प्रीति और बजाज दोनों मिक्सर ग्राइंडर ब्रांड काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन जब दोनों में से किसी एक का चुनाव करने की बात आती है तो ग्राहक अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं! Preethi मिक्सर ग्राइंडर की बात करें, तो इसकी शक्तिशाली मोटर, स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स, जार और टिकाऊपन इसे भरोसेमंद बनाती है। इस ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर में आपको मल्टीपल स्पीड विकल्प व जार के साथ-साथ सेफ्टी लॉक जैसे दमदार फीचर्स शामिल मिलते हैं। वहीं Bajaj बजट-फ्रेंडली और शानदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है। यह उन यूजर्स के लिए अधिक फायदेमंद माने जाते हैं जिन्हें रोजाना किचन में हल्की ग्राइंडिंग का काम रहता है। किफायती होने के साथ-साथ यह टिकाऊ भी माने जाते हैं, क्योंकि ये अधिकतर ABS मटेरियल से बने होते हैं और इनके जार स्टेनलेस स्टील के होते हैं। इन Mixer Grinder Machine में आपको सुरक्षित लॉकिंग सिस्टम और हाई स्पीड जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें उपयोग मे आसान और बेहतर बनाते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी को प्राप्त करने के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस के पेज को देखें।
Preethi Taurus Pro Mixer Grinder for Kitchen
प्रीति का यह मिक्सर ग्राइंड 1000 वॉट के साथ काम करता है, जिससे इसमें कठोर से कठोर सामाग्री भी तेजी और बारीकी से पीस सकती है। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आपको 3 जार मिलते हैं, जिसमें 0.5 लीटर का चटनी जार, 1.0 लीटर ड्राय ग्राइंड जार और 1.5 लीटर का वेट ग्राइंड जार शामिल है। इसकी सुपर फास्ट तकनीक केवल 90 सेकंड में चावल के आटे, प्याज का पेस्ट और जीरा पाउडर जैसी सामाग्री को बारीक पीस सकती है। इस Juicer Grinder के साथ आने वाले जार की सबसे खास बात है कि यह लीक प्रूफ होते हैं यानी ग्राइंडिंग के दौरान जार से सामाग्री बाहर नहीं आ सकती है। वहीं इसमें 1300 RPM की स्पीड के साथ आपको 3 स्पीड कंट्रोल सेटिंग्स भी मिलती है, जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Preethi Taurus Pro
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- वॉट क्षमता - 1000W
- कलर - ब्लू और ब्लैक
- विशेष सुविधा - सेफ्टी लॉक
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- यह मिक्सर ग्राइंडर 88Db के नॉइज लेवल के साथ काम करता है यानी ग्राइंडिंग के दौरान यह मिक्सर ग्राइंडर बहुत कम शोर करता है।
- इसमें स्टेनलेस स्टील जार और ब्लेड्स लगे होते हैं, जो अधिक टिकाऊ होने के साथ-साथ साफ करने में भी आसान होते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस मिक्सर ग्राइंडर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Preethi Xpro Duo -1300 Watt Commercial Mixer Grinder
किफायती कीमत पर उपलब्ध प्रीति का यह मिक्सर ग्राइंडर 0.75 लीटर चटनी जार 2.0 लीटर वेट जार के साथ आता है। प्रीति ब्रांड के अनुसार यह मिक्सर ग्राइंडर काफी ज्यादा शक्तिशाली और लंबे समय तक चलने वाला होता है, जिससे आप इसमें बेहद बारीकी के साथ चीजों को जल्दी पीस सकते हैं। Preethi Grinder में सिक्योर जार लॉक तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक तब काम करती है जब जार सही ढंग से मिक्सर ग्राइंडर पर सेट नहीं होता है। दरअसल, अगर जार ग्राइंडर पर सही ढंग से लगा नहीं होगा तो मिक्सर ग्राइंडर चालू नहीं होगा। इसमें 18000 RPM की हाई स्पीड मिलती है, जिससे बेहद तेजी के साथ चीजों को इस ग्राइंडर में पीसा जा सकता है। वहीं इस स्पीड को कंट्रोल करने के लिए इसमें 3 स्पीड कंट्रोल भी इन-बिल्ट होते हैं। इसमें LED इंडिकेटर भी लगा होता है जिससे यह पता चलता है कि ग्राइंडर बंद है या चालू है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Preethi Xpro Duo
