पंजाबी ब्राइडल जूतियां सदियों से भारतीय विवाह परंपरा का अहम हिस्सा रही हैं। ये न केवल दुल्हन की सुंदरता को बढ़ाती हैं बल्कि समृद्धि और शुभता का प्रतीक भी मानी जाती हैं। हाथ से बनी कढ़ाई, चमकीले रंग और जटिल डिजाइन इन्हें शानदार बनाते हैं। ऐसे में अगर आपकी शादी भी नजदीक है और आप अपने ब्राइडल आउटफिट के साथ कुछ सुंदर और आरामदायक पहनना चाहती हैं, तो Punjabi Jutti आपके लिए परफेक्ट रहेगी। ये अक्सर फ्लैट हील में आती हैं, जिससे चलने-फिरने में आसानी रहती है। वहीं, शादी के जोड़े के साथ इनका एंब्रॉइडरी वाला काम बहुत ही खूबसूरत लगता है। इतना ही नहीं, बाकी फुटवियर से अलग इन्हें आप शादी के बाद भी ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहन सकती हैं।
खूबसूरत एंब्रॉइडरी वाली Punjabi Jutti के साथ निखरेगा आपका दुल्हन वाला रूप

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
JM LOOKS Women Jutti | Designer Stone-Embellished Punjabi Mojari
खूबसूरत सिल्वर एंब्रॉइडरी के साथ आने वाली ये जूतियां पेस्टर रंग के ब्राइडल आउटफिट के साथ बहुत ही आकर्षक दिखेंगी। वहीं, इनका सिल्वर रंग दिन की शादी के लिए भी परफेक्ट है। ये पंजाबी मोजरी सिंथेटिक मटेरियल से बनी हैं, जो कि आरामदायक होने के साथ ही मजबूत भी रहता है और शादी के जश्न में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने देता। इसमें 3 UK से लेकर 8 UK तक के विभिन्न साइज भी उपलब्ध हैं। वहीं, आप अपने लहंगा या कोई अन्य ब्राइडल आउटफिट से मैच करने के लिए इसका कॉपर और ग्रीन रंग भी देख सकती हैं। वजन में हल्की रहने वाली ये जूतियां फ्लैट हील में आती हैं, जिससे ऐड़ियों पर ज़ोर नहीं पड़ता और शादी की रश्मों में दर्द का सामना नहीं करना पड़ता।
DFR Women Embroidered Mojari Juttis with Payal
ये पंजाबी जूतियां बेहद सुंदर लाल रंग में आती हैं, जो कि खास तौर पर दुल्हनों के लिए शुभ भी माना जाता है और शादी के जोड़े के साथ भी आसानी से मैच हो सकता है। पुल-ऑन क्लोजर वाली इन ब्राइडल जूतियों को पैरों पर आरामदायक एहसास देने वाला कॉटन मटेरियल से बनाया गया है। इन Jutti For Women में लाल रंग के बेस पर सिल्वर धागों से खूबसूरती के साथ फूल-पत्तियों वाली कढ़ाई की गई है, जो कि देखने में काफी आकर्षक लगती है। इनके सोल को सिंथेटिक रबर से बनाया गया है, जो कि सतह पर मजबूत पकड़ बनाते हुए फिसलने की जोखिम से बचाता है। इन पंजाबी जूतियों में ऊपर सिल्वर रंग की पायल भी लगी हुई हैं, जो इन्हें दुल्हनों के लिए और भी खास बनाती हैं।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
XE Looks Handcrafted Jutti | Ethnic Slip-On Punjabi Juttis
इन पंजाबी जूती की फ्लैट हील शादी वाले दिन आपके लिए चलने-फिरने और डांस करने के लिए आरामदायक साबित होगी। वहीं, आराम के साथ-साथ मजबूती का ख्याल रखने के लिए इन्हें फॉक्स लेदर से बनाया गया है, ताकी आप शादी के बाद भी इन्हें लंबे समय तक पहन सकें। ये ग्रे और ग्रीन दो रंगों में अमेजन पर उपलब्ध हैं, जिनमें से आप किसी को भी अपने दुल्हन वाले कपड़ों से मैच करके ले सकती हैं। इन पर बेहद खूबसूरती के साथ हाथों के जरिए मोतियों से फूलों वाली कढ़ाई की गई है, जिससे आपका पारंपरिक रूप शानदार दिखेगा। इन ब्राइडल फुटवियर में 3 UK से लेकर 9 UK तक के कई साइज भी मिल जाएंगे।
