ट्रेंडी Salwar Suit के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक में लगाएं फैशन का तड़का!

एक आरामदायक और आकर्षक ट्रेडिशनल लुक के लिए आप यहां ट्रेंडी सलवार Suit For Women के विकल्प देख सकती हैं। शानदार डिजाइन और पैटर्न वाले ये सलवार सूट त्योहार, पार्टी और खास मौकों पर पहनने के लिए बढ़िया रहेंगे, जिन्हें आप विभिन्न तरीकों से स्टाइल भी कर सकती हैं।
महिलाओं के लिए ट्रेंडी सलवार सूट
महिलाओं के लिए ट्रेंडी सलवार सूट

फैशन में कितने ही नए ट्रेंड्स क्यों ना आ जाएं, मगर सलवार सूट हमेशा ही महिलाओं की अलमारी का हिस्सा रहा है। यह एक ऐसा आउटफिट है, जो रोजमर्रा से लेकर खास मौकों तक पर पहनने के लिए अच्छा रहता है। वहीं, इसके जरिए आरामदायक एहसास और आकर्षक ट्रेडिशनल लुक दोनों एकसाथ पाए जा सकते हैं। फैशन की दुनिया में हमेशा महिलाओं के पसंदीदा रहने वाले ऐसे ही कुछ ट्रेंडी Salwar Suit For Women के विकल्प यहां देखे जा सकते हैं। इनमें आपको स्ट्रेट, ए-लाइन और अनारकली जैसे अलग-अलग डिजाइन वाले सूट देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, ये विभिन्न प्रकार की कढ़ाई, प्रिंट, डिजाइन और पैटर्न में आते हैं, जो इन्हें कई मौकों पर पहनने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। आरामदायक कॉटन से लेकर लग्जरी सिल्क तक के मटेरियल से बने इन सलवार सूट के विकल्प आप नीचे देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Nermosa Women Embroidery Solid A-Line Kurta and Pant Set with Dupatta

    यह एलिगेंट कुर्ता पैंट सेट 100% विस्कॉस सिल्क मटेरियल से बना है, जो पहनने पर आरामदायक और देखने में बेहद आकर्षक लगता है। इसका कुर्ता आपको शाही अंदाज देने वाले अनारकली स्टाइल में आता है, जिसपर गोल्डन रंग के धागों से सुंदर कढ़ाई की गई है। इस कुर्ता की आस्तीनें पूरी लंबाई में आती हैं और गले को गोल आकार में बनाया गया है। इसमें ऐड़ियों तक की लंबाई वाली पैंट और साथ ही आकर्षक प्रिंटेड दुपट्टा मिलता है, जिसे चंदेरी कॉटन से बनाया गया है। यह अनारकली Suit Set आपको मोरपीच, हरे, बैंगनी और रस्ट जैसे शानदार रंगों में मिल सकता है। इसमें आपको विभिन्न साइजों के विकल्प भी मिल सकते हैं।

    किस अवसर पर पहनें?

    यह करवा चौथ, रक्षाबंधन, हल्दी, मेंहदी, दिवाली जैसे विभिन्न त्योहारों या फैमिली पार्टी में पहना जा सकता है।

    01
  • MOKOSH Women's Grey Silk Embroidered Kurta Pant Dupatta Set

    इस अनारकली सलवार सूट का शानदार कलर कॉम्बीनेशन आपके ट्रेडिशनल लुक में एक क्लासी टच जोड़ सकता है। यह स्लेटी, वॉइलेट, नीले, फिरोज़ी, गुलाबी और लेमन येलो रंगों में मिल सकता है। इसमें काफ तक की लंबाई वाली Anarkali कुर्ता मिलता है, जिसकी ¾ लंबी आस्तीनें और वी-आकार वाला गला एक शानदार लुक देता है। कुर्ते की नेकलाइन और नीचे के बॉर्डर पर सुंदर वर्क किया गया है, साथ ही पूरे में एंब्राइडरी का काम भी मिलता है। इसमें मिलने वाला कंट्रास्ट वॉइलेट रंग का दुपट्टा बेहद खूबसूरत बॉर्डर डिजाइन के साथ आता है। इस सलवार सूट में मैचिंग पैंट भी मिलती है, जिसका पैटर्न सॉलिड है। यह XS से लेकर 2XL तक के साइजों में मिल सकता है।

    किस अवसर पर पहनें?

