भारी पायलें छोड़ो! Silver Anklet के स्लीक Designs के साथ फैशन को करें अपग्रेड

अगर आपको भारी पायलें पहनना पसंद नहीं है, तो आप उन्हें स्लीक सिल्वर Anklet Designs के साथ बदलकर आकर्षक दिख सकती हैं। ये पैरों में भारीपन महसूस कराए बिना सुंदर लग सकते हैं, इनके कुछ ट्रेंडी डिजाइन यहां पर शामिल किए गए हैं।
स्लीक सिल्वर एंकलेट डिजाइन
स्लीक सिल्वर एंकलेट डिजाइन

पैरों में पायल पहनने का फैशन और परंपरा तो सालों से है। मगर, आजकल अक्सर महिलाओं को वही भारी-भरकम डिजाइन वाली पायलें पसंद नहीं आती हैं। ऐसे में स्लीक डिजाइन वाले सिल्वर एंकलेट अच्छे हो सकते हैं। इन्हीं के कुछ ट्रेंडी और आकर्षक डिजाइनों को यहां शामिल किया गया है, जो आपके फैशन को अपग्रेड कर सकते हैं। ये स्लीक Silver Anklet किसी खास मौके से लेकर रोजमर्रा में पहनने के लिए भी अच्छे हो सकते हैं। आप इन्हें साड़ी, सूट, कुर्ता सेट, स्कर्ट-टॉप, जैसे कई अलग-अलग आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। आपको इनमें नजरबट्टू, मोती, स्टोन जैसे विभिन्न डिजाइनों में आने वाले विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। ये सभी 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बने है, जिस वजह से इनका रंग और चमक लंबे समय तक नए जैसी बनी रह सकती है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • OVANA 925 Sterling Silver | Pink Pearl Anklet

    इसे 925 स्टर्लिंग सिल्वर मटेरियल से बनाया गया है, जो इसकी चमक को लंबे समय तक बनाए रखते हुए मजबूती भी प्रदान करता है। इसका हाइपोएलर्जेनिक मटेरियल इसे संवेदनशील त्वचा के लिए भी सुरक्षित बनाता है। यह खूबसूरत गुलाबी मोती और सिल्वर बॉल्स डिजाइन के साथ आता है, जो इसके बीच में लगे खूबसूरत सफेद मोती को पूरी तरह से निखारते हैं। इस पायल की कुल लंबाई 24 सेमी है और यह 3 सेमी की एडजस्टेबल चेन के साथ आती है, जिसकी मदद से इसकी लंबाई को अपने अनुसार घटाया-बढ़ाया जा सकता है। यह हल्का और आरामदायक है, जो रोजमर्रा में पहनने के लिए अच्छा हो सकता है।

    01
  • Amberta Italian Sterling Silver Anklet for Women

    यह सिल्वर एंकलेट 1.3 मिमी की मोटाई के साथ आता है और इसका डिजाइन काफी पतला है। इसमें सुरक्षित स्प्रिंग क्लास्प दिया गया है, जिसे फंसाकर पायल को आसानी से पैर में पहन सकती हैं। इसका 925 स्टर्लिंग सिल्वर मजबूत होने के साथ ही अपनी चमक को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए बढ़िया रहने वाला है। इस Silver Payal में बेहतर फिटिंग के लिए एडजस्टेबल चेन भी दी गई है। यह हाइपोएलर्जेनिक, निकल-फ्री, नॉन-टॉक्सिक, और जंग प्रतिरोधी भी है, जिस वजह से त्वचा के लिए सुरक्षित होने के साथ लंबे समय तक चल सकता है। इसे सिंपल कर्ब डिजाइन में बनाया गया है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZAVYA 925 Sterling Silver Designer Sleek Chain Anklet

    925 स्टर्लिंग सिल्वर और एंटी टार्निश रोडियम प्लेटिंग के साथ बनाया गया यह एंकलेट समय के अपनी चमक नहीं खोता है, और मजबूती के मामले में भी अच्छा हो सकता है। इसका मिनिमल डिजाइन क्लासी और आकर्षक है, जो आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकता है। यह एंटी-एलर्जिक मटेरियल से बना है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है। इसे सुरक्षित तरीके से पैरों में पहनने के लिए इसमें एक फंसाने योग्य कुंडा दिया गया है, जिसे दबाकर खोला जा सकता है। यह एक आकर्षक ज्वेलरी बॉक्स में आता है जिसमें सॉफ्ट फोम के साथ ZAVYA ज्वेलरी किट, जरूरी जानकारी वाला एक प्यारा लिफाफा और सिल्वर ऑथेंटिकेशन सर्टिफिकेशन मिलता है।

    03
  • GIVA 925 Silver Evil Eye Anklet,Single

    यह GIVA ब्रांड की सिल्वर पायल है, जिसपर आपको लाइफटाइम प्लेटिंग की सर्विस भी मिल सकती है। इसमें बीच में सफेद और नीले ज़िरकॉन जड़ा हुआ ईविल आई डिजाइन दिया गया है, जो कि देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस Payal Design को जंजीर वाले पैटर्न में बनाया गया है। इसका 925 सिल्वर मटेरियल बेहतरीन हो सकता है, जिसकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है और रंग काला नहीं पड़ता है। यह लोबस्टर क्लॉ वाले कुंडे के साथ आता है, जिसे आराम से दबाकर खोला और जंजीर में फंसाया जा सकता है। सिंगल साइज में आने वाले इस एंकलेट का वजन करीब 2.05 ग्राम रहने वाला है।

    04
  • NEMICHAND JEWELS Pure 925 Silver Evil Eye Ball Anklet

    S925 स्टैम्प के साथ हॉलमार्क किया गया यह एंकलेट क्वालिटी के मामले में बढ़िया साबित हो सकता है। इसका 925 स्टर्लिंग सिल्वर मटेरियल हाइपोएलर्जेनिक है, जो कि संवेदनशील त्वचा के लिए भी सुरक्षित हो सकता है। इस पायल की लंबाई 10 इंच रहने वाली है। वहीं, लंबाई को कम-ज्यादा करने के लिए इसमें एडजस्टेबल चेन भी दी गई है। यह एक खूबसूरत नजरबट्टू और दो चांदी की गेंदों वाले डिजाइन के साथ आती है, जो आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकती है। इसमें सुरक्षित लोबस्टर क्लास्प दिया गया है, जिसे फंसाकर आप एंकलेट को आसानी से पहन सकती हैं।

    स्टाइल स्ट्रीट पर आपको ऐसी ही अन्य जानकारियां भी मिल सकती हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सिल्वर एंकलेट की कीमत क्या होती है?
    +
    इनकी कीमत डिजाइन, वजन और शुद्धता के आधार पर भिन्न होती है। आमतौर पर, यह 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक हो सकती है।
  • एंकलेट को किन कपड़ों के साथ पहन सकती हैं?
    +
    आप एंकलेट (पायल) को शॉर्ट्स, स्कर्ट, ड्रेसेज, क्रॉप पैंट्स, जींस, साड़ी, लहंगे और सलवार सूट जैसे कैजुअल और एथनिक कपड़ों के साथ पहन सकती हैं।
  • आजकल किस तरह के एंकलेट ट्रेंड में हैं?
    +
    आजकल मिनिमल और नाजुक सिल्वर चेन, ट्राइबल कड़ा पायल, चार्म्स (जैसे बुरी नजर, तारे), पर्ल और डायमंड, और घुंघरू वाली पारंपरिक डिजाइन ट्रेंड में हैं।