Rakhi 2025 के इस खास मौके पर पहनने के लिए यहां देखें अनारकली कुर्ता सेट का शानदार कलेक्शन। अगर आप भी हर साल की तरह इस बार रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार करती है और कई दिन पहले से ही एथनिक कपड़े ढूंढने लगती हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है क्योंकि यहां हैवी कढ़ाई और खूबसूरत प्रिंट में आने वाले अनारकली कुर्ता सेट के विकल्पों की सूची दी गई है, जिन्हें कुछ खास अवसरों पर पहनने के लिए डिजाइन किया गया है। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसमें बस कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। इन सूट सेट को रेयान सिल्क और कॉटन के फैब्रिक का उपयोग किया गया है, जिसकी वजह से ये आराम और स्टाइल दोनों प्रदान करने में सक्षम है। महिलाएं स्टाइल स्ट्रीट में शामिल इन अनारकली कुर्ता सेट को रक्षाबंधन पर अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ पहन सकती हैं और अपने लुक को एलिगेंट बना सकती हैं।
राखी 2025 पर अनारकली कुर्ता सेट को कैसे स्टाइल करें?
राखी पर अनारकली कुर्ता सेट पहनने का मन बना रहीं हैं और काफी कंफ्यूज हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि अनारकली सूट को स्टाइल करने का बेहद खास तरीका जिसके बाद आपकी खूबसूरती और निखर जाएगी।
- दुपट्टे के साथ स्टाइल- ऐसा आप भी तो नहीं सोचती हैं कि दुपट्टा कैसे सेट करूं जो लंबे समय तक टिका रहे इसके लिए आप अच्छे से दुपट्टे को पिन कर सकती हैं ताकि वो लंबे समय तक चले।
- स्टाइलिश फुटवियर- अनारकली सूट के साथ अगर फुटवियर अच्छे और स्टाइलिश न हो तो लुक खराब लगने लगता है। इसके लिए जूतियाँ, कोल्हापुरी सैंडल या एथनिक हील्स काफी परफेक्ट हो सकती हैं।
- ज्वैलरी – वैसे तो आजकल हेवी ज्वैलरी कोई कैरी नहीं करता है पर अगर अनारकली सूट पर आप चांदबाली, झुमके या कुंदन स्टेटमेंट इयररिंग्स ट्राई करती हैं तो आपका लुक काफी एन्हेंस लगने लगता है। इसके अलावा आप रिंग को भी कैरी कर सकती हैं।
- हेयरस्टाइल - अनारकली कुर्ता सेट के साथ सॉफ्ट वेव्स, ब्रेडेड बन या स्लीक लो बन जैसे हेयरस्टाइल अच्छे लगते हैं। अगर आप ब्रेडड बन को मांग टीका जैसी पारंपरिक एक्सेसरीज के साथ पहनेंगी तो काफी खूबसूरत लग सकती है।
