छोटे बिज़नेस के लिए ये Label Printers देगें एकदम क्लियर प्रिंट और काम करेगें आसान

अगर आप कोई छोटी दुकान चलाते हैं और सामान पर पैकिंग या टैगिंग से जुड़े काम को व्यवस्थित तरीके से करना चाहते हैं तो लेबल Printer काम को आसान बना सकते हैं। ये साफ प्रिंट और आसान इस्तेमाल से रोज़ का काम तेज और व्यवस्थित तरीके से कर सकते हैं।
छोटे बिज़नेस के लिए लेबल प्रिंटर मॉडल्स
छोटे बिज़नेस के लिए लेबल प्रिंटर मॉडल्स

छोटे बिज़नेस में रोजाना का काम तभी सही तरीके से चलता है जब पैकिंग और टैगिंग से जुड़ी प्रक्रिया साफ और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो। चाहे ऑनलाइन ऑर्डर की शिपिंग हो, दुकान में प्रोडक्ट की कीमत दिखानी हो या स्टॉक को अलग-अलग कैटेगरी में रखना हो, प्रिंट वाले लेबल बहुत मदद करते हैं। यही वजह है कि आज कई छोटे कारोबारी Label Printer को अपनी जरूरत का अहम हिस्सा मानने लगे हैं। लेबल प्रिंटर कम समय में साफ अक्षर और क्लियर जानकारी प्रिंट करता है, जिससे गलती की संभावना कम हो जाती है। छोटे बिज़नेस के लिए ऐसे प्रिंटर ज्यादा उपयोगी होते हैं जो इस्तेमाल में आसान हों और बार-बार तकनीकी परेशानी न दें।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध छोटे बिज़नेस के लिए 5 बढ़िया लेबल प्रिंटर विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Helett H30CPro Wireless Label Printer

    यह थर्मल लेबल प्रिंटर छोटे बिज़नेस की जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद समाधान है। यह प्रिंटर 203 DPI रेजोल्यूशन के साथ साफ और शार्प प्रिंट देता है। इसमें डायरेक्ट थर्मल टेक्नोलॉजी दी गई है, इसलिए इसमें न स्याही की जरूरत होती है और न ही टोनर की, जिससे खर्च और मेंटेनेंस दोनों कम हो सकते हैं। इस प्रिंटर की प्रिंट स्पीड 152 mm प्रति सेकंड है, जो ज्यादा ऑर्डर वाले काम के लिए काफी उपयोगी है। इन-बिल्ट पेपर होल्डर कम्पार्टमेंट में लगभग 350 लेबल शीट रखी जा सकती हैं। ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी के जरिए इसे एंड्राइड और iOS मोबाइल से, जबकि विंडोज और मैक से USB के जरिए जोड़ा जा सकता है। लेबल एक्सपर्ट ऐप की मदद से मोबाइल से सीधे लेबल डिजाइन और प्रिंट करना आसान हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Helett 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ 
    • प्रिटिंग टेक्नोलॉजी - थर्मल
    • कलर - ब्लैक
    • मैक्सिमम प्रिटिंग आउटपुट - 50 ppm
    • आइटम का वजन - 1 किलोग्राम

    खूबियां

    • बिना स्याही और टोनर के प्रिंट करने वाली डायरेक्ट थर्मल टेक्नोलॉजी
    • 350 लेबल शीट तक रखने के लिए इन-बिल्ट पेपर होल्डर कम्पार्टमेंट

    कमी

    • प्रिंटर को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    01
  • TSC TE244 Desktop Thermal Transfer Barcode Printer