IndieStride Women's Embroidered Jutti Bellies
रबर से बनी ये जूतियां ना सिर्फ मजबूत रहती हैं बल्कि वजन में हल्की होने की वजह से काफी आरामदायक भी साबित होती हैं। इनका सोल भी रबर से ही बना है, जिस वजह से चलने या फिर शादी में डांस फ्लोर पर मजबूत पकड़ मिलती है ताकी गिरने का खतरा ना रहे। इन पंजाबी मोजरी में बेहद बारीक और घना फ्लोरल एंब्रॉइडरी वर्क किया गया है, जो कि दुल्हनों के लुक को कंपलीट करता है। ये जूतियों ब्राइडल लुक के लिए अच्छे रहने वाले गोल्डन और सिल्वर दोनों ही रंग में मिल जाएंगी। मिड-टॉप स्टाइल वाली इन जूतियों में विभिन्न साइजों में आने वाले विकल्प भी उपलब्ध हैं। इनमें आरामदायक फ्लैट हील और सुविधाजनक पुल-ऑन क्लोजर मिलता है।
Women's Punjabi Jutti Handmade Embroidered Ethnic Juttis
एथनिक ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट रहने वाली ये पंजाबी जूतियां बहुत ही आकर्षक और बारीक एंब्रॉइडरी वर्क के साथ आती हैं। इनमें धागों और मोतियों के जरिए सुंदर फ्लोरल वर्क किया गया है, जो कि आपके शादी वाले लुक में चार-चांद लगाने का काम करेगा। ये Jutti For Ladies प्रीमियम सिल्क फैब्रिक से बनी हैं, जो आराम के साथ ही स्टाइल को लग्जरी टच देता है। इनका गोल्डन रंग देखने में बहुत प्यारा लगता है। हालांकी, इसमें आपको गोल्डन राउंड और पिंक दो अन्य रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे। ये फ्लैट हील और पुल ऑन क्लोजर के साथ आती हैं, जिससे चलने-फिरने से लेकर इन्हें पहनना तक आसान रहता है।
फैशन की अन्य जानकारी स्टाइल स्ट्रीट पर देखिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- ब्राइडल जूतियों को आरामदायक कैसे बनाएं?+जूती को आरामदायक बनाने के लिए, उन्हें शादी से कुछ दिन पहले घर पर पहनकर 'ब्रेक इन' करें। आप उन्हें थोड़ा ढीला करने के लिए मोज़े के साथ भी पहन सकती हैं, या जूती स्ट्रेचर का उपयोग कर सकती हैं। अंदरूनी पैडिंग वाली जूतियाँ चुनें।
- असली पंजाबी जूती की पहचान कैसे करें?+असली Punjabi जूतियाँ अक्सर हाथ से बनी होती हैं, जिनमें शुद्ध चमड़े का तलवा और अंदरूनी भाग होता है। कढ़ाई का काम साफ और जटिल होता है, धागे की गुणवत्ता अच्छी होती है, और उनमें एक विशिष्ट चमड़े की गंध हो सकती है।
- जूती को लहंगे के साथ कैसे मैच करें?+अपनी जूती को लहंगे के रंग, कढ़ाई की शैली या उसके किसी बेस रंग से मैच करें। आप कंट्रास्टिंग रंगों का भी उपयोग कर सकती हैं जो आपके लहंगे के साथ अच्छे लगते हों। सुनिश्चित करें कि कढ़ाई आपके लहंगे के काम को पूरक करती हो।
- शादी के बाद जूती की देखभाल कैसे करें?+जूती को साफ, सूखे कपड़े से पोंछें और धूल हटा दें। नमी से बचाने के लिए उन्हें किसी सूती कपड़े में लपेटकर या मूल बॉक्स में रखें। सीधे धूप या नमी वाली जगह से दूर रखें।
- जूती खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?+जूती खरीदते समय आराम, सामग्री की गुणवत्ता, कढ़ाई की सफाई, फिटिंग और सोल की मजबूती पर ध्यान दें। सुनिश्चित करें कि यह आपके दुल्हन के परिधान और थीम के साथ मेल खाती हो।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads