जब भी बात साड़ी पहनने की आती है, तो बड़े फंक्शन से लेकर ईवेंट तक, किसी भी पार्टी से लेकर घर में बड़ा पूजा या फिर शादी-ब्याह तक में भी, सभी महिलाएं बनारसी सिल्क साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं और पसंद हो भी क्यों ना बनारसी साड़ी को पारंपरिक कढ़ाई और चमक की वजह से हर महिला को निखार दोगुना हो जाता है। अगर आप अपने लिए सुंदर डिजाइन वाली Silk Banarasi Saree देख रही हैं, तो यहां शानदार 5 विकल्प दिए गए हैं। वैसे तो बनारसी साड़ी कई तरह के फैब्रिक में मिल सकती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पसंद इन्हें सिल्क फैब्रिक में ही किया जाता है। बढ़िया लुक मिलने के साथ ये साड़ियां आपके लिए आरामदायक भी हो सकती हैं, तो अपने स्टाइल स्ट्रीट में इसे शामिल किया जा सकता है।
बनारसी सिल्क साड़ी को कैसे स्टाइल करें?
- क्या आपकी दुविधा भी यही है, कि वार्डरोब में बनारसी सिल्क साड़ी शामिल कर तो ली है, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि उसे अच्छे से पहना कैसे जाए? अगर हां.. तो सबसे पहले आपको सही डिजाइन वाले ब्लाउज को चुनना होगा, जो आपके लुक को बहुत आकर्षक बना सकता है। आप साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट रंग का ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा ब्लाउज की डिजाइन बहुत महत्व रखती है, तो आप स्लीवलेस, बेकलेस, नेट वाला या फिर बटरफ्लाई स्टाइल वाला ब्लाउज जैसे कुछ अपने लिए सिल्वा सकती हैं।
- आजकल तो साड़ी को बांधने के लिए कई तरीके होते मिल जाते हैं, ऐसे में आप भी पल्लू को अलग-अलग स्टाइल में सेट कर सकती हैं, तो अगर आप खुला पल्लू रखती हैं, तो कोशिश करें, साड़ी को कुछ अलग तरह से बांधलें, देखिएगा आपको लुक एकदम बदल जाएगा।
- क्या आप भी सुंदर साड़ी पहनने के बाद मेकअप वगरह पर ध्यान नहीं देती हैं? अगर हां, तो यह गलत है, आपको पार्टी में साड़ी पहननी है, तो अच्छे से मेकअप और हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दें।
