अगर आप अपनी किचन के लिए ऐसा गैस स्टोव ढूंढ रहे हैं जो मजबूत हो, लंबे समय तक चले और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भरोसेमंद साबित हो, तो 3 बर्नर गैस स्टोव एक बेहतरीन विकल्प है। भारतीय किचन में रोज अलग-अलग तरह का खाना बनता है। ऐसे में ये गैस स्टोव काम को तेज और आसान बना देता है। इन पर आप एक साथ 3 बर्तन में खाना पका सकते हैं। बेहतर हीट कंट्रोल, मज़बूत बॉडी और टिकाऊ मटीरियल होने से ये हर घर की जरूरत बनते जा रहे हैं। साथ ही ये समय और गैस की भी बचत करते हैं।
चलिए 3 बर्नर गैस स्टोव के विकल्पों पर नजर डालते हैं -
Crompton FlameStar 3 Burner Glass Top LPG Gas Stove
यह एलपीजी स्टोव मजबूत, स्टाइलिश और बढ़िया विकल्प है, जिसे तेज और सुरक्षित कुकिंग की जा सकती है। इस Crompton गैस स्टोव में 1 जम्बो और 2 मीडियम ब्रास बर्नर दिए गए हैं, जो फ्लेमफ्लेक्स बर्नर सिस्टम पर काम करते हैं। यह सिस्टम छोटे बर्नर को हटाकर बड़े और मीडियम बर्नर का इस्तेमाल करता है, जिससे आंच समान रूप से फैलती है और खाना तेज़ी से पकता है। इसमें दिए गए ट्राइ-पिन ब्रास बर्नर हर तरह के बर्तन को सपोर्ट करते हैं और बेहतर हीट कंट्रोल के साथ गैस की बचत भी करते हैं। इसका टफन्ड ब्लैक ग्लास कुकटॉप अधिक तापमान सहने में सक्षम है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में टूट-फूट से बचाता है। यह न सिर्फ मजबूती देता है, बल्कि किचन को एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक भी देता है। इसके नीचे दी गई रस्ट-प्रूफ स्टेनलेस स्टील ड्रिप ट्रे जंग नहीं पकड़ती है और तेल-मसाले के गिरने पर आसानी से निकालकर साफ किया जा सकता है, जिससे किचन हमेशा साफ-सुथरा रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग - काला
- पॉवर सोर्स - प्राकृतिक गैस
- खास सुविधा - टेम्प्रेचर रेजिस्टेंस, कठोर कांच
- ब्रांड - Crompton
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- कंट्रोल टाइप - नॉब
खूबियां
- इसमें ज्यादा स्पेस डिज़ाइन मिलता है, जिससे एक साथ बड़े बर्तनों में भी आराम से खाना बनाया जा सकता है।
- इस गैस स्टोव के साथ कॉम्प्लिमेंट्री तंदूरी स्टैंड मिलता है, जिसकी मदद से आप घर पर ही तंदूरी रोटी या स्नैक्स बना सकते हैं।
- यह स्टोव टेम्परेचर रेसिस्टेंट है और एलपीजी गैस पर सुरक्षित रूप से काम करता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने डिफेक्टिव गैस स्टोव मिलने की शिकायत की है।
01
Elica Vetro Glass Top 3 Burner Gas Stove
इस एलिका गैस स्टोव में प्रीमियम फिनिश वाला ब्लैक ग्लास टॉप दिया गया है, जो न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है बल्कि जंग-रोधी सतह के साथ लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस भी देता है। इसका टफन्ड ग्लास कुकटॉप अधिक तापमान सहन कर सकता है, जिससे यह सुरक्षित रहता है और किचन को एक मॉडर्न लुक देता है। ग्लास के नीचे लगी स्टेनलेस स्टील सपोर्ट प्लेट स्टोव को अतिरिक्त मजबूती देती है। इस Elica गैस स्टोव में तीन अलग-अलग साइज के ब्रास बर्नर दिए गए हैं, जिसमें 1 छोटा और 2 मीडियम, जो रोजमर्रा की