ना-फिसलने वाले जूते उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प माने जाते हैं जो दौड़ते समय बेहतर पकड़ और आराम चाहते हैं। Puma अपने रनिंग शूज में उन्नत तकनीकों का उपयोग करता है, जिससे जूते हल्के, आरामदायक और टिकाऊ बनते हैं। कई मॉडल में PUMAGRIP रबर आउटसोल दिया जाता है, जो गीली या सूखी सड़क पर भी मजबूत पकड़ प्रदान करता है और फिसलने की संभावना कम करता है। इसके अलावा, NITRO Foam या अन्य कुशनिंग तकनीक वाले Running Shoes को हल्का बनाते हुए बेहतर पावर और आराम देते हैं। कुछ रनिंग शूज में SoftFoam+ इनसोल भी मिलता है, जो पैरों के आकार के अनुसार फिट होकर अतिरिक्त कुशनिंग प्रदान करता है। हवादार मेष और मजबूत आउटसोल डिजाइन के कारण ये जूते लंबे समय तक दौड़ने, जिम वर्कआउट या रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी उपयुक्त माने जाते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया प्यूमा रनिंग शूज के विकल्प और जानें विस्तार से।
Puma | Velocity Nitro 4 Men's High Cushion Running Shoes
दौड़ते समय हल्कापन और तेज रिस्पानंस देने वाले जूते चाहिए हों तो यह रनिंग शू बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस Puma Shoes का ऊपरी हिस्सा टेक्सटाइल और जालीदार कपड़े से तैयार किया गया है, जिससे हवा का प्रवाह बना रहता है और पैर ज्यादा गर्म महसूस नहीं करते। इसमें NITROFOAM मिडसोल दी गई है, जो दौड़ते समय एनर्जी को कम खर्च होने देती है और पैरों को सपोर्ट देती है। नीचे मजबूत रबर से बनी PUMAGRIP सोल अलग-अलग सतहों पर अच्छी पकड़ देने के लिए बनाई गई है। लेस बंद डिजाइन पैरों के अनुसार ठीक से फिट हो जाते हैं। इसका ड्रॉप 10 मिलीमीटर बताया गया है, जिससे दौड़ते समय संतुलन और आराम बना रहता है।
01
Puma Men Galaxis Pro, Lime Sheen-Black-White, Running Shoe
अगर आपको वजन में हल्के और हवादार जूते चाहिए, तो इनका ऊपरी हिस्सा मैष मटेरियल से तैयार किया गया है, जिससे हवा आर-पार होती रहती है और पैर लंबे समय तक आराम महसूस करते हैं। इसका लेस बंद डिजाइन है जिससे जूते को पैरों के अनुसार आसानी से कसकर पहना जा सकता है। अंदर PROFOAM तकनीक का उपयोग किया गया है, जो दौड़ते समय बेहतर सपोर्ट और आराम देने में मदद करती है। नीचे रबर की मजबूत सोल के साथ PROTREAD पैटर्न दिया गया है, जो अलग-अलग सतहों पर अच्छी पकड़ बनाए रखने में सहायक होता है। जूतों को साफ रखने के लिए सूखे कपड़े से हल्के हाथ से पोंछना पर्याप्त रहता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
PUMA , Men, ForeverRun NITRO 2 WIDE, White-Silver, Running Shoe
अगर आप दौड़ते समय बेहतर संतुलन देने वाले जूते तलाश रहे हैं, तो Puma का यह रनिंग शू आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका ऊपरी हिस्सा इंजीनियर्ड जालीदार कपड़े से बना है, जो हवा का बढ़िया आदान-प्रदान करता है और आपके पैरों को लंबे समय तक आरामदायक रखता है। इस Running Shoes में NITROFOAM कुशनिंग मिलती है, जो न केवल हल्का है बल्कि हर कदम पर सपोर्ट और ऊर्जा लौटाने में भी मदद करती है। RUNGUIDE सिस्टम आपके पैर को हर कदम के दौरान सीधा और संतुलित रखने में सहायक है, जिससे चोट लगने का खतरा कम होता है। नीचे दिया गया PUMAGRIP रबर सोल अलग-अलग सतहों पर शानदार पकड़ देता है।
03
Puma Mens Voyage Nitro 3 Disc Black-Silver-Fizzy Apple Running Shoe
लंबी दौड़ और अलग-अलग रास्तों पर अच्छी पकड़ के लिए यह रनिंग शूज़ बहुत बढ़िया है। इसका ऊपरी हिस्सा मैष मटेरियल का बना है, जिससे ये जूते हल्के हैं और पैरों को हवा लगती रहती है। इसमें नाइट्रोफोम कुशनिंग है, जो दौड़ते समय पैरों को आराम देती है और एनर्जी भी वापस देती है। इसकी सबसे खास बात इसका डिस्क फिट सिस्टम है, जिसमें एक डायल को घुमाकर जूते को पैरों के हिसाब से कसकर फिट किया जा सकता है। नीचे पूमाग्रिप ATR रबर सोल है, जिसमें 4 मिलीमीटर के मज़बूत पैटर्न दिए गए हैं, जो मिट्टी, कच्चे रास्ते या फिसलने वाली जगह पर अच्छी पकड़ बनाने में मदद करते हैं। इसका ड्रॉप हीट और टो के बीच की ऊंचाई का अंतर 8 मिलीमीटर है और इसे लगभग 500 किलोमीटर तक चलाने के लिए ठीक माना जाता है।
04
PUMA | MagMax NITRO 2 Men's Running Shoes
अगर आपको दौड़ते समय खूब कुशनिंग और हल्कापन चाहिए, तो यह रनिंग शूज़ आपके लिए बढ़िया हैं। इनका ऊपरी हिस्सा टैक्स्टाइल और जालीदार कपड़े से बना है, जिससे पैरों को हवा लगती रहती है और वे लंबे समय तक कम्फर्टेबल रहते हैं। इनमें NITROFOAM कुशनिंग है, जो आपके कदमों को ज़बरदस्त सपोर्ट देती है और दौड़ने में ज़्यादा एनर्जी वापस लौटाती है। जूते के अंदर का हिस्सा भी सॉफ्ट बुना हुआ है, जिससे पहनने में और भी ज़्यादा आराम मिलता है। नीचे PUMAGRIP रबर सोल लगा है, जो किसी भी सतह पर बेहतरीन पकड़ देता है। इसमें फीते लगे हैं और आगे का हिस्सा गोल है। इन जूतों का वज़न लगभग 275 ग्राम है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।