संगीत नाइट में छा जाने के लिए अगर आप भी एक परफेक्ट आउटफिट की तलाश में हैं, तो शरार सेट बढ़िया हो सकता है। यह आराम, ग्लैमर और चलने-फिरने से लेकर डांस करने तक पर आसान रहता है। वहीं, यह लहंगे का एक स्टाइलिश और आधुनिक विकल्प है जो असहज महसूस कराए बिना आकर्षक दिखा सकता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ शानदार डिजाइन वाले Sharara Sets के विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें आप संगीत की रात में पहन सकती हैं। इनमें आपको सिल्क, जॉर्जेट और नेट अलग-अलग फैब्रिक से बने सूट मिल जाएंगें, जिन्हें आप अपनी पसंद और मौसम के अनुसार चुन सकती हैं। वहीं, इनपर किया गया बारीक काम और बुनाई इन्हें खूबसूरत बनाते हैं। आपके Sangeet लुक में जान डालने के लिए इनमें विभिन्न आकर्षक रंगों के विकल्प भी उपलब्ध हैं। तो चलिए एक नजर इनके डिजाइनों पर डाल लेते हैं-
अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखी जा सकती है।
MOKOSH Women's Silk Mehandi Green Embroidered Peplum Sharara Set
सांस लेने योग्य सिल्क फैब्रिक से बना इस शरारा का कुर्ता आरामदायक क्रीप अस्तर के साथ आता है, ताकी आप संगीत में बिना किसी परेशानी के आराम से डांस कर सकें। यह मेंहदी हरे, वाइलेट, बटर यलो और रॉयल ब्लू जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध है, जो रात में पहनने के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इसका कुर्ता खूबसूरत एंब्राइडरी वर्क के साथ आता है, जिसमें कमर तक की लंबाई के साथ सुंदर फ्रॉक जैसा डिजाइन मिलता है। इसे चिपकी हुई लंबी आस्तीनों और क्रू नेकस्टाइल में बनाया गया है, जो आपको आकर्षक दिखा सकता है। इसमें सॉलिड पैटर्न और ढीली फिटिंग वाला पलाज़ो दिया गया है, जो आसानी से पहनने के लिए इलास्टिक कमरबंद के साथ आता है। इस सेट में मिलने वाला हल्का दुपट्टा गोल्डन रंग के पतले लेस बॉर्डर के साथ आता है। यह शरारा सूट आपको S से लेकर 2XL तक के साइज में मिल सकता है।
किस तरह की ज्वेलरी पहनें?
- इसके साथ आप कानों में भारी चांदबालियां, हाथ में ब्रेसलेट या कंगन और अंगुली में एक सुंदर अंगूठी पहन सकती हैं।
01
SHISHKALA Womens Royal Blue Georgette Sharara Suit Set
खूबसूरत टील रंग में आने वाला यह शरारा सूट सेट संगीत नाइट में आपको बेहद आकर्षक दिखा सकता है। इसमें रात में पहनने के लिए अच्छे रहने वाले नीला, लाला, वाइन और हरा रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं। इस Sharara Dress को हल्के और आरामदायक रहने वाले 100% जॉर्जेट मटेरियल से बनाया गया है। यह घुटनों से ऊपर तक की लंबाई वाले कुर्ता के साथ आता है, जिसमें चौड़े एंब्राइडरी बॉर्डर वाली लंबी आस्तीनों के साथ चौकोर आकार का स्टाइलिश गला डिजाइन दिया गया है। इसका कुर्ता सॉलिड पैटर्न और मिरर वर्क व धागों की कढ़ाई के साथ आता है, जो आपको एक एलिगेंट लुक दे सकता है। इसमें घेरदार और सिलवटों जैसे पैटर्न वाला सुंदर शरारा मिलता है, साथ ही इसका आकर्षक बॉर्डर डिजाइन वाला दुपट्टा आपको कंपलीट लुक दे सकता है।
किस तरह की ज्वेलरी पहनें?
