सावन 2026: तीज से लेकर राखी तक पर स्टाइल करें ये 5 खूबसूरत बांधनी दुपट्टा

Sawan 2026 की रौनक शुरू हो चुकी है, और इस पवित्र महीने में पारंपरिक परिधानों का महत्व बढ़ जाता है। बांधनी दुपट्टा, अपनी रंगों और अनूठी टाई-डाई कला के साथ, हर भारतीय महिला के लिए एक पसंदीदा विकल्प है। आप इन्हें आने वाले त्योहारों जैसे तीज, रक्षाबंधन आदि पर खूबसूरती से स्टाइल कर सकती हैं।
इस फेस्टिव सीजन स्टाइल में शामिल करें बांधनी दुपट्टा
इस फेस्टिव सीजन स्टाइल में शामिल करें बांधनी दुपट्टा

Sawan 2026: भारत के त्योहारों में रंग और परंपरा का संगम देखने को मिलता है, और सावन का महीना इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। इस साल, सावन उत्सव को और भी खास बनाने के लिए, हम आपके लिए लेकर आए हैं बांधनी दुपट्टों का आकर्षक कलेक्शन। इन्हें आप अलग-अलग सूट, कुर्ती, लहंगा, स्कर्ट, पलाज़ो, शरारा, साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। फिर चाहें तीज हो या फिर रक्षाबंधन और नाग पंचमी जैसे त्योहार, सावन महीने में आप इसे अलग-अलग मौकों पर ट्रेडिशनल लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं। हल्के से लेकर गहरे रंगों में आने वाले बांधनी दुपट्टे के साथ आप सिंपल स्टाइल को भी आकर्षक बना सकती हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Women's Art Silk Bandhani Print Dupatta

    प्रीमियम आर्ट सिल्क फैब्रिक से बना यह दुपट्टा बेहद मुलायम, हल्का और स्टाइल करने में आसान रहता है। इस सिल्क दुपट्टा का खूबसूरत गुलाबी रंग फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। इस Bandhani Dupatta के किनारे पर लगी लेस खूबसूरती को निखारती है और त्योहारों पर आपको बेहद आकर्षक दिखाने का काम करेगी।

    इस तरह करें स्टाइल

    • सावन में हरा और सफेद रंग बहुत खास माना जाता है। किसी सिंपल सफेद या डार्क ग्रीन कुर्ती-प्लाजो/सलवार के साथ इस बंधेज दुपट्टे को पेयर करें। दुपट्टे का वाइब्रेंट प्रिंट पूरे लुक को तुरंत फेस्टिव रेडी बना देगा।
    • तीज या सावन पूजा के लिए किसी फ्लेयर्ड प्लेन स्कर्ट या लहंगे के साथ इसे साइड ड्रेप करें या आगे से 'V' शेप प्लेट्स बनाएं। आर्ट सिल्क का शाइनिंग फैब्रिक लहंगे के साथ बहुत रिच लुक देता है।
    01
  • Women's Cotton Blend Bandhani Print Dupatta

    त्योहारों पर आपके एथनिक लुक में चार चांद लगाने के लिए इसका मल्टीकलर डिजाइन बेहद शानदार है। 2.20 मीटर की लंबाई इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल करने के लिए अच्छी है। यह बांधनी दुपट्टा हल्के और आरामदायक आर्ट सिल्क मटेरियल से बना है।

    इस तरह करें स्टाइल

    • सावन 2026 में सफेद , हरी या पीली कुर्ती या सूट के साथ इस दुपट्टे को पेयर करें। कॉटन ब्लेंड फैब्रिक का ग्रेस और बांधनी का वाइब्रेंट प्रिंट एक सिंपल सूट को भी तुरंत आकर्षक बना देता है।
    • इसे आप त्योहारों पर किसी साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए दुपट्टे को दोनों कंधों पर पीछे से लाते हुए आगे की तरफ लें और कमर पर एक ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर बेल्ट या फैब्रिक बेल्ट बांधें।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Women's Cotton Blend Bandhani Print Dupatta

    स्टाइल के साथ ही सावन में होने वाली उमस और चिपचिप से बचना चाहती हैं, तो यह कॉटन बांधनी दुपट्टा आपके लिए अच्छा है। इसका पटोला प्रिंट डिजाइन इसे रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के लिए बेहतरीन बनाता है। यह कॉटन दुपट्टा 2.20 मीटर की लंबाई में आता है।

