जहां अक्सर त्योहारों के मौके पर लोग लाल, पीले, हरे जैसे रंग के कपड़े पहनते हैं, तो वहीं संक्रांति पर कई जगह काले कपड़े पहनने का रिवाज है। ऐसे में अगर आप इस बार Makar Sankranti 2026 पर एक खूबसूरत काले रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं, तो यहां शानदार कलेक्शन देख सकती हैं। इसमें जॉर्जेट से लेकर आर्ट सिल्क, बनारसी सिल्क और नेट से बनी साड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, इनमें आपको सॉलिड, कलमकारी, ज़री, फॉइल प्रिंट और खूबसूरत एंब्राइडरी वर्क के विकल्प भी मिलेंगे, जिसमें से किसी को भी संक्रांति के मौके पर स्टाइल किया जा सकता है। काले रंग के साथ आकर्षक वर्क, डिजाइन और पैटर्न में आने वाली ये Black Saree आपको त्योहार पर सबसे अलग दिखा सकती हैं। इसके लिए नीचे आप विकल्पों के साथ स्टाइलिंग टिप्स भी देख सकती हैं-
संक्रांति के लिए शानदार Black Saree कलेक्शन, स्टाइल लगेगा सबसे जुदा!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
SATAZ Women's Ready to Wear Black Readymade Saree
यह काली साड़ी रेडीमेड स्टाइल में आती है, जिसे बस 1 मिनट में बांधा जा सकता है। इसमें प्लीट्स पहले से सिली होती हैं और कमर में फिटिंग के लिए हुक लगे होते हैं, जिससे साड़ी को बस किसी स्कर्ट की तरह लपेटना होता है। शरीर पर हल्का और आरामदायक एहसास देने के लिए इस जॉर्जेट मटेरियल से बनाया गया है। वहीं, इस साड़ी का सॉलिड पैटर्न और पतला लेस बॉर्डर इसे खूबसूरत बनाता है। इसके साथ 1 मीटर लंबा ब्लाउज पीस दिया गया है, जिसे आप अपने साइज के अनुसार सिलवा सकती हैं। यह साड़ी 26 से 44 इंच तक की कमर पर बांधी जा सकती है।
स्टाइलिंग टिप- इस रेडी टू वियर साड़ी के साथ कुंदन ज्वेलरी को स्टाइल करें। बालों को खुला छोड़ सकती हैं और आकर्षक ट्रेडिशनल लुक के लिए माथे पर छोटी काली बिंदी लगा सकती हैं।
01EthnicJunction Women's Art Silk Printed Kalamkari Saree
आर्ट सिल्क फैब्रिक से बनी यह साड़ी मकर संक्रांति 2026 पर पहनने के लिए बढ़िया हो सकती है। इसका प्रिंटेड पैटर्न और पल्लू में किया गया लटकन वाला काम इसे आकर्षक बनाता है। यह एक कलमकारी साड़ी है, जो 5.5 मीटर की लंबाई में आती है। इसमें मिलने वाले ब्लाउज पीस की लंबाई 0.8 मीटर रहने वाली है, जिसे साड़ी की तरह ही आर्ट सिल्क से बनाया गया है। ब्लाउज का पैटर्न प्रिंटेड है और यह साड़ी के साथ शानदार दिख सकता है। काले रंग की साड़ी पर गोल्डन प्रिंट बेहद खिला हुआ लग सकता है।
स्टाइलिंग टिप- यह प्रिंटेड साड़ी मेटल फिनिश वाले गोल्डन झुमकों और नेकपीस के साथ स्टाइल की जा सकती है। आप बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं और हल्का मेकअप आपका लुक निखार सकता है।
02Monjolika Fashion Women's Banarasi Silk Saree