अलग-अलग कुकिंग जरूरतों के लिए सही हैं। ये बर्नर समान रूप से आंच देते हैं, जिससे खाना अच्छे से और जल्दी पकता है। यह एक मैन्युअली ऑपरेट होने वाला गैस स्टोव है, जिसमें दिए गए स्मूद नॉब्स घुमाने में आसान हैं और फ्लेम कंट्रोल को बेहतर बनाते हैं। स्टोव में मौजूद यूरो-कोटेड ग्रिड सपोर्ट बर्तनों को मजबूती से थामे रखते हैं, जिससे खाना बनाते समय पैन और कढ़ाही हिलती नहीं है और स्टोव लम्बे समय चलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग - काला
- पॉवर सोर्स - गैस
- खास सुविधा - कुकटॉप
- ब्रांड - Elica
- हीटिंग एलिमेंट - 3
- कंट्रोल टाइप - नॉब
खूबियां
- यह गैस स्टोव मजबूत मटेरियल से बना होने के कारण लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है।
- इसका डिज़ाइन रोजमर्रा की कुकिंग को तेज, आसान और सुरक्षित बनाता है।
कमी
अमेजन ग्राहकों ने इसकी कार्यक्षमता को बढ़िया नहीं बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
MILTON Premium 3 Burner Glass Top Gas Stove
मिल्टन ब्रांड का यह ISI सर्टिफाइड गैस स्टोव है, जो क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड को दर्शाता है। इसमें 3 फ्यूल एफिशिएंट ट्राइ-पिन ब्रास बर्नर दिए गए हैं, जिसमें 1 बड़ा, 1 रेगुलर और 1 छोटा है। इन पर आप एक साथ अलग-अलग तरह के बर्तन और डिश आसानी से पका सकते हैं। ब्रास बर्नर समान रूप से आंच फैलाते हैं, जिससे खाना जल्दी पकता है और गैस की बचत भी होती है। इस MILTON Gas Chulha में ब्लैक ग्लास टॉप दिया गया है, जो किचन को प्रीमियम लुक देता है और रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए मजबूत रहता है। यह मैनुअल इग्निशन पर काम करता है, जिससे बर्नर को कंट्रोल करना आसान रहता है। इसमें मैनुअल इग्निशन दिया गया है, जिससे बर्नर जलाना आसान और कंट्रोल में रहता है। इसमें लगे नायलॉन नॉब्स मजबूत होते हैं और घुमाने में स्मूद लगते हैं, जिससे आंच को सही तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। स्टोव पर लगा 6 मिलीमीटर मोटा टफन्ड ग्लास गर्मी सहन करने में सक्षम है और रोज़ाना इस्तेमाल में सुरक्षित रहता है। इसमें नीचे दिए गए एंटी-स्किड फीट स्टोव को फिसलने से बचाते हैं, जिससे खाना बनाते समय स्टोव अपनी जगह पर स्थिर रहता है। साथ ही इसका एलिगेंट एमएस पावर कोटेड फ्रेम स्टोव को मज़बूती देने के साथ एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक भी देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग - काला
- पॉवर सोर्स - गैस
- खास सुविधा - मजबूत और सुरक्षित
- ब्रांड - MILTON
- हीटिंग एलिमेंट - 3
- कंट्रोल टाइप - नॉब
खूबियां
- यह टिकाऊ, सेफ और फ्यूल एफिशिएंट गैस स्टोव है।
- 100 प्रतिशत ब्रास बर्नर होने की वजह से आंच बराबर मिलती है, खाना जल्दी पकता है और गैस की बचत भी होती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि कुछ समय बाद यह काम नहीं करता है।
03
BLOWHOT Premium Design 3 Burner Manual Gas Stove
