और अन्य छोटे कणों को फिल्टर करता है, जिससे एलर्जी कम होती है और स्वस्थ हवा मिलती है।
    • यह 1.5 टन स्प्लिट एयर कंडीशनर 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे कम समय में ठंडा कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    03
  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    डाइकिन ब्रांड के इस स्प्लिट एसी का 3D एयरफ्लो कमरे के हर कोने में समान कूलिंग करता है, जिससे गर्मी में बेहतरीन कूलिंग का अनुभव प्राप्त होता है। यह 1.5 टन एसी छोटे आकार के कमरों 111 से 150 वर्ग फुट के लिए उपयुक्त हो सकता है और बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग और पेटेंटेड इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर मिलता है। इस Daikin एयर कंडीशनर 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में यह डाइकिन स्प्लिट एसी कमरे को तेजी से ठंडा करता है। इस Air Conditioner का PM 2.5 फिल्टर कमरे की हवा को शुद्ध बनाता है और फ्रेश एयर प्रदान करता है। इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी का पावर चिल ऑपरेशन भीषण गर्मी में भी तुरंत और तेजी से ठंडक करता है। इसका कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर ठंडक और कम रखरखाव के लिए बढ़िया होता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Daikin 
    • मॉडल - ‎MTK L50U
    • कूलिंग पावर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • खास सुविधा - 3डी एयरफ्लो, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, 52°C तक उच्च परिवेश तापमान पर संचालन, पीएम 2.5 फिल्टर, ट्रिपल डिस्प्ले
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 966.47 किलोवाट घंटे
    • शोर स्तर - 30 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 88.5 x 22.9 x 29.8 सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 31 किलोग्राम 

    खासियत 

    • 35db के शोर पर चलने वाले इस डाइकीन एसी में रेडिएंट कूलिंग की सुविधा है, जो कमरे के हर कोने में समान कूलिंग करता है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 
    • इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी में ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी शामिल है, जो पानी का इस्तेमाल करके इनडोर यूनिट हीट एक्सचेंजर के इवेपोरेटर कॉइल को ऑटोमेटिक साफ करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
    04
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता वाला यह लॉयड स्प्लिट एसी वेरिएबल स्पीड वाले कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के आधार पर बिजली की कम खपत करता है। इस मॉडल में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग विभिन्न कूलिंग क्षमताओं के अनुसार किया जा सकता है। इस स्प्लिट एसी में रेफ्रिजरेंट R32 गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकने में मदद करती है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह एयर कंडीशनर हिडन LED डिस्प्ले के साथ आता है। 2 वे स्विंग की सुविधा वाले इस इन्वर्टर एसी की हवा कमरे के दोनों तरफ समान रूप से पहुंचती है।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.75 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7 x 87 x 30 सेंटीमीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 956.79 किलोवाट घंटे
    • शोर स्तर - 32db 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1565 
    • आइटम का वजन - 36 किलो 800 ग्राम 

    खासियत 

    • लॉयड ब्रांड का यह 1.5 टन एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग करता है। 
    • इसमें क्लीन एयर फिल्टर + PM 2.5 एयर फिल्टर मौजूद है, जो कमरे मे आने वाली हवा को ठंडा करने से पहले उसे साफ और ताजा करता है। 
    • 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह एयर कंडीशनर बिजली की कम खपत कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन में समस्या हुई है। 
    05

₹30,000-40,000 रुपये के बीच मध्यम श्रेणी वाले ब्रांडेड एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 30 हजार रुपये से ₹40,000 के अंदर मिलने वाले ब्रांडेड एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे, जिन्हें आप अपनी सुविधा, जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकती हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

खास सुविधा 

Haier-HSU14K-PYAIR5BN-INV

1 टन 

5 स्टार 

एचडी फिल्टर

Carrier-‎CAI18EE3R36W0

1.5 टन 

3 स्टार 

WI-FI सक्षम 

Hitachi-RAS.D318PCCIBS

1.5 टन 

3 स्टार 

4 वे स्विंग 

Daikin-‎MTKL50U

1.5 टन 

3 स्टार 

ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी

Lloyd-‎GLS18I3FWAGC

1.5 टन 

3 स्टार 

गोल्डन फिन इवेपोरेटर

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹30,000 से 40 हज़ार रुपये की रेंज में कौन से ब्रांड के एसी सबसे अच्छे होते हैं?
    +
    इस प्राइस रेंज में Daikin, Lloyd, Haier, Carrier और Hitachi जैसे ब्रांड अच्छे विकल्प प्रदान करते हैं।
  • क्या इस बजट में इन्वर्टर एसी मिलना संभव है?
    +
    हां, ₹30,000 से 40 हज़ार रुपये में कई अच्छे इन्वर्टर एसी उपलब्ध हैं जो बिजली की बचत में मदद करते हैं।
  • 1 टन या 1.5 टन, मेरे कमरे के लिए कौन सा एसी सही रहेगा?
    +
    छोटे कमरे (100-120 वर्ग फुट) के लिए 1 टन और मध्यम आकार के कमरे (150-180 वर्ग फुट) के लिए 1.5 टन एसी उपयुक्त होता है।