Gandhi Jayanti 2026: महात्मा गांधी को समझने के लिए ये 5 किताबें जरूर पढ़ें!

Gandhi Jayanti 2026 पर अगर आपको भी बापू को जानने और समझने की चाह है, तो कुछ किताबें इसमें मदद कर सकती हैं। इसमें उनकी आत्मकथा से लेकर कुछ उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें हैं, तो कुछ लेखकों द्वारा उनके जीवन के बारे में बताने वाली रचनाएं। ये आपको महात्मा गांधी को नजदीक से समझने में मदद करेंगी।
गांधी जयंती 2026 के लिए खास किताबें
गांधी जयंती 2026 के लिए खास किताबें

Gandhi Jayanti 2026 पर क्या आप गांधीजी के जीवन और दर्शन की गहराइयों में उतरना चाहते हैं? गांधी जयंती के अवसर पर, हमने आपके लिए उन खास पुस्तकों की एक विशेष सूची तैयार की है जो महात्मा गांधी के विचारों, अहिंसक प्रतिरोध और उनके व्यक्तिगत अनुभवों का संग्रह प्रदान करती हैं। ये किताबें केवल जीवनी नहीं हैं, बल्कि उनके सिद्धांतों को समझने और उन्हें अपने जीवन में लागू करने के लिए एक मार्गदर्शक हैं, जो आपको एक बार जरूर पढ़नी चाहिए। इन किताबों के माध्यम से हम न केवल इतिहास के एक महान व्यक्तित्व को जानते हैं, बल्कि अपने स्वयं के जीवन के लिए मूल्यवान सबक भी सीखते हैं। एक लेखक के रूप में, मेरा अनुभव है कि गांधीजी के कार्यों को पढ़ने से हमें मानवीय गरिमा और सह-अस्तित्व के महत्व का एहसास होता है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Gandhi Ji Ki Den (Dr. Rajendra Prasad) Thoughts of Mahatma Gandhi & Dr. Rajendra Prasad

    इस किताब को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने लिखा है। डॉ प्रसाद ने इसमें गांधी जी के साथ अपने अनुभवों को साझा किया है। गांधी जी की देन नाम की इस पुस्तक में बापू के उन सिद्धांतों और मूल्यों को जानने को मिलेगा, जिन्हें राजेन्द्र प्रसाद ने कुछ महसूस किया और जाना। आजादी के समय वे किस तरह काम करते थे और किन नियमों के साथ लड़ाई के लिए तैयार रहते थे, यह सबकुछ इसमें पढ़ने को मिलेगा। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के विचारों के साथ गांधी जी को समझना चाहते हैं, जो उनके करीब रहा हो तो यह किताब आपके लिए काफी अच्छी रहने वाली है।

    01
  • Gandhi : Dakshin Africa Se Bharat Aagman Aur Golmez Sammelan Tak

    रामचंद्र गुहा द्वारा लिखी गई इस किताब में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से वकालत की पढ़ाई पूरी करके भारत वापस आने की कहानी पढ़ने को मिलती है। कैसे उन्होंने अपने देश वापस आकर आजादी के लिए संघर्ष किया और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बने, इसे आप इस किताब के जरिए समझ सकते हैं। यह शानदार किताब गांधीजी के दक्षिण अफ्रीका छोड़ने से लेकर दूसरे गोलमेज सम्मेलन में उनकी भागीदारी तक के जीवन की कहानी बताती है। गांधी जयंती पर इस किताब में आपको बापू के 1914-31 तक के कहानी और किस्से पढ़ने को मिलेंगे।

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hind Swaraj (Hindi) - Mahatma Gandhi (Maple Classics)

