क्या आप भी हर रोज सुबह उठकर झाड़ू-पोछा करने की झंझट से तंग आ चुके हैं? बदलते दौर में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर अब कोई लग्जरी नहीं, बल्कि हमारी जरूरत बन चुके हैं। लेकिन जब आप मार्केट में खोजने निकलते हैं, तो या तो 10,000-12,000 रुपये वाले बेसिक मॉडल्स मिलते हैं जो कहीं भी टकराते रहते हैं, या फिर 80,000 रुपये वाले प्रीमियम रोबोट्स जो बजट से बाहर हो जाते हैं।
यहीं एंट्री होती है मिड रेंज वाले Robotic Vacuum Cleaners की। इस बजट में आपको प्रीमियम फीचर्स (जैसे LiDAR नेविगेशन और दमदार सक्शन पावर) भी मिल जाते हैं और जेब पर भारी भी नहीं पड़ता।
हम पर भरोसा क्यों करें?
बाजार में बिकने वाले दर्जनों रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स में से हमने भारतीय घरों (Tiles, Marble और Carpets) पर सबसे सटीक काम करने वाले टॉप मिड-रेंज मॉडल्स को यहां शामिल किया है। हमने इनकी मैपिंग स्पीड, पालतू जानवरों के बालों (Pet Hair) को साफ करने की क्षमता और सबसे जरूरी किचन के जिद्दी दागों पर इनके पोछे (Mopping) के परफॉर्मेंस जैसी जरूरी जानकारी यहां दी है। इस गाइड में हम आपको बिना किसी ब्रांड के दबाव के, बिल्कुल निष्पक्ष रिव्यूज देंगे। हम सिर्फ इनके फीचर्स की बात नहीं करेंगे, बल्कि कमियों को भी खुलकर बताएंगें ताकी आपका पैसा सही जगह खर्च हो।
आइए नजर डालते हैं उन विकल्पों पर जो मिड-रेंज में आते हैं और आपके घर को स्मार्ट तरीके से साफ करेंगे-
