भारतीय लेखकों की मशहूर Books जिन पर बनीं फिल्में और वेब सीरीज, क्या आपने पढ़ीं?

पढ़ाई-लिखाई के शौक के साथ-साथ फिल्मी दुनिया भी पसंद है तो शायद आपको यह जानने में दिलचस्पी हो कि कौन सी मूवी या सीरीज किस किताब पर आधारित है। भारतीय लेखकों की बुक्स भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। कई शानदार रचनाओं को फिल्मों या वेब सीरीज का रूप दिया जा चुका है। आप ऐसी ही कुछ बढ़िया और लोकप्रिया किताबों को पढ़ सकते हैं।
भारतीय लेखकों की किताबें जिनपर बनी फिल्में
भारतीय लेखकों की किताबें जिनपर बनी फिल्में

किताबें पढ़ने के शौकीन हैं या डूमस्क्रॉलिंग की आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं और इसी वजह से बुक पढ़ने की हैबिट अपनाना चाहते हैं? तो आप भारतीय लेखकों की उन किताबों से शुरुआत कर सकते हैं, जिन पर फिल्में या सीरीज बनाई जा चुकी हैं। इससे आपको बोरियत नहीं महसूस होगी। अगर आपको भारतीय फिल्मों से जुड़ी किताबें पढ़ना पसंद है तो आप अमेजन पर मौजूद 'देवदास', 'मालगुडी डेज' और 'द गाइड' जैसी क्लासिक रचनाओं के अलावा आज के समय के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासों को भी पढ़ने के लिए चुन सकते हैं। साथ ही आप सच्ची घटना पर आधारित 'बिहार डायरीज' का चयन भी कर सकते हैं। 

जागरण स्मार्टचॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Devdas (Hindi) - Sharat Chandra Chattopadhyay

    मशहूर लेखर और उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का उपन्यास 'देवदास' साहित्य प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रैजिक लव स्टोरी वाली किताब पर कम से कम 20 बार अलग-अलग भाषाओं में कई बार फिल्म बनाई जा चुकी हैं। अगर आप बॉलीवुड लवर हैं और आपको साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई देवदास फिल्म पसंद है तो आप इस किताब को भी पढ़ सकते हैं। फिल्म में शाहरुख खान ने देवदास और ऐश्वर्या राय ने पारो का रोल निभाया था। बहरहाल, इस कालजयी किताब की बात करें तो कहानी पढ़ते समय आपको मोह और प्यार के अलावा त्याग जैसी कई भावनाएं महसूस हो सकती हैं। ऐसे में इस उपन्यास को हर किसी को पढ़ना चाहिए। इसमें समाज में होने वाली असमानताओं के बारे में कहानी के रूप में लिखा गया है, जो शायद आपको अंत में भावुक भी कर दे। लेखन शरतचंद्र की लेखन शैली को काफी सरल और सहज माना है। आपको लग सकता है मानो सब कुछ आपकी आंखों के सामने ही घटित हो रहा है। वहीं अगर आप फिल्म देख चुके हैं तो पढ़ते समय किरदारों को शक्ल भी मिल जाएगी। 

    01
  • The Guide: A Novel

    क्या आपने देव आनंद और वहीदा रहमान की साल 1965 में आई फिल्म 'गाइड' देखी है? यह फिल्म आर. के. नारायण के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है, जिसका साल 1958 में अंग्रेजी में प्रकाशन हुआ था। यह एक भ्रष्ट टूरिस्ट गाइड की कहानी है। कैसे वह जेल की सजा काटता है और बाहर निकलने के बाद कैसे लोग उसे भला और आध्यात्मिक इंसान समझ बैठते हैं। इसके लेखक को इस उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। आप पेंगुइन क्लासिक्स द्वारा प्रकाशित किया गया इसका अंग्रेजी संस्करण पेपरबैक फॉर्मेट में पढ़ सकते हैं। इसके अलावा इसका हिंदी अनुवाद भी अमेजन पर उपलब्ध है।

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Maalgudi Ki Kahaniyaan

    70, 80 और 90 के दशक में पैदा हुए लोगों को 1986 में दूरदर्शन पर आई टीवी सीरीज Malgudi Days के बारे में जरूर पता होगा। भारतीय लेखक आर. के. नारायण की रोचक कहानियां और दक्षिण भारत के काल्पनिक शहर मालगुडी आपकी पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। स्वामी और उसके दोस्तों के किस्से आपको बहुत गुदगुदाएंगे। आप चाहें तो अपने बच्चों को बुक रीडिंग की आदत लगवाने के लिए इस किताब से शुरुआत कर सकते हैं। यकीनन उन्हें यह काफी पसंद आएगी।

