Nike Sneakers आज केवल स्पोर्ट्स तक सीमित नहीं हैं। पिछले एक दशक में वे रोजमर्रा के फैशन, ट्रेवल और स्ट्रीटवियर स्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई लोकप्रिय नाइकी मॉडल खास तौर से रनिंग, बास्केटबॉल या टेनिस के लिए बनाए गए थे, लेकिन समय के साथ वे लाइफस्टाइल स्नीकर्स के रूप में भी पसंद किए जाने लगे। यही वजह है कि आज लोग नाइकी स्नीकर्स को केवल परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि आराम, डिजाइन और स्टाइलिश पहनावे के लिए भी चुनते हैं।
हम इस विषय पर बात क्यों कर रहे हैं?
- नाइकी के कई सबसे लोकप्रिय स्नीकर्स की शुरुआत खेलों से हुई थी। Air Force 1, Dunk और Air Max जैसे मॉडल बाद में ये स्ट्रीटवियर कल्चर का हिस्सा बन गए और आज भी बहुत लोग इन्हें पहनना पसंद करते हैं।
- स्नीकर्स अब केवल स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए नहीं लिए जाते। कई लोग इन्हें ऑफिस, ट्रेवल, कॉलेज और रोजमर्रा के पहनावे का हिस्सा बना चुके हैं, जिससे उनकी उपयोगिता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।
- आज स्नीकर्स की मार्केट में विकल्पों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि कौन-से मॉडल फैशन, आराम और दैनिक उपयोग के बीच बेहतर संतुलन प्रदान करते हैं। ये सब कारण मिलकर, इस विषय को जरुरी बना देते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें पुरुषों के लिए 5 बढ़िया नाइकी स्नीकर मॉडल।
