2 Ton AC: बड़े हॉल को मिनटों में ठंडा करने वाले टॉप 5 स्मार्ट मॉडल्स! गर्मी से देंगे तुरंत राहत

बड़े हॉल और स्पेस के लिए Cruise, Hitachi, Voltas, Haier और Lloyd के लिए 2 टन AC हैं शानदार विकल्प। इनके स्मार्ट फीचर्स, इन्वर्टर तकनीक और पावरफुल कूलिंग देते हैं शानदार ठंडक।
बड़े हॉल और कमरे के लिए स्मार्ट 2 टन एसी
बड़े हॉल और कमरे के लिए स्मार्ट 2 टन एसी

आज के समय में बड़े हॉल, लिविंग रूम और बड़े कमरों को ठंडा रखने के लिए 2 टन क्षमता वाले AC एक बेहतरीन विकल्प बन गए हैं। बड़ी क्षमता वाले ये एयर कंडीशनर बड़े स्पेस में भी तेजी से और समान रूप से ठंडक देते हैं। इन स्मार्ट 2 Ton AC में एडवांस तकनीक जैसे इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कंट्रोल, वाई-फाई कनेक्टिविटी और ऊर्जा बचत फीचर्स शामिल होते हैं, जो सामान्य एसी से अधिक कूलिंग देते हैं। खासकर बड़े हॉल, ऑफिस स्पेस, बड़े बेडरूम या लिविंग एरिया में तेजी से कूलिंग देकर आरामदायक वातावरण बनाते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट स्प्लिट एसी में स्मार्टफोन ऐप और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे आप कहीं से भी एसी को नियंत्रित कर सकते हैं। कई मॉडलों में AI आधारित कूलिंग सिस्टम भी होता है, जो कमरे के तापमान और उपयोग के अनुसार कूलिंग को अपने-आप एडजस्ट करता है। तेज कूलिंग, कम बिजली खपत और स्मार्ट फीचर्स के कारण स्मार्ट 2 टन एसी बड़े घरों और कमर्शियल स्पेस के लिए बढ़िया कूलिंग समाधान हैं। 

आइए बड़े हॉल और कमरे के लिए स्मार्ट 2 टन एसी के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 2 Ton 5 Star HEXA Inverter Split AC

    हायर का यह 2 टन एसी बड़े कमरे और हॉल के लिए एक पावरफुल एयर कंडीशनर है। इसकी 2 टन क्षमता लहभग 160 से 250 स्क्वेयर फीट के बड़े कमरे या लिविंग एरिया को तेजी से ठंडा करने में सक्षम है। इसमें हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो बिजली की खपत कम करते हुए बेहतर कूलिंग देता है। इसके साथ 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड मिलता है, जिससे आप जरूरत के अनुसार इस Haier एसी की कूलिंग क्षमता 40% से 110% तक एडजस्ट कर सकते हैं और लगभग 60% तक बिजली की बचत कर सकते हैं। इसका सुपरसोनिक कूलिंग लगभग 10 सेकंड में तेजी से ठंडक देता है। खास बात है कि यह स्प्लिट एसी 60°C तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देता है, इसलिए गर्मियों में भी यह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है। इसकी एयर सर्कुलेशन क्षमता लगभग 1350 CFM है, जिससे हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 21500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1790 किलोवाट 
    • नॉइज़ लेवल - 47 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसकी कूलिंग पावर लगभग 6300 वाट / 21500 BTU है, जो बड़े स्पेस को तेजी से ठंडा करने के लिए पर्याप्त है।
    • इसका फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर एक बटन दबाने पर लगभग 21 मिनट में इनडोर यूनिट की पूरी सफाई कर देता है। यह प्रक्रिया धूल, बैक्टीरिया और बदबू को हटाकर लगभग 99.9% साफ हवा देती है।
    • इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो बेहतर कूलिंग, अधिक टिकाऊपन और लंबी उम्र देती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब उत्पाद बताया है।
    01
  • Cruise 2 Ton 3 Star Inverter Split AC with 7-Stage Air Filtration

