मल्टिपल पिक्चर मोड के साथ आने वाला यह पावरफुल टीसीएल एलईडी टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, तेज रिफ्रेश रेट और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 65 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है, जो 4K यूएचडी (3840×2160) रेजोल्यूशन के साथ आती है, जिससे चित्र बहुत ज्यादा साफ और बढ़िया दिखाई देते हैं। वहीं इसकी QD-Mini LED पैनल तकनीक पारंपरिक एलईडी की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कंट्रास्ट और गहरे ब्लैक कलर देती है। साथ ही 144 Hz रिफ्रेश रेट से स्पोर्ट्स, गेमिंग और एक्शन सीन बहुत स्मूद और बिना ब्लर के दिखाई देते हैं। इसमें डॉल्बी विजन IQ, HDR10, और माइक्रो डिमिंग जैसी तकनीकें दी गई हैं, जो अलग-अलग पिक्चर मोड्स में ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर को ऑटोमैटिक एडजस्ट करके घर पर ही बेहतर सिनेमैटिक अनुभव देती हैं। इसमें मौजूद 3GB रैम और 32GB स्टोरेज से ऐप्स स्मूद चलते हैं और यह TCL TV अच्छे से काम करता है। इसमें AiPQ प्रो प्रोसेसर दिया गया है, जो AI तकनीक से पिक्चर के रंग, कंट्रास्ट, क्लैरिटी और मोशन को ऑटोमैटिक बेहतर बनाता है। 512+ लोकल डिमिंग जोन की मदद से स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस अलग-अलग कंट्रोल होती है, जिससे ज्यादा रियलिस्टिक तस्वीरें मिलती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- ब्रांड - TCL
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- आप इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जी5 जैसी कई ओटीटी ऐप्स चला सकते हैं।
- वेब ब्राउज़र की मदद से टीवी पर ही इंटरनेट खोलकर वेबसाइट्स देख सकते हैं।
इसमें 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे साइड से देखने पर भी रंग फीके नहीं पड़ते हैंकमी
अमेजन ग्राहकों के अनुसार यह टीवी कुछ समय बाद बंद पड़ जाता है।अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।