    इस तरह करें स्टाइल

    • तीज या Sawan 2026 पूजा के लिए इसे किसी प्लेन स्कर्ट या अनारकली के साथ क्रॉस ड्रेप करें। कॉटन ब्लेंड होने के कारण यह कंधे पर बहुत अच्छे से टिका रहता है।
    • दुपट्टे को कंधे पर रखकर कमर पर ऑक्सिडाइज्ड या गोटा-पत्ती बेल्ट बांधें। यह लुक देखने में बहुत स्मार्ट लगता है और पूजा-पाठ के दौरान दुपट्टा संभालने की झंझट भी खत्म कर देता है।

    स्टाइल स्ट्रीट पर ऐसे अन्य फैशन टिप्स देख सकती हैं।

    03
  • Women's Art Silk Bandhani Print Dupatta

    हरे रंग में आने वाला यह सुंदर बांधनी प्रिंट दुपट्टा सावन 2026 में खूब काम आएगा। इसे आप त्योहारों से लेकर सोमवार या फिर पवित्र महीने के किसी भी दिन अपने एथनिक वियर के साथ मैच कर सकती हैं। प्रीमियम आर्ट सिल्क फैब्रिक आरामदायक एहसास भी देता है।

    इस तरह करें स्टाइल

    • दुपट्टे की 2.20 मीटर लंबाई लटकन को दिखाने के लिए बिल्कुल सही है। इसे एक कंधे पर पूरा खोलकर पिन करें ताकि बांधनी का प्रिंट और किनार पर लगे टसल्स फ्लॉन्ट हो सकें।
    • इसे बेज, क्रीम या फिर गोल्डन रंग के प्लेन कुर्ती-प्लाजो के साथ पेयर करें। आर्ट सिल्क की चमक और बांधनी का प्रिंट आपके पूरे लुक को बदलकर शानदार बनाता है।
    04
  • Drape Essence Bandhej/Bandhani Print Dupatta

    खूबसूरत बांधनी प्रिंट वाला यह दुपट्टा फेस्टिव लुक को निखार सकता है। इसका नीला रंग और गोल्डन बॉर्डर देखने में आकर्षक लगते हैं और Sawan में ट्रेडिशनल वियर के साथ बेहतरीन तरीके से मैच होते हैं। इस प्रिंटेड दुपट्टे को पॉलिस्टर सिल्क से बनाया गया है, जो हल्का रहता है।

    इस तरह करें स्टाइल

    • तीज या सावन सोमवार की पूजा के लिए इसे किसी सॉलिड ग्रीन, रेड या यलो लहंगे के साथ पेयर करें। दुपट्टे को कमर में टक करके पीछे से लाते हुए आगे की तरफ लें, ताकि इसका ज़री बॉर्डर और लगड़ी पट्टा पल्लू पर चमककर दिखे।
    • अगर आप सूट पहन रही हैं, तो सफेद, बोटल ग्रीन या गोल्डन अनारकली चुनें। दुपट्टे को एक कंधे पर पूरा खोलकर रखें ताकि बांधनी का प्रिंट और शाइनी ज़री बॉर्डर पूरी तरह से फ्लॉन्ट हो सके।
    05

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सावन 2026 में बांधनी दुपट्टे के लिए कौन से रंग सबसे लोकप्रिय हैं?
    +
    सावन 2026 में गहरे हरे, पीले, लाल, गुलाबी और नीले जैसे पारंपरिक रंग लोकप्रिय हो रहे हैं। पेस्टल शेड्स और मल्टीकलर बांधनी भी चलन हैं।
  • बांधनी दुपट्टे को किस तरह के कपड़ों के साथ पहनना चाहिए?
    +
    बांधनी दुपट्टे को प्लेन सलवार-कमीज़, अनारकली, घाघरा-चोली, या यहां तक कि साड़ी के साथ भी पहना जा सकता है। आधुनिक लुक के लिए इसे क्रॉप टॉप और जींस के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।
  • बांधनी दुपट्टा क्या है और यह कैसे बनाया जाता है?
    +
    बांधनी एक पारंपरिक टाई-डाई कला है जिसमें कपड़े के छोटे-छोटे हिस्सों को धागे से कसकर बांधा जाता है और फिर रंगाई की जाती है। यह प्रक्रिया कपड़े पर सुंदर पैटर्न बनाती है।
  • बांधनी दुपट्टे को धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    इसे हमेशा ठंडे पानी में हल्के डिटर्जेंट से हाथ से धोएं और सीधे धूप में सुखाने से बचें ताकि रंग फीका न पड़े।
  • असली बांधनी दुपट्टे की पहचान कैसे करें?
    +
    असली बांधनी में छोटे, बारीक डॉट्स होते हैं जो बंधाई के कारण थोड़े उभरे हुए दिखते हैं। रंगाई में हल्की अनियमितता और छोटे गांठ भी इसकी पहचान हैं।