- कैपेसिटी - 2 लीटर
- वॉट क्षमता - 1300W
- कलर - डीप ब्लू
- विशेष सुविधा - लीक प्रूफ
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- यह मिक्सर ग्राइंडर शॉकप्रूफ ABS बॉडी से बना होता है यानी ग्राइंडिंग के दौरान इसमें बिजली का झटका लगने का डर नहीं रहता है।
- इन जार में लगे क्रोम प्लेटेड हैंडल इन्हें सामाग्री पीसते समय पकड़ने में आसान बनाते हैं।
कमी
- यूजर्स को इस मिक्सर ग्राइंडर में फिलहाल कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Preethi Peppy Pro Mixer Grinder for Kitchen
4 जार के साथ आने वाला प्रीति का यह मिक्सर ग्राइंडर स्टाइलिश लुक में आता है। इसमें 750 वॉट की शक्तिशाली मोटर लगी होती है, जिससे आप सामाग्री को तेजी से और बारीक पीस सकते हैं। इस मिक्सर ग्राइंडर की सबसे बड़ी खासियत है कि इस पर आपको जीवनभर की फ्री सर्विस की सुविधा मिलती है। इस ग्राइंडर के साथ आने वाले 3 जार स्टेनलेस स्टील के होते हैं जिससे इन्हें साफ करना आसान होता है। वहीं इसके ब्लेड्स भी स्टील के होते हैं। इस Preethi मिक्सर ग्राइंडर को ABS मटेरियल से बनाया गया है, जो इसे अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने योग्य बना सकता है। 21000 की हाई स्पीड RPM के साथ इसमें 3 स्पीड कंट्रोल सेटिंग्स भी दी जाती है, जिसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Preethi Peppy Pro
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- वॉट क्षमता - 750W
- कलर - ग्रीन और ब्लैक
- विशेष सुविधा - ऑटो शट ऑफ
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- इस मिक्सर ग्राइंडर में ऑटो शट ऑफ फीचर शामिल होता है यानी सामाग्री पूरी तरह से पीसने के बाद यह मिक्सर ग्राइंडर अपने आप बंद हो जाता है।
- इसके जार लीक प्रूफ होते हैं जिससे इसमें से सामाग्री के बाहर आने का डर नहीं रहता है।
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह टिकाऊ नहीं है।
03
Bajaj Rex Neo 4 Jar 500W Mixer Grinder
बजाज का यह मिक्सर ग्राइंडर 500 वॉट के पावरफुल मोटर के साथ आता है, जिससे आप इसमें मसाले व अन्य चीजों तेजी से पीस सकते हैं। इसके साथ आने वाले जार में लगे ब्लेड्स स्टेनलेस स्टील के होते हैं और काफी शार्प होते हैं जिससे कठोर से कठोर सामाग्री भी अच्छी तरह पीस सकते हैं। इसके साथ आपको 3 स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जिसमें 1.2 लीटर, 0.8 लीटर और 0.4 लीटर शामिल है। आप इन्हें जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। Bajaj Grinder में स्पीड को कंट्रोल करने के लिए नॉब लगा होता है जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान होता है। इन जार में लगे लीड काफी मजबूत और टाइट होते हैं जिससे इसमें से सामाग्री के बाहर आने का खतरा कम रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj Rex Neo
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- वॉट क्षमता - 500W
- कलर - ब्लैक और ग्रे
- विशेष सुविधा - टाइटन मोटर
- मटेरियल - ABS/PP
खूबियां
- इस मिक्सर ग्राइंडर के जार में मजबूत हैंडल लगे होते हैं, जिससे ग्राइंडिंग के दौरान इन्हें पकड़ना आसान होता है।
- यह ABS मटेरियल से बना मिक्सर ग्राइंडर है, जो काफी मजबूत और टिकाऊ माना जाता है।
कमी
- ज्यादातर यूजर्स की शिकायत है कि यह मिक्सर ग्राइंडर बहुत ज्यादा शोर करता है।
04