    इस 2 टन स्मार्ट स्प्लिट एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दी गई है, जो कमरे की कूलिंग जरूरत के अनुसार अपनी पावर को अपने-आप एडजस्ट करती है। इससे तेज कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसके साथ 2-वे ऑटो एयर स्विंग दिया गया है, जिससे ठंडी हवा कमरे में समान रूप से फैलती है। इस वजह से बड़े हॉल या लिविंग रूम में भी कूलिंग जल्दी और बढ़िया मिलती है। यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, जो लगभग 207 से 253 वोल्ट के बीच बिना स्टेबलाइज़र के काम कर सकता है। इस Cruise एयर कंडीशनर में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया है, जो कम मेंटेनेंस पर बेहतर कूलिंग देता है। इसके साथ रस्ट-ओ-शील्ड ब्लू टेक्नोलॉजी मौजूद है, जो जंग और करोजन से सुरक्षा देती है जिससे एसी लंबे समय तक सुचारु रुप से काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Cruise 
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 6.1 किलोवॉट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1209.98 Watts
    • नॉइज़ लेवल - 46 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • इस एसी की कूलिंग क्षमता लगभग 6100 वाट है और एयर फ्लो क्षमता लगभग 618 CFM है।
    • इसकी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग सालाना लगभग 1209.98 यूनिट बिजली की खपत करती है।
    • हवा को साफ रखने के लिए इसमें 7 स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सर्विस को खराब बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hitachi 2 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    हिताची का यह 2 टन की कैपेसिटी वाला 5 स्टार स्प्लिट एसी अपनी तेज कूलिंग, लंबी एयर थ्रो, 4-वे स्विंग, ऊर्जा दक्षता और उन्नत कूलिंग तकनीक के कारण बड़े हॉल, लिविंग रूम और ऑफिस स्पेस को आरामदायक और ठंडा बनाए रखने के लिए बढ़िया विकल्प है। इसकी एक्सपैंडेबल प्लस टेक्नोलॉजी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बढ़ाकर या घटाकर बेहतर आराम देती है। कूलिंग क्षमता की बात करें तो यह Hitachi इन्वर्टर स्प्लिट एसी 52°C तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है। इसमें 24 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो दिया गया है जिससे ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक आसानी से पहुंचती है। इसके साथ 4-वे स्विंग फीचर भी है जो हवा को चारों दिशाओं में फैलाता है, जिससे पूरे कमरे में समान कूलिंग मिलती है। इस एयर कंडीशनर के साथ आने वाली आइस क्लीन फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी इसके अंदर जमा धूल और गंदगी को हटाकर इनडोर यूनिट की सफाई करती है। इससे एसी की कूलिंग क्षमता बेहतर बनी रहती है और बदबू या बैक्टीरिया बनने की संभावना कम हो जाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 1.8 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 943.52 किलोवाट घंटे
    • नॉइज़ लेवल - 37 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड और पावर को अपने-आप एडजस्ट करता है। 
    • नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग इनडोर यूनिट और आउटडोर यूनिट दोनों की जंग और करोजन से सुरक्षा करती है। 
    • इसका एंटी बैक्टीरियल मेष फिल्टर धूल, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक कणों को रोकने में मदद करता है और साफ और ताजी कमरे में हवा देता है।  

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया वह फिटिंग और एसी दोनों से संतुष्ट नहीं है।


    03
  • Voltas 243V Vectra Elite 2 ton 3 star inverter Split AC

    2 टन की कैपेसिटी वाले इस वोल्टास एसी में टर्बो कूलिंग तकनीक दी गई है, जो कमरे को बहुत जल्दी ठंडा कर देती है। इसका यूनिक लूवर डिजाइन हवा को तेजी से बड़े से कमरे या हॉल में फैला देता है जिससे कहीं भी गर्म जगह नहीं रहती है। इस एयर कंडीशनर में 4 इन 1 एडजस्टेबल मोड है, जिसको आप जरूरत के अनुसार एसी की कूलिंग क्षमता को चार अलग-अलग स्तरों पर सेट कर सकते हैं। यह फीचर बिजली बचाने और कमरे की स्थिति के अनुसार आरामदायक कूलिंग देने में मदद करता है। इस Voltas AC की 2 टन क्षमता लगभग 151 से 200 स्क्वेयर फीट के बड़े कमरे, लिविंग रूम या हॉल को आरामदायक तरीके से ठंडा करने के लिए सही रहती है। हवा को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इसमें एंटी डस्ट फिल्टर और एंटी माइक्रोबियल कोटिंग दी गई है। यह फिल्टर हवा से धूल और छोटे कणों को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा यह CO₂ को भी कम करनेमें भी मदद करता है, जिससे कमरे की हवा अधिक ताजी और स्वच्छ रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas 
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 2 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 6000 वाट
    • नॉइज़ लेवल - 45 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद स्लीप मोड रात के समय आरामदायक तापमान बनाए रखता है।
    • इसका हाई एंबिएंट कूलिंग फीचर 52°C तक के अधिक तापमान में भी बढ़िया कूलिंग देता है। 
    • इसका ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने और फिर वापस आने पर यह एसी पिछली सेटिंग से अपने आप ही चालू हो जाता है।
    • एंटी फंगल प्रोटेक्शन एसी के अंदर फंगस बनने से रोकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया एसी अच्छे से काम नहीं करता है।
    04
  • Lloyd 2.0 Ton 5 Star Inverter Split AC