    यह प्रिंटर छोटे और मीडियम बिज़नेस के लिए एक भरोसेमंद प्रिंटिंग समाधान देता है। यह प्रिंटर 203 DPI रेजोल्यूशन के साथ आता है, जिससे बारकोड, लेबल और टैग साफ और आसानी से स्कैन होने लायक प्रिंट होते हैं। इसमें थर्मल ट्रासंफर और डायरेक्ट थर्मल दोनों तरह की प्रिंटिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे अलग-अलग लेबल जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसकी प्रिंट स्पीड लगभग 6 इंच प्रति सेकंड है, जो रोजाना के लेबल प्रिंटिंग काम के लिए पर्याप्त होती है। USB कनेक्टिविटी की मदद से इसे विंडोज सिस्टम से आसानी से जोड़ा जा सकता है। इसका कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिज़ाइन कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है। मोनोक्रोम आउटपुट और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे रिटेल, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे कामों के लिए एक उपयोगी विकल्प बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - TSC TE244
    • कनेक्टिविटी तकनीक - USB
    • प्रिटिंग टेक्नोलॉजी - थर्मल
    • कलर - ब्लैक
    • मैक्सिमम प्रिटिंग आउटपुट - 6 ppm
    • आइटम का वजन - 2.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • बारकोड, लेबल और टैग को साफ तरीके से प्रिंट करने के लिए 203 DPI रेजोल्यूशन 
    • अलग-अलग लेबल जरूरतों को आसानी से पूरा करने के लिए थर्मल ट्रासंफर और डायरेक्ट थर्मल प्रिटिंग

    कमी

    • प्रिंट क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • SEZNIK Josh Bluetooth Thermal Label Printer

    इस लेबल प्रिंटर का छोटा और हल्का डिज़ाइन इसे कहीं भी ले जाने और इस्तेमाल करने में सुविधाजनक बनाता है। यह प्रिंटर इंकलेस थर्मल प्रिटिंग तकनीक पर काम करता है, इसलिए इसमें स्याही या कार्ट्रिज की जरूरत नहीं होती और मेंटेनेंस भी लगभग ना के बराबर रहता है। 203 DPI क्लियर HD प्रिटिंग की मदद से MRP लेबल, बारकोड, ज्वेलरी टैग और राउंड लेबल साफ प्रिंट होते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए इसे स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से आसानी से जोड़ा जा सकता है और WE PRINT ऐप के माध्यम से मोबाइल से सीधे प्रिंट लिया जा सकता है। यह Excel फाइल प्रिटिंंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे प्रोडक्ट लेबल बनाना और आसान हो जाता है। 1500 mAh रिचार्जेबल बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देती है, जिससे लगातार कई लेबल रोल प्रिंट किए जा सकते हैं।

    जागरण स्मार्ट चॉइस के पेज पर पढ़ें ऐसे ही जानकारी से भरपूर लेख।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - SEZNIK Josh
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, USB
    • प्रिटिंग टेक्नोलॉजी - थर्मल
    • कलर - ब्लैक
    • मैक्सिमम प्रिटिंग आउटपुट - 90 ppm
    • आइटम का वजन - 170 ग्राम

    खूबियां

    • MRP लेबल, बारकोड, ज्वेलरी टैग और राउंड लेबल को एकदम क्लियर प्रिंट करने के लिए 203 DPI क्लियर HD प्रिटिंग
    • WE PRINT ऐप के माध्यम से मोबाइल से सीधे प्रिंट की सुविधा

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    03
  • iDPRT Bluetooth Thermal Label Printer

    यह लेबल प्रिंटर 4×6 इंच थर्मल शिपिंग लेबल को सपोर्ट करता है और इंकलेस थर्मल प्रिटिंग तकनीक पर काम करता है, जिससे स्याही या टोनर का झंझट और खर्च नहीं रहता है। 203 DPI रेजोल्यूशन के कारण बारकोड और टेक्स्ट साफ और आसानी से स्कैन होने लायक प्रिंट हो जाते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से एंड्राइड और iOS मोबाइल से HereLabel ऐप के जरिए सीधे प्रिंट लिया जा सकता है। इसकी हाई-स्पीड प्रिटिंग क्षमता 150 mm प्रति सेकंड तक है, जिससे कम समय में ज़्यादा लेबल प्रिंट किए जा सकते हैं। यह प्रिंटर अमेजन जैसे शिपिंग प्लेटफॉर्म के साथ आसानी से काम करता है। 2 से 4.25 इंच तक के डायरेक्ट थर्मल लेबल सपोर्ट होने के कारण यह शिपिंग, बारकोड और एड्रेस लेबल के लिए भी उपयोगी है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - iDPRT 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • प्रिटिंग टेक्नोलॉजी - थर्मल
    • कलर - ब्लैक
    • मैक्सिमम प्रिटिंग आउटपुट - 150 ppm
    • आइटम का वजन - 1 किलोग्राम