Bajaj Twister Mixer Grinder with Multitasker Blade
3 जार के साथ आने वाला बजाज का यह मिक्सर ग्राइंडर 750 वॉट की पावरफुल मोटर के साथ आता है, जो नारियल जैसी कठोर सामाग्री को भी तेजी और बारीकी से पीस सकता है। यह Bajaj मिक्सर ग्राइंडर 20000 की हाई स्पीड RPM के साथ आती है और इसी के साथ इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा भी होती है, जिसे आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसके साथ आपको 3 जार मिलते हैं, जो स्टेनलेस स्टील के बने होते हैं। यह अधिक टिकाऊ माने जाते हैं और साफ करने में भी आसान होते हैं। इन जार में लगे ब्लेड्स एडवांस होते हैं जो चीजों को बारीक पीस भी सकते हैं और छोटे -छोटे पीस में काट भी सकता है। इस मिक्सर ग्राइंडर के जार में सेफ्टी लॉक के साथ आने वाले लीड शामिल होते हैं जिससे मसाला पीसते समय पेस्ट बाहर नहीं आने का डर नहीं रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj Twister
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- वॉट क्षमता - 750W
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - सेफ्टी लॉक
- मटेरियल - ABS
खूबियां
- इस ब्रांड का दावा है कि यह मिक्सर ग्राइंडर बहुत कम शोर करता है। हालांकि, अगर आप हाई स्पीड में मोटर का इस्तेमाल करते हैं तो यह थोड़ा शोर कर सकता है।
- यह मिक्सर ग्राइंडर ABS मटेरियल से बनाया गया है, जो अधिक टिकाऊ माना जाता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस मिक्सर ग्राइंडर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
Bajaj Grace 500W Mixer Grinder Mixie For Kitchen
500W के पावरफुल मोटर के साथ आने वाले इस बजाज मिक्सर ग्राइंडर में आपको 3 मिक्सर जार मिलते हैं, जिसमें 1.2 लीटर, 0.8 लीटर और 0.4 लीटर का जार शामिल होता है। आप इन्हें जरूरत के हिसाब इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको 20000 की हाई स्पीड RPM के साथ 3 स्पीड कंट्रोल फंक्शन शामिल मिलते हैं, जिसे आप जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। ABS मटेरियल से बना यह मिक्सर ग्राइंडर अधिक टिकाऊ होता है। वहीं Bajaj Juicer Grinder में PVC की तार लगी होती है, जिसमें बिजली का झटका लगने का खतरा नहीं रहता है। इस मिक्सर ग्राइंडर के जार में मल्टीफंक्शनल ब्लेड्स लगे होते हैं, जिससे आप सामाग्री को काट भी सकते हैं और पीस भी सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj Grace
- कैपेसिटी - 1.2 लीटर
- वॉट क्षमता - 500W
- कलर - ब्लू
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- इस मिक्सर ग्राइंडर में मजबूत हैंडल लगे होते हैं जिससे इन्हें पकड़कर आसानी से चीजों को आप पीस सकते हैं।
- इस मिक्सर ग्राइंडर को ग्राइंडिंग के दौरान एक जगह स्थिर रखने के लिए इसके नीचे रबर लगे होते हैं।
कमी
- इस मिक्सर ग्राइंडर को लेकर फिलहाल यूजर्स को कुछ खास शिकायत नहीं मिली है।
06
प्रीति और बजाज मिक्सर ग्राइंडर के मॉडल्स की तुलना
यहां Preethi और Bajaj Mixer Grinder के मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
निष्कर्ष: अब अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो प्रीति मिक्सर ग्राइंडर अपनी पावरफुल मोटर, मजबूत ब्लेड्स और हैवी ड्यूटी ग्राइंडिंग क्षमता के कारण ज्यादा बेहतर माना जा सकता है। वहीं बजाज को बजट-फ्रेंडली, आसान उपयोग और सामान्य किचन की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर देख सकते हैं। इसलिए इन दोनों ही कंपनियों के मिक्सर ग्राइंडर बढ़िया है, आपके लिए कौन-सा सही रहेगा इसका विचार आप जरूरत और बजट के अनुसार कर सकते हैं।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।