अक्सर आरामदायक एथनिक लुक के लिए महिलाएं सूट पहनना पसंद करती हैं। इन्हें संभालना आसान होता है, और साथ ही रोजमर्रा से लेकर पार्टी तक के लिए इनमें हल्के व भारी सभी प्रकार के डिजाइन मिल जाते हैं। हालांकी, जिन्हें अपने एथनिक लुक को मॉडर्न टच देना है, उनके लिए स्लीवलेस सूट बढ़िया हो सकते हैं। इन्हें आप कॉलेज, ऑफिस से लेकर किसी पार्टी और त्योहार में भी पहन सकती हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही खूबसूरत Sleeveless स्टाइल वाले Suit Designs लेकर आए हैं, जिन्हें आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। इनमें आपको ट्रेंडी ए-लाइन से लेकर, क्लासी स्ट्रेट, एलिगेंट अनारकली और पार्टी वियर शरारा जैसे अलग-अलग प्रकार वाले सूट मिल जाएंगें। जहां कुछ आरामदायक कॉटन और रेयॉन मटेरियल से बने हैं, तो वहीं कुछ को शाही लुक देने के लिए सिल्क और क्रीप जैसे फैब्रिक से बनाया गया है। ये सभी विभिन्न रंगों और साइज में भी उपलब्ध हैं।
नीचे देखिए स्लीवलेस सूट डिजाइन के 5 बेहतरीन विकल्प-