    03
  • Five point someone

    क्या 3 Idiots फिल्म आपकी फेवरेट है? बता दें कि साल 2009 में आई आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की मल्टी स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म असल में लेखक चेतन भगत की किताब फाइव पॉइंट समवन पर आधारित है, जो कि साल 2004 में आई थी। हिंदी सिनेमा की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म आपकी पसंदीदा है तो पढ़ने की आदत डालने के लिए इसी किताब से शुरुआत करना आपके लिए सही साबित हो सकता है। ऐसे में अमेजन पर उपलब्ध इस किताब का चुनाव आप कर सकते हैं। किताब में किरदारों के नाम हरि कुमार, रियान ओबेरॉय और आलोक गुप्ता हैं। ऐसे में आप किताब को पढ़कर पता कर सकते हैं कि फिल्म में किस किरदार का क्या नाम रखा गया है। ऐसा करना दिलचस्प हो सकता है। किताब पढ़ने से पहले एक कागज पर अनुमान लगाते हुए लिख लें कि आपके हिसाब से जवाब क्या हो सकता है और पढ़ने के बाद चेक करें कि क्या आपने सही अनुमान लगाया था। आपका नए रीडर्स के लिए अगर कोई बुक क्लब है तो उसमें इसे एक्टिविटी के तौर पर भी रख सकते हैं।

    04
  • Sacred Games

    2018 में नेटफ्लिक्स पर आई क्राइम थ्रिलर सीरीज अगर एक बार में बैठकर देख चुके हैं तो इसी नाम से किताब भी है, जिसे पढ़ना शायद आपको अच्छा लगे। असल में इस किताब पर ही सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह सीरीज आधारित है। इसे विक्रम चंद्रा द्वारा लिखा गया है। इस किताब को 2006 में हच क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड भी मिल चुका है। इंस्पेक्टर सरताज, गैंगस्टर गणेश गायतोंडे और गुरुजी की कहानी मुंबई की गलियों में धूमती है। आपको अगर थ्रिलर्स पढ़ना अच्छा लगता है और आपने सीरीज नहीं देखी तो भी आप इसका चयन कर सकते हैं। यह काफी इंट्रेस्टिंग है।

    05
  • Bihar Diaries: The True Story of How Bihar's Most Dangerous Criminal Was Caught

    अगर आप Netflix पर बिंज वॉचिंग करते हैं और 'खाकी: द बिहार चैप्टर' देख चुके हैं या देखने के बारे में सोच रहे हैं और साथ-साथ पढ़ने के भी शौकीन हैं तो आप अमित लोढ़ा की बिहार डायरीज पढ़ सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अमित साल 1998 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं, जिन्हें लोगों के बीच बिहार का सिंघम या सुपरकॉप नाम से भी जाना जाता है। यह किताब सच्ची घटना पर आधारित है। अगर आपको नॉन-फिक्शन पसंद है तो आप इस किताब का चयन कर सकते हैं। पुलिस या क्राइम जैसे विषयों को पढ़ने में अगर आपकी दिलचस्पी है तो आपको यह किताब पसंद आ सकती है। अमेजन पर पेंगुइन पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह किताब उपलब्ध है।

    06

हाउस ऑफ बुक्स कैटेगरी में पढ़ें इसी तरह के अन्य लेख।

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस भारतीय लेखक की किताब पर फिल्में बनी हैं?
    +
    शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, आर. के. नारायण और चेतन भगत समेत कई भारतीय लेखकों की किताबों पर फिल्में आधारित हैं। जिनमें से कई आपकी पसंदीदा भी हो सकती हैं।
  • बच्चे को पढ़ने की आदत डलवानी हो तो कौन सी किताब ले सकते हैं?
    +
    भारतीय लेखक आर. के. नारायण की मालगुडी से जुड़ी रोचक कहानियां बच्चों को पसंद आ सकती हैं। इस काल्पनिक शहर की कहानियां बड़ों को भी गुदगुदा सकती हैं।
  • ‘सेक्रेड गेम्स’ नाम से कोई किताब भी है?
    +
    जी हां, इस नाम से नेटफ्लिक्स की सीरीज तो है ही, साथ ही यह सीरीज जिस किताब पर आधारित है उसका नाम भी सेक्रेड गेम्स ही है। यह किताब विक्रम चंद्रा ने लिखी है।
  • क्या अमित लोढ़ा द्वारा लिखी गई 'बिहार डायरीज' सच्ची घटना पर आधारित है?
    +
    हां, 'बिहार डायरीज' सच्ची घटना पर आधारित किताब है। इस पर 'खाकी: द बिहार चैप्टर' वेब सीरीज भी बनाई जा चुकी है।