इस ब्लोहॉट प्रीमियम डिजाइन 3 बर्नर मैनुअल गैस स्टोव रोजमर्रा की किचन ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें टॉर्नेडो ब्रास बर्नर दिए गए हैं, जो मजबूत हैं और तेज व एक-समान आंच देते हैं, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पकता है। इसकी थर्मल एफिशिएंसी लगभग 72 प्रतिशत है, यानी कम गैस में ज़्यादा गर्मी मिलती है और गैस की बचत होती है। स्टोव का टफन्ड ग्लास टॉप ज्यादा गर्मी सहन करने में सक्षम है और देखने में भी बहुत स्टाइलिश लगता है। इसका अल्ट्रा स्लिम और हल्का डिज़ाइन किचन को मॉडर्न लुक देता है और कम जगह घेरता है। वहीं एल्यूमिनियम पाउडर कोटेड फ्रेम इसे अतिरिक्त मजबूती देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग - काला
- पॉवर सोर्स - गैस
- खास सुविधा - गैस स्टोव ड्युअल शेड
- ब्रांड - BLOWHOT
- हीटिंग एलिमेंट - 3
- कंट्रोल टाइप - नॉब
खूबियां
- इसमें मैनुअल इग्निशन और एर्गोनॉमिक नॉब्स हैं, जिन्हें घुमाना आसान है।
- इसमें निकालने योग्य ड्रिप ट्रे दी गई है, जिससे गिरा हुआ तेल या खाना आसानी से साफ किया जा सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी कार्यक्षमता को बढ़िया नहीं बताया है।
04
Longway Furn Glass Top, 3 Burner Glass Gas Stove
यह लॉन्गवे फर्न ग्लास टॉप 3 बर्नर मैनुअल इग्निशन गैस स्टोव आपकी किचन को स्टाइलिश और काम को आसान बनाने के लिए बढ़िया विकल्प है। इसका आकर्षक आयताकार ब्लैक ग्लास डिज़ाइन किचन को मॉडर्न लुक देता है और मजबूत होने के साथ-साथ इसको साफ करना भी आसान है। स्टोव में लगा मजबूत ग्लास टॉप रोज़मर्रा की गर्मी को आसानी से सहन कर लेता है। इसके नीचे स्टेनलेस स्टील ड्रिप ट्रे दी गई है, जो तेल और खाने के गिरने पर गंदगी को इकट्ठा कर लेता है, जिससे किचन साफ-सुथरी बनी रहती है। यह Longway गैस स्टोव ISI सर्टिफाइड है, जिससे इसकी सेफ्टी और परफॉर्मेंस पर भरोसा किया जा सकता है। इसमें हाई एफिशिएंसी तीन-पिन वाले बर्नर दिए गए हैं, जो समान आंच देते हैं और खाना जल्दी व सही तरीके से पकाने में मदद करते हैं। मैनुअल इग्निशन और स्मूद नॉब्स से इसको चलाना आसान हो जाता है। इसमें 360 डिग्री गैस इनलेट दिया गया है, जिससे गैस पाइप किसी भी दिशा से आसानी से जोड़ी जा सकती है और स्टोव को रखना भी सुविधाजनक हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग - काला
- पॉवर सोर्स - गैस
- खास सुविधा - गैस
- ब्रांड - Longway
- हीटिंग एलिमेंट - 3
- कंट्रोल टाइप - नॉब
खूबियां
- इसके एंटी-स्लिप पैर स्टोव को फिसलने से बचाते हैं, जिससे खाना बनाते समय यह अपनी जगह पर मज़बूती से टिका रहता है।
- हैवी-ड्यूटी पैन सपोर्ट बड़े और भारी बर्तनों को अच्छे से संभाल लेता है, जिससे कुकिंग सुरक्षित हो जाती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसके बर्नर सही से काम न करने की शिकायत की है।
05
रसोई के लिए 3 बर्नर गैस स्टोव की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने अमेजन पर मौजूद ड्यूरेबल 3 बर्नर गैस स्टोव के 5 मॉडल्स के फीचर्स, मजबूत बॉडी जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, ताकि आप अपनी जरूरत, बजट और पसंद के अनुसार सही गैस स्टोव चुन सकें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।