    बड़े कमरे और हॉल को तेजी से ठंडा करने के लिए डिजाइन किया गया यह लायड एयर कंडीशनर बढ़िया विकल्प है। इसकी 2 टन क्षमता लगभग 210 स्क्वेयर फीट तक के कमरे में अच्छे से कूलिंग देती है। इस Lloyd एसी में 5 इन 1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर दिया गया है। इसका मतलब है कि आप रिमोट की मदद से कूलिंग क्षमता को 30% से 110% तक बदल सकते हैं। जब कमरे में कम लोग हों तो कम क्षमता पर चलाकर बिजली बचाई जा सकती है और जब ज्यादा कूलिंग चाहिए तो अधिक क्षमता पर चलाया जा सकता है। इस Split AC का 4-वे एयर स्विंग फीचर हवा को चारों दिशाओं में फैलता है और 12 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो ठंडी हवा को कमरे के दूर तक पहुंचाता है और बड़े हॉल या कमरे में भी आरामदायक वातावरण बनाता है। इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी में गोल्डन फिन्स कॉपर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो बेहतर कूलिंग के साथ एसी की जंग से सुरक्षा करती है। इसके साथ 100% कॉपर कंडेंसर बेहतर हीट ट्रांसफर और तेज कूलिंग देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 6.34 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 970.29 किलोवाट घंटे
    • नॉइज़ लेवल - 43 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • कमरे की हवा से धूल, बैक्टीरिया, वायरस और छोटे प्रदूषण कणों को हटाने के लिए एंटी वायरल + PM 2.5 फिल्टर दिया गया है।
    • लो गैस डिटेक्शन फीचर गैस कम होने की जानकारी देता है ताकि समय पर सर्विस की जा सके।
    • इसमें मौजूद क्लीन फिल्टर इंडिकेशन फीचर जब फिल्टर को साफ करने की जरूरत होती है तो एसी स्क्रीन पर CL संकेत दिखाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इंस्टॉलेशन ठीक से नहीं हुआ है। 


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

    05

बड़े हॉल और कमरे के लिए स्मार्ट 2 टन एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद बड़े एरिया के लिए स्मार्ट 2 टन एसी के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि आपको जल्दी समझ में आ सके कि कौन-सा एसी किस फीचर में बेहतर है। 

एसी मॉडल

कूलिंग फीचर

एयर फिल्टर

एयर स्विंग

ऊर्जा रेटिंग 

Haier HEXA Inverter 2 Ton

सुपरसोनिक कूलिंग (10 सेकंड में कूलिंग), 7-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग

एचडी एयर फिल्टर

2-वे एयर स्विंग

5 स्टार 

Cruise 2 Ton Inverter AC

4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग, टर्बो इन्वर्टर कंप्रेसर

7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन, PM 2.5 फिल्टर

2-वे ऑटो एयर स्विंग

3 स्टार 

Hitachi Xpandable+ 2 Ton

एक्सपैंडेबल+ इन्वर्टर कूलिंग, 52°C तक कूलिंग

एंटी-बैक्टीरियल डस्ट फिल्टर

4-वे एयर स्विंग

3 स्टार 

Voltas Vectra Elite 2 Ton

4-इन-1 एडजस्टेबल कूलिंग, टर्बो कूलिंग

एंटी-डस्ट फिल्टर

2-वे एयर स्विंग

5 स्टार 

Lloyd 2 Ton Inverter AC

5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग, टर्बो कूल

एंटी-वायरल + PM 2.5 फिल्टर

4-वे एयर स्विंग

5 स्टार 

ऐसी ही जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज जरूर विजिट करें।

इन्हें भी पढ़ें 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्मार्ट 2 टन एसी किस कमरे के लिए सही होता है?
    +
    स्मार्ट 2 Ton AC आमतौर पर बड़े कमरे, हॉल या लिविंग एरिया के लिए उपयोग किया जाता है। यह लगभग 180 से 300 वर्ग फीट तक के कमरे को आरामदायक तरीके से ठंडा कर सकता है, इसलिए बड़े घरों या ऑफिस स्पेस के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है।
  • 2 टन स्प्लिट एसी में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का क्या फायदा है?
    +
    इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला एसी कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को अपने-आप बदल देता है। इससे लगातार कूलिंग मिलती है, बिजली की बचत होती है और एसी की उम्र भी बढ़ती है।
  • 2 टन एयर कंडीशनर कितनी बिजली खर्च करता है?
    +
    एक 2 टन एसी सामान्य रूप से लगभग 1.6 से 2.2 यूनिट बिजली प्रति घंटे तक उपयोग कर सकता है। हालांकि वास्तविक बिजली खपत एसी की स्टार रेटिंग, इन्वर्टर तकनीक, तापमान और उपयोग के समय पर निर्भर करती है।