बैडमिंटन जैसे तेज और फुर्तीले खेल में सही जूतों का चुनाव परफॉर्मेंस पर सीधा असर डालता है। इस खेल में खिलाड़ियों को लगातार तेजी से दिशा बदलनी होती है, कूदना और तुरंत रुकना पड़ता है, इसलिए ऐसे जूते जरूरी होते हैं जो हल्के होने के साथ अच्छा सपोर्ट भी दें। Badminton Shoes खासतौर पर इस तरह के मूवमेंट को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, जिनमें ग्रिप, कुशनिंग और स्थिरता का संतुलन होता है। जूतों में कुशनिंग सिस्टम दिया जाता है जो जमीन पर बार-बार लैंडिंग के दौरान झटकों को कम करता है और पैरों तथा घुटनों पर दबाव घटाता है। साथ ही हल्का डिजाइन खिलाड़ियों को कोर्ट पर तेजी से मूव करने में मदद करता है। इसके अलावा नॉन मार्किंग सोल और बेहतर ग्रिप से स्लिप होने की संभावना कम होती है, जिससे खेल के दौरान संतुलन बना रहता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐेसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया बैडमिंनटन शूज के विकल्प और जानें विस्तार से।
Nivia HY-Court 2.1 Badminton Shoes for Men
अगर आपको कोर्ट पर तेज़ी से मूव करना है और मज़बूत पकड़ चाहिए, तो ये बैडमिंटन शूज़ उसी हिसाब से डिज़ाइन किए गए हैं। इनका ऊपरी हिस्सा मेश अपर TPU लेयर के साथ आता है, जिससे पैर को अच्छी फिटिंग मिलती है और खेलते समय जूते हल्के भी महसूस होते हैं। अंदर की तरफ सॉफ्ट EVA इनसोल दिया गया है, जो कूदने और दौड़ने के दौरान झटके कम करता है और आराम देता है। इसका सोल खास नॉन-मार्किंग डिज़ाइन में है, यानी ये कोर्ट पर निशान नहीं छोड़ता और हर दिशा में अच्छी पकड़ देता है, जिससे तेज़ी से घूमना आसान हो जाता है। आगे की तरफ मज़बूत सिलाई है, जो जूते को टिकाऊ बनाती है।
01
YONEX Badminton Shoes Blaze 3I
इन बैडमिंटन शूज़ का डबल रसेल मेश अपर हवा को आसानी से अंदर आने देता है, जिससे लंबे मैच में भी पैर ज़्यादा गरम नहीं होते। साइड में जो ख़ास डिज़ाइन है, वो तेज़ी से साइड में मूव करते समय पैर को टिकाए रखता है। इसमें एक्स्ट्रा कुशनिंग है, जो कूदने और नीचे उतरने पर झटके को कम करती है और आराम देती है। इसका नॉन-मार्किंग सोल कोर्ट पर अच्छी पकड़ बनाता है, जिससे आपका फुटवर्क बेहतर रहता है। ये Sports Shoes बैडमिंटन के अलावा स्क्वैश, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसे इंडोर गेम्स के लिए भी आराम से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ASICS Mens Upcourt 6 Mako Blue/White Indoor Court Shoes
इन बैडमिंटन जूतों को वजन में हल्का बनाया गया है, ताकि कोर्ट पर भागते समय आपके पैरों को ज्यादा भारीपन महसूस न हो। ऊपर जालीदार कपड़ा है, जिससे हवा आराम से आती-जाती रहे और आप लंबे समय तक गेम खेलने पर भी आरामदायक महसूस करें। इस Asics Shoes में बीच में सपोर्ट के लिए एक मजबूत हिस्सा दिया गया है, जो भागते या मूव करते समय आपके पैर को स्थिर रखता है। आगे और पीछे से ये जूते काफी मजबूत हैं, इसलिए ये जल्दी खराब नहीं होंगे और लंबे समय तक चलेंगे। ये जूते खासतौर पर फास्ट मूवमेंट और इंडोर गेम्स के लिए बढ़िया बैलेंस और आराम देते हैं।
03
Hundred Quantum Pro Unisex Non-Marking Court Shoes
ये जूते कोर्ट पर जल्दी मूव करने और बैलेंस बनाने में मदद करते हैं क्योंकि इनका वजन काफी हल्का हैं, जिससे आप अपने खेल में फुर्तीले बने रहते हैं। ऊपर का कपड़ा पॉलिएस्टर का है, जो पहनने में आरामदायक है और टिकाऊ भी है। अंदर EVA और फोम इनसोल है, जो हर कदम पर सॉफ्ट कुशनिंग देता है और झटकों को कम करता है। नीचे रबर का नॉन-मार्किंग सोल है, जो कोर्ट पर अच्छी पकड़ बनाता है और फिसलने नहीं देता। बैडमिंटन या टेबल टेनिस जैसे खेलों के लिए ये जूतें भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं।
04
Li-Ning Ranger Force Non Marking Badminton Shoes
बैडमिंनटन के गेम में बार-बार हिलना-डुलना पड़ता है, तो ऐसे जूते चाहिए जो जमीन पर पकड़ भी दें और पहनने में आरामदायक भी हों। यह जूता इसी बात को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इन Shoes For Men के आगे के हिस्से में टफ टिप प्रोटेक्शन है, इसलिए बार-बार घिसने पर भी जूते जल्दी खराब नहीं होंगे। नीचे पैटर्न वाला सोल है, जो हर दिशा में अच्छी पकड़ देता है और अचानक रुकने या मुड़ने में मदद करता है। इसमें कुशन वाला मिडसोल है, जो झटकों को कम करता है, पैरों को आराम देता है और एनर्जी वापस देता है। पीछे हील सपोर्ट पैर को स्थिर रखता है, जिससे तेज़ी से मूव करते समय बैलेंस बना रहता है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।