बदलते फैशन में डिजाइनर ब्लाउज न हो तो साड़ी की चमक भी फीकी पड़ जाती है ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल के ट्रेंड के अनुसार हल्की साड़ियों पर हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज ज्यादा पसंद किया जाता है। पहले जहां महिलाएं सिंपल ब्लाउज़ पहनती थी, वही अब स्टाइलिश और एलिगेंट लुक वाले ब्लाउज पसंद किए जा रहे हैं। इन Blouse Design में डीप नेक, बोट नेक, और कॉलर नेक के काफी डिजाइन मिल जाते हैं। इनको अच्छा बनाने के लिए बैकलेस, डोरी स्टाइल, और नेट या लेस का उपयोग भी किया जाता है। साथ ही सिल्क, जॉर्जेट, और वेलवेट जैसे फैब्रिक के साथ मिरर वर्क, एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज़ को और आकर्षक बनाता है। आजकल महिलाएं मैचिंग के बजाय कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज़ पहनना पसंद करती है, जिससे उनका लुक स्टाइलिश लगे और उनकी साड़ी या लहंगा सबसे अलग लगे।
यहां महिलाओं को नए ब्लाउज डिजाइन के विकल्प मिलेंगे।
