आने वाले कजरी तीज के खास मौके को शानदार बनाने के लिए अगर इस बार आप भी साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो हल्के रंग की हरी साड़ी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। महिलाओं की ये ग्रीन साड़ी शिफॉन, जॉर्जेट, सिल्क और कॉटन के फेब्रिक में देखने को मिल जाएंगी। Kajri Teej 2025 में 12 अगस्त को मनाई जाएगी और यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस शुभ अवसर पर विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि पूजा पाठ में अगर हरी साड़ी पहनी जाए तो वो काफी अच्छा होता है तो इस कजरी तीज को खास और यादगार बनाने के लिए लाइट ग्रीन साड़ी के बेहतरीन ऑप्शन को जरूर पहनना चाहिए। स्टाइल स्ट्रीट में बताई गई ये साड़िया जैक्वर्ड कढ़ाई के साथ आती है, जो आपको सुंदर बना सकती हैं।