    खूबियां

    • बारकोड और टेक्स्ट साफ और आसानी से स्कैन होने लायक प्रिंट करने के लिए 203 DPI रेजोल्यूशन
    • हाई-स्पीड प्रिटिंग क्षमता 150 mm प्रति सेकंड तक

    कमी

    • प्रिंट की क्वालिटी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • SEZNIK LabelX Bluetooth Shipping Label Printer

    ऑनलाइन बिज़नेस और ऑफिस लेबलिंग के लिए यह प्रिंटर इंकलेस थर्मल प्रिटिंग तकनीक पर काम करता है, इसलिए इसमें स्याही या कार्ट्रिज की जरूरत नहीं पड़ती और खर्च भी कम रहता है। 203 DPI रेजोल्यूशन की वजह से बारकोड, टेक्स्ट और शिपिंग डिटेल्स सफाई से प्रिंट होती हैं। यह प्रिंटर 4×6 शिपिंग लेबल के साथ-साथ अलग-अलग साइज के लेबल को भी सपोर्ट करता है, जिससे ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म के लेबल आसानी से प्रिंट किए जा सकते हैं। एडजस्टेबल लेबल साइज फीचर के कारण गोल, ट्रांसपेरेंट या कलर लेबल भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए एंड्राइड और iOS मोबाइल से FLASHLABEL ऐप पर सीधे प्रिंट लिया जा सकता है, जबकि USB कनेक्टिविटी लैपटॉप या डेस्कटॉप से आसान प्लग-एंड-प्ले उपयोग देती है। हाई-स्पीड प्रिटिंग 152 mm प्रति सेकंड की रफ्तार से काम को तेज बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - SEZNIK LabelX
    • कनेक्टिविटी तकनीक - USB, ब्लूटूथ
    • प्रिटिंग टेक्नोलॉजी - थर्मल
    • कलर - ब्लैक
    • मैक्सिमम प्रिटिंग आउटपुट - 150 ppm
    • आइटम का वजन - 0.9 किलोग्राम

    खूबियां

    • 4×6 शिपिंग लेबल के साथ-साथ अलग-अलग साइज के लेबल को भी सपोर्ट
    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए एंड्राइड और iOS मोबाइल से FLASHLABEL ऐप से प्रिंट की सुविधा

    कमी

    • प्रिंटर को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
    05

तुलना: छोटे बिज़नेस के लिए लेबल प्रिंटर मॉडल्स

ब्रांड

मैक्सिमम प्रिटिंग आउटपुट

प्रिटिंग टेक्नोलॉजी

Helett

50 ppm

थर्मल

TSC TE244

6 ppm

थर्मल

SEZNIK Josh

90 ppm

थर्मल

iDPRT 

150 ppm

थर्मल

SEZNIK LabelX

150 ppm

थर्मल

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छोटे व्यापारियों के लिए लेबल प्रिंटर क्यों जरूरी होता है?
    +
    क्योंकि इससे प्रोडक्ट की पहचान साफ रहती है और पैकिंग व स्टॉक संभालना आसान हो जाता है।
  • लेबल प्रिंटर लेते समय किस बात पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    प्रिंट की क्लैरिटी, इस्तेमाल की सरलता और रोज़ के काम को संभालने की क्षमता देखनी चाहिए।
  • क्या लेबल प्रिंटर रोज़ाना इस्तेमाल के लिए सही रहते हैं?
    +
    हाँ, ऊपर दिए गए विकल्पों में से सही मॉडल को चुनकर आप रोजाना के काम को व्यवस्थित बना सकते हैं और समय भी बच जाता है।