आज बच्चों की पढ़ाई केवल स्कूल की किताबों तक सीमित नहीं रह गई है। 6 से 8 साल की उम्र वह समय होता है जब बच्चे नई चीजें जल्दी सीखते हैं और पढ़ने की आदत भी धीरे-धीरे मजबूत होने लगती है। ऐसे में सही एजुकेशनल बुक्स उनकी भाषा, सोचने की क्षमता और रोजमर्रा की समझ को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। यही कारण है कि माता-पिता अब ऐसी किताबें ढूंढते हैं जो पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि मजेदार अनुभव बना दें। कहानी, चित्र और छोटे-छोटे एक्टिविटी वाले पेज बच्चों की रुचि बनाए रखते हैं और उन्हें बिना दबाव के नई बातें सीखने का मौका देते हैं।
हर किताब हर बच्चे के लिए सही नहीं होती। कुछ किताबें शब्दावली बढ़ाने पर ध्यान देती हैं, तो कुछ मैथ्स, सामान्य ज्ञान, विज्ञान या तार्किक सोच को आसान तरीके से समझाती हैं। इसलिए किताब चुनते समय बच्चे की उम्र, रुचि और सीखने के स्तर को ध्यान में रखना जरूरी है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे 5 ऐसी एजुकेशन बुक्स की जानकारी दी गई हैं जो मजेदार कहानियों, कलरफुल पिक्चर और एक्टिविटी के जरिए सीखने को आसान और दिलचस्प बनाने का प्रयास करती हैं।