- यह शरारा सेट ऑक्सीडाइज्ड या फिर स्टोन वर्क ज्वेलरी के साथ अच्छा लगेगा। इसके लिए आप कानों में बड़े झुमके, मांगटीका और अंगूठी पहन सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Anveri Purple Net Embroidered Kurti Sharara Dupatta Set for Women
इस शरारा कुर्ता सेट को मुलायम नेट फैब्रिक से बनाया गया है, जिसकी शानदार चमक आपके संगीत लुक को आकर्षक बना सकती है। यह बैंगनी रंग में आता है और इसके कुर्ते और शरारा पर की गई खूबसूरत कढ़ाई कारीगरी व डिजाइन का बेहतरीन काम इसे खास बनाता है। इसमें कमर तक की लंबाई वाला स्ट्रेट कुर्ता मिलता है, जिसका सुंदर लेस और लटकन वाला बॉर्डर इसे देखने में बेहतरीन बनाता है। इसकी आस्तीनें तीन चौथाई बाजू वाली हैं और गले को गोल आकार में बनाया गया है। इस सेट में भारी बॉर्डर और एंब्राइडरी वर्क वाला शरारा मिलता है, जो रात के समय में पहनने पर बढ़िया लग सकता है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी मिलता है, जिसमें गोल्डन रंग का सुंदर गोटा-पट्टी वाला किनारा दिया गया है।
किस तरह की ज्वेलरी पहनें?
- यह शरारा सूट कुंदन के चोकर, स्टड्स के साथ खूबसूरत लग सकता है। वहीं, आप हाथों में ब्रेसलेट या फिर चूड़ियां भी पहन सकती हैं।
03
Xomantic Fashion Womens Georgette Readymade Sharara Suit
यह रेडीमेड शरारा कुर्ता दुपट्टा सेट पॉलिस्टर से बना है, जिसे एक हल्का, हवादार और आरामदायक फैब्रिक माना जाता है। इसका कुर्ता स्लीवलेस स्टाइल में आता है, और इसमें सुंदर पान के आकार का गला दिया गया है। इस कुर्ता को प्लीटेड स्टाइल और घुटनों तक की लंबाई में बनाया गया है। इसपर किया गया गोल्डन रंग का भारी ज़री-एंब्राइडरी वर्क इसे देखने में बेहद खूबसूरत बनाता है। यह Sharara स्टाइल वाला Suit Set गुलाबी के साथ ही आपको वाइन रंग में भी मिल सकता है। इसमें सॉलिड पैटर्न वाला ढीला शरार मिलता है, जो दिखने में शानदार और पहनने पर आरामदायक हो सकता है। इसके साथ मिलने वाला मैचिंग दुपट्टा सुंदर एंब्राइडरी वर्क वाले बॉर्डर के साथ आता है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार स्टाइल कर सकती हैं।
किस तरह की ज्वेलरी पहनें?
- इसके साथ आप गोल्डन रंग की बालियां या फिर झुमके पहन सकती हैं। वहीं, दोनों हाथों में पतले गोल्डन कंगन बढ़िया लग सकते हैं।
04
Designer Embroidered Sharara Suit
इस खूबसूरत सफेद सिल्क शरारा सूट के साथ आपको संगीत फंक्शन में किसी अप्सरा जैसा लुक मिल सकता है। यह शानदार गोल्डन कढ़ाई और एंब्राइडरी वर्क के साथ तैयार किया गया है, जो इसके रात में पहनने के लिए और भी बढ़िया बनाता है। इसका कुर्ता घुटनों तक की लंबाई में आता है, जिसमें बेहतरीन यू-आकार वाला नेक डिजाइन दिया गया है। इसकी आस्तीनें तीन चौथाई लंबी हैं और इनमें गोल्डन रंग का चौड़ा कफ बॉर्डर भी दिया गया है। इसमें घेरदार शरारा पैंट भी दी गई है, जिसका चौड़ा बॉर्डर और सुंदर एंब्राइडरी डिजाइन इसे देखने में खास बनाता है। आपको इस सेट में मैचिंग दुपट्टा भी मिलता है, जो आपके लुक में जान डालने का काम कर सकता है।
किस तरह की ज्वेलरी पहनें?
- यह शरारा कुर्ता सेट मोतियों या फिर स्टोन वर्क वाले हार और कानों के झुमके के साथ बेहतरीन लग सकता है। आप एक हाथ में चौड़ा कड़ा भी पहन सकती हैं।
05
स्टाइल स्ट्रीट पर देखें फैशन से जुड़ी अन्य टिप्स और जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।