त्योहार पर पारंपरिक लुक के लिए आप इस तरह की बनारसी सिल्क साड़ी पहन सकती हैं, जो कि देखने में काफी रॉयल लगती हैं। काले रंग में आने वाली इस साड़ी पर खूबसूरत ज़री की बुनाई की गई है, जिसके साथ आपका फेस्टिव लुक और भी निखर सकता है। यह Black Color Saree अच्छी तरह से पल्लू और प्लीट्स बनाने के लिए 5.5 मीटर की लंबाई में आती है। इसे ज़री की डिटेलिंग के साथ बारीकी से बुना गया है, ताकी इसका आकर्षक रूप किसी का भी ध्यान खींच सके। इसमें लाल कंट्रास्ट रंग का ब्लाउज पीस मिलता है, जो कि 0.8 मीटर की लंबाई और ज़री ब्रॉकेड वाले वर्क के साथ आता है।
स्टाइलिंग टिप- यह बनारसी साड़ी पारंपरिक गोल्डन ज्वेलरी के साथ सुंदर लग सकती है। संक्रांति पर आप साड़ी के साथ सुंदर जूड़ा बना सकती हैं और गजरा भी लगा सकती हैं।
03SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree
यह काली रंग की साड़ी हल्के जॉर्जेट कपड़े से बनी है, जो कि लंबे समय तक पहने रखने के लिए आरामदायक हो सकती है। इसका गोल्डन रंग वाला फॉइल प्रिंट इसे अलग और खास बनाता है, जो कि आपको भी एक शानदार ट्रेडिशनल लुक दे सकता है। इसके पल्लू में सुंदर लटकन और लेस बॉर्डर भी दिया गया है। वहीं, यह जॉर्जेट साड़ी 5.50 मीटर की लंबाई में आती है, जिसमें पल्लू और प्लीट्स दोनों अच्छी तरह से बनाई जा सकती हैं। इसका मैचिंग ब्लाउज पीस 0.80 मीटर की लंबाई में आता है, जिसमें लेस और मोतियों का काम भी किया गया है। इस साड़ी का सुंदर भारी वर्क वाला काम इसे त्योहारों पर पहनने के लिए बढ़िया बनाता है।
स्टाइलिंग टिप- काले रंग की इस साड़ी के गोल्डन स्टोन वाले गहने पहन सकती हैं। एक फैंसी जूड़ा, माथे पर बिंदी और हल्का मेकअप आपको बेहद खूबसूरत दिखा सकता है।
04StyleScope Women's Net Sequence Embroidered Work Saree
इस साड़ी का एंब्राइडर्ड सिक्वन वर्क काफी शानदार है, जो कि त्योहार पर आपको खूबसूरत दिखा सकता है। यह बिना सिले हुए प्लेन ब्लाउस पीस के साथ आती है, जिसकी लंबाई 0.80 मीटर रहने वाली है। इसका नेट फैब्रिक आपके लिए आरामदायक हो सकता है, क्योंकि यह वजन में हल्का रहता है। वहीं, इसके ब्लाउज का फैब्रिक साटिन बैंग्लोरी आर्ट सिल्क है, जिसकी फिटिंग और लुक बेहतरीन हो सकता है। 5.5 मीटर लंबाई में आने वाली इस साड़ी को कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। इस साड़ी को सिर्फ हाथ से धुलने की सलाह दी जाती है।
स्टाइलिंग टिप- स्टेटमेंट AD ज्वेलरी इस साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लग सकती है। बालों में स्टाइलिश पोनीटेल बना सकती हैं और हल्का ग्लिटरी मेकअप कर सकती हैं।
फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या संक्रांति पर काली साड़ी पहनना शुभ है?+हां, कई लोग मानते हैं कि काली साड़ी पहनना शुभ होता है, क्योंकि यह बुरी नजर से बचाती है और सकारात्मक ऊर्जा लाती है।
- काली साड़ी को आधुनिक लुक कैसे दें?+काली साड़ी को आधुनिक लुक देने के लिए आप स्टेटमेंट ज्वेलरी, बेल्ट और क्लच का उपयोग कर सकती हैं।
- संक्रांति पर ब्लैक साड़ी के साथ कौन सा मेकअप अच्छा लगेगा?+आप बोल्ड आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं।
You May Also Like