नया बिजनेस शुरू करने के लिए सिर्फ एक अच्छे आइडिया की ही नहीं, बल्कि सही सोच की भी जरूरत होती है। बहुत से लोग बिजनेस शुरू करने से पहले ऐसी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं जो उन्हें पैसे के सही इस्तेमाल, मार्केटिंग और फैसले लेने का तरीका आसान भाषा में सिखा सकें। आज के समय में उन किताबों की मांग ज्यादा है जो भारी-भरकम थ्योरी के बजाय असल जिंदगी के उदाहरणों से बात समझाती हैं। जैसे कि Rich Dad Poor Dad हमें पैसे के प्रति अपनी सोच बदलने की सीख देती है, तो वहीं The Lean Startup बताती है कि कैसे किसी बिजनेस आइडिया को छोटे स्तर पर परखना चाहिए। Atomic Habits जैसी किताबें हमें अनुशासन सिखाती हैं, जो एक कामयाब बिजनेसमैन बनने के लिए बहुत जरूरी है। अब लोग इन किताबों को सिर्फ प्रेरणा के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस के गुर सीखने के एक जरूरी औजार की तरह देखते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐेसे ही और लेख।
देखिए ऐसी ही 5 किताबों के विक्लपों जो धंधे में आपको करेंगी मदद।
The E-Myth Revisited: Why Most Small Businesses Don't Work and What to Do About It
बिजनेस शुरू करने का मतलब सिर्फ बड़ा आइडिया होना नहीं, बल्कि सही तरीके से उसे आगे बढ़ाना भी होता है। यह किताब स्टार्टअप की दुनिया को बहुत आसान भाषा में समझाती है। इसमें बताया गया है कि बिना ज्यादा पैसा और समय गंवाए किसी आइडिया को कैसे टेस्ट किया जा सकता है। लेखक ने सीखते हुए आगे बढ़ने की सोच पर जोर दिया है। किताब खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी लगती है जो नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाना चाहते हैं। इसमें भारी बिजनेस शब्दों की बजाय सीधे उदाहरण और व्यवहारिक बातें ज्यादा मिलती हैं।
01
Rich Dad Poor Dad
पैसे कमाने और पैसे को समझने में फर्क होता है, और यही बात यह किताब सबसे ज्यादा समझाने की कोशिश करती है। लेखक ने दो अलग सोच वाले लोगों के उदाहरण से बताया है कि पैसों की समझ कैसे जीवन बदल सकती है। इसमें नौकरी, निवेश और संपत्ति जैसी चीजों पर बहुत सरल तरीके से बात की गई है। यही कारण है कि यह किताब लंबे समय से लोकप्रिय बनी हुई है। जो लोग पर्सनल फाइन्नेंस की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह अक्सर पहली पढ़ी जाने वाली किताबों में शामिल रहती है। इसकी भाषा आसान है और विचार सीधे समझ में आते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
MINDSET
कई छोटे बिजनेस मेहनत की कमी से नहीं, बल्कि गलत सिस्टम की वजह से रुक जाते हैं। यह किताब उसी समस्या पर ध्यान देती है। लेखक समझाते हैं कि बिजनेस को सिर्फ रोज चलाना काफी नहीं, उसे सही तरीके से बनाना भी जरूरी है। इसमें बिजनेस समझने वाले इंसान और व्यव्हारिक बिजनेस स्ट्रकचर दोनों पर बात की गई है। उदाहरण बहुत साधारण रखे गए हैं, इसलिए बातें आसानी से जुड़ जाती हैं। यह किताब खासकर छोटे व्यापार मालिकों और नए इंटरप्रेन्योर के बीच काफी लोकप्रिय रही है। पढ़ते समय ऐसा लगता है कि कोई अनुभव से मिली बातें साझा कर रहा हो।
03
The Lean Startup
हम अपनी क्षमता को कैसे देखते हैं, उसका असर सीधे हमारी सफलता पर पड़ता है। यह किताब इसी सोच को विस्तार से समझाती है। लेखक ने एक सामान्य सोच वाले बंदे और धंधे को बड़ा बनाने की सोच रखने वाले बंदे के बीच फर्क को आसान उदाहरणों के जरिए बताया है। इसमें पढ़ाई, काम, खेल और रिश्तों तक में सोच के प्रभाव को दिखाया गया है। भाषा बहुत सिंपल है, इसलिए सामान्य पाठक भी इसे आसानी से समझ सकते हैं। यह किताब मोटिवेशन देने से ज्यादा सोच बदलने पर ध्यान देती है।
04
The $100 Startup: Fire Your Boss, Do What You Love and Work Better To Live More
हर बिजनेस बड़े निवेश से ही शुरू हो, यह जरूरी नहीं है, और यह किताब उसी विचार को मजबूत करती है। इसमें ऐसे लोगों की कहानियां हैं जिन्होंने कम पैसों से अपना काम शुरू किया और धीरे-धीरे सफल बने। लेखक ने प्रैक्टिकल आइडियाज और छोटे स्तर से शुरुआत करने की सोच को आसान तरीके से समझाया है। किताब पढ़ते हुए लगता है कि उद्यमशीलता सिर्फ बड़े शहरों या बड़े संसाधनों वालों तक सीमित नहीं है। इसकी भाषा हल्की और बातचीत जैसी है, इसलिए पढ़ना आसान लगता है। जो लोग साइड हस्ल या छोटा बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें यह किताब काफी उपयोगी लग सकती है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।