    इसे आप किसी शादी, पार्टी या फिर त्योहार के मौके पर क्लासी लुक के लिए पहन सकती हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • KLOSIA Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta

    अगर आप गर्मियों के लिए एक सुंदर सूट तलाश रही हैं, तो यह प्रिंटेड अनारकली कुर्ता सेट आपके लिए सही पसंद साबित हो सकता है। इसका विस्कॉस मटेरियल हल्का और आरामदायक होने की वजह से गर्म मौसम के लिए अच्छा हो सकता है। वहीं, A-Line स्टाइल वाला अनारकली Kurta आपको ट्रेंडी लुक दे सकता है। इसमें ¾ आस्तीनों और वी-नेकलाइन दी गई है, साथ ही कुर्ता का शानदार प्रिंट बेहद आकर्षक है। यह ऐड़ियों तक की लंबाई वाली ढीली पैंट के साथ आता है, जिसमें इलास्टिक कमरबंद मिलता है। इसका चंदेरी कॉटन वाला प्रिंटेड दुपट्टा स्टाइल करने में आसान हो सकता है, और आपके लिए हल्का भी रहेगा। इस सूट में काला, मरून और टील ब्लू तीन रंग मिल सकते हैं।

    किस अवसर पर पहनें?

    इस प्रिंटेड सूट को कैजुअल और फॉर्मल दोनों तरह के अवसरों के लिए स्टाइल किया जा सकता है।

    03
  • SHIENZY Women Embroidered Kurta Set with Dupatta

    यह एक स्ट्रेट स्टाइल वाला कुर्ता सेट है, जिसमें आपको मैचिंग पैंट और दुपट्टा भी मिलता है। कॉटन ब्लेंड से बने होने के कारण यह आपके लिए आरामदायक विकल्प हो सकता है, जो कि गर्मियों के लिए भी अच्छा रहेगा। इस Suit For Women में सुंदर बॉर्डर डिजाइन वाली तीन चौथाई आस्तीनों और वी-नेकडिजाइन वाला स्ट्रेट कुर्ता मिलता है, जिसकी लंबाई काफ तक आती है। इस कुर्ते पर आकर्षक एंब्राइडरी वर्क किया गया है। वहीं, इसमें मैचिंग पलाज़ो मिलता है, जिसकी मोहरी पर भी बेहतरीन कढ़ाई की गई है। यह कटिंग बॉर्डर डिजाइन वाले मैचिंग दुपट्टा के साथ आता है, जिसपर भी कुर्ते और सलवार की तरह कढ़ाई देखने को मिलती है। इसमें भूरा और हरा दो रंगों का विकल्प मिल सकता है।

    किस अवसर पर पहनें?

    यह दिवाली, ईद, शादी, या किसी पारंपरिक अवसर के लिए बेहतरीन हो सकता है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • GoSriKi Women's Rayon Viscose Embroidered Straight Kurta with Pant & Dupatta

    रेयॉन विस्कॉस फैब्रिक से बने इस सलवार सूट के साथ आपका पारंपरिक लुक बेहद आकर्षक बन सकता है। इसमें मिलने वाला कुर्ता, पैंट और दुपट्टा तीनों क्रीम रंग में आते हैं। वहीं, क्रीम रंग पर बनाए गए गुलाबी रंग के फूल और डिजाइन इसे देखने में बेहद प्यारा बनाते हैं। यह Suit रेगुलर स्टाइल और स्ट्रेट फिट वाले कुर्ते के साथ आता है, जिसकी आस्तीनें ¾ लंबाई वाली हैं। कुर्ते का गला गोल है और इसके आस-पास सुंदर वर्क भी किया गया है। इसकी पैंट सॉलिड पैटर्न में आती है और इसकी लंबाई ऐड़ियों तक रहने वाली है। वहीं, इसके साथ आपको सुंदर बूटी वर्क वाला मैचिंग दुपट्टा भी मिलता है। यह कुर्ता सेट अमेजन पर S से लेकर 5XL तक के विभिन्न साइजों में मिल सकता है।

    किस अवसर पर पहनें?

    एक ट्रेडिशनल वियर के तौर पर यह सूट विभिन्न पार्टी, या अन्य मौकों पर पहना जा सकता है।

    05

स्टाइल स्ट्रीट पर अन्य फैशन