    हिंद स्वराज नाम की इस किताब को खुद महात्मा गांधी ने लिखा है, जिसकी वजह से आप उनके विचारों को बेहद करीब से समझ सकते हैं। इसमें बापू ने अपने भारत की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने और 1900 के दशक की शुरुआत में भारत के हालात और संघर्षों के बारे में अपने विचार लिखे हैं। इस किताब ने आजादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी के साथी भारतीयों का मनोबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और इस विश्वास को मजबूत किया कि भारत पश्चिमी सभ्यता की गुलामी को ठुकराकर आजादी हासिल कर लेगा। आप इसके जरिए गांधी जी और आजादी के संघर्षों दोनों को एक साथ समझ सकते हैं।

    03
  • Satya Ke Sath Mere Prayog | My Experiment with Truth by Mahatma Gandhi

    यह महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई उनकी आत्मकथा है। यह किताब My Experiment with Truth का हिन्दी ट्रान्सलेटेड वर्जन है, जिसे हिंदी भाषी लोग आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं। मोहनदास करमचंद गांधी राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की यह आत्मकथा सत्य के साथ मेरे प्रयोग हम सबको अपने आपको आंकने, मापने और अपने विकारों को दूर कर सत्य पर डटे रहने की प्रेरणा देती है। जिस तरह से गांधी जी सत्य और अहिंसा में विश्वास रखते थे, उन्होंने अपने इन्हीं विचारों को इसमें लिखा है। इनके जरिए आप भी अपने जीवन को सत्य की राह पर ला सकते हैं।

    04
  • Ahinsa Ke Pujari Mahatma Gandhi Book

    अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी एक प्रेरणादायक जीवनी है जो महात्मा गांधी के जीवन, सिद्धांतों और दर्शन को प्रस्तुत करती है। इसे मधुसुदन शर्मा एम ने लिखा है, जो कि अपनी सरल और समझने में आसान रहने वाली लेखनी के लिए जाने जाते हैं। यह किताब गांधी जी की यात्रा, भारत की आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका और सच्चाई व अहिंसा में उनके अटूट विश्वास के बारे में बताती है। इस किताब को साधारण हिन्दी भाषा में लिखा गया है, जिसे शुरूआती लोगों से लेकर छात्र और कोई भी वो व्यक्ति पढ़ सकता है जिसे भारतीय इतिहास में रूचि है।

    05

किताबों की अन्य जानकारी हाउस ऑफ बुक्स में देखी जा सकती है।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गांधीजी की सबसे प्रसिद्ध पुस्तक कौन सी है?
    +
    महात्मा गांधी की सबसे प्रसिद्ध पुस्तक उनकी आत्मकथा 'सत्य के प्रयोग अथवा आत्मकथा' (The Story of My Experiments with Truth) है।
  • गांधीजी के अहिंसा के दर्शन को समझने के लिए कौन सी किताब पढ़ें?
    +
    गांधीजी के अहिंसा के दर्शन को समझने के लिए 'हिंद स्वराज' और उनकी आत्मकथा 'सत्य के प्रयोग' पढ़ना अत्यधिक अनुशंसित है।
  • गांधीजी पर लिखी गई कोई जीवनी सुझाएं जो उनके जीवन को गहराई से बताती हो?
    +
    लुई फिशर द्वारा लिखित 'द लाइफ ऑफ महात्मा गांधी' (The Life of Mahatma Gandhi) एक क्लासिक जीवनी है जो उनके जीवन को गहराई से प्रस्तुत करती है।
  • गांधी जयंती पर बच्चों को गांधीजी के बारे में बताने के लिए कौन सी किताबें अच्छी हैं?
    +
    बच्चों के लिए 'गांधीजी की कहानी' और 'मेरे बापू' जैसी सचित्र पुस्तकें अच्छी हैं जो सरल भाषा में उनके जीवन और मूल्यों को समझाती हैं।
  • गांधीजी के राजनीतिक विचारों को समझने के लिए कौन सी पुस्तकें महत्वपूर्ण हैं?
    +
    गांधीजी के राजनीतिक विचारों को समझने के लिए 'हिंद स्वराज' और 'दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह' महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं।