क्या आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं लेकिन इसे बांधने में कठिनाई होती है? प्री-ड्रेप्ड साड़ी आपके लिए एकदम सही समाधान हो सकती है! जी हां, आजकल यह काफी फैशन में है और पहले से सिली हुई होने के कारण इसे स्टाइल करना भी आसान रहता है। वहीं, इनमें मिलने वाले शानदार रंग और डिजाइन आपको लगभग हर मौके पर स्टाइलिश भी दिखा सकते हैं। आप यहां पर कुछ ट्रेंडी Pre Draped Saree का कलेक्शन देख सकती हैं, जो आपको मिनटों में तैयार होने में मदद करेंगी। फिर चाहें कोई त्योहार हो या शादी सही एक्सेसरीज, मेकअप और फुटवियर के साथ इन साड़ियों को स्टाइल करके आप खूबसूरत दिख सकती हैं। इनके विकल्पों को नीचे देखा जा सकता है-
ट्रेंडी Pre Draped Saree करेंगी कमाल, हर मौके पर आप दिखेंगी शानदार!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
SATAZ Women's Ready to Wear Rose Gold Satin Silk Saree
यह रेडी टू वियर साड़ी प्लीट्स, हुक और डोरी वाली बेल्ट के साथ आती है। इसकी बेल्ट में छोटी इलास्टिक भी दी गई है, ताकी बेहतर फिटिंग मिल सके। यह 26 से 44 इंच तक की कमर के साइज पर फिट हो सकती है। साटिन सिल्क से बनी इस साड़ी की कुल लंबाई 5.5 मीटर रहने वाली है। वहीं, इसके साथ 1 मीटर लंबा ब्लाउज पीस भी मिलता है, जिसे अपनी फिटिंग और पसंद के अनुसार सिलवाया जा सकता है। इसका आकर्षक रोज़ गोल्ड रंग दिन और रात दोनों समय में पहनने पर बेहतरीन लग सकता है। यह सॉलिड पैटर्न में आती है और इसके पल्लू में सुंदर लेस बॉर्डर दिया गया है।
01MIRCHI FASHION Women Ready to Wear Chiffon Georgette Saree
शिफॉन जॉर्जेट मटेरियल से बनी यह साड़ी पहनने पर हल्की और आरामदायक हो सकती है। इसमें ज़िग-ज़ैग फॉइल प्रिंटेड डिजाइन के साथ सिक्वेन लेस बॉर्डर दिया गया है, जो आपके पार्टी लुक में चार चांद लगा सकता है। यह शानदार डस्टी रोज़ पिंक रंग में आती है, जो कि लगभग हर स्किन टोन पर अच्छा लग सकता है। इसका बिना सिला मैचिंग ब्लाउज 0.8 मीटर की लंबाई में आता है, जिसपर पोलका डॉट प्रिंट दिया गया है। इस Readymade Saree में गहरा हरा, गहरा बैंगनी, गहरा रामा ब्लू, ग्रीनिश ग्रे, मेंहदी हरा, मरून, मस्टर्ड और रामा ब्लू रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं। इसकी लंबाई 5.5 मीटर है।
02SHOPAZ Ready To Wear Saree For Women
खूबसूरत मरून रंग में आने वाली यह रेडी टू वियर साड़ी पहनने में आसान और दिखने में क्लासी हो सकती है। इसमें सॉलिड पैटर्न के साथ सुंदर गोल्डन लेस बॉर्डर दिया गया है, जो आपको एक स्टाइलिश साड़ी लुक दे सकता है। यह कमर से लेकर फर्श तक आने वाली 40 इंच की लंबाई में आती है। इसका 1 मीटर लंबा ब्लाउस पीस सॉलिड पैटर्न में आता है और बेहतर फिटिंग देने वाले जॉर्जेट मटेरियल से बना है। इस साड़ी को भी हल्के और आरामदायक जॉर्जेट से बनाया गया है, जिसे कई घंटों तक आराम से पहनकर रखा जा सकता है। साड़ी को बेहतर तरह से ड्रेप करने के लिए इसे 5.5 मीटर की लंबाई में बनाया गया है।
03AKHILAM Women's Dark Green Satin Solid one Minute Saree
इस प्री-ड्रेप्ड साड़ी को साटिन कपड़े से बनाया गया है, जिसका हल्का फैब्रिक और आकर्षक चमक आपके लुक को बेहतरीन बना सकती है। इसका सॉलिड पैटर्न आपको क्लासी लुक दे सकता है। वहीं, पूरी साड़ी में मिलने वाला सुंदर बॉर्डर वर्क इसे और भी खास बनाता है। यह पार्टी वियर साड़ी गहरे हरे रंग में आती है और इसकी लंबाई 5.5 मीटर रहने वाली है। इस Ready To Wear Saree के साथ 0.8 मीटर लंबा ब्लाउज पीस दिया गया है, जो कि गहरे हरे रंग में आता है और इसका पैटर्न भी सॉलिड रहने वाला है। ब्लाउज का साटिन फैब्रिक साड़ी से पूरी तरह मेल खाता है और आपको लुक में जान डाल सकता है।
04Shiv Textiles Women's Georgette Sequence Ready To Wear Saree
एक मिनट में आसानी से पहनी जाने वाली यह रेडीमेड साड़ी बेहतरीन काले रंग में आती है, जो कि अलग-अलग मौकों के लिए शानदार हो सकता है। साड़ी पर किया गया बारीक सीक्वेंस एम्ब्रॉयडरी वर्क इसे ग्लैमर और चमक देता है। हाई-क्वालिटी जॉर्जेट फैब्रिक से बनी इस साड़ी का हल्का वजन लंबे समय तक पहने रखने के लिए भी आरामदायक हो सकता है। यह एक बिना सिले हुए ब्लाउज पीस के साथ आती है, जिसका पैटर्न सॉलिड है और इसे आप अपने अनुसार किसी भी स्टाइल में सिलवा सकती हैं। इसमें आपको काले के अलावा स्लेटी, पिस्ता, वाइन और पीला रंग भी मिल सकता है।
फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- प्री-ड्रेप्ड साड़ी को कैसे स्टाइल करें?+प्री-ड्रेप्ड साड़ी को अलग-अलग ब्लाउज, एक्सेसरीज और फुटवियर के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
- क्या प्री-ड्रेप्ड साड़ियां सभी बॉडी टाइप्स के लिए उपयुक्त हैं?+हां, सही स्टाइल और फिटिंग के साथ, यह सभी बॉडी टाइप्स पर अच्छी लग सकती है।
- क्या प्री-ड्रेप्ड साड़ियां हर अवसर के लिए उपयुक्त हैं?+हां, कैजुअल वियर से लेकर पार्टी वियर तक, हर अवसर के लिए अलग-अलग डिजाइन अमेजन पर उपलब्ध हैं।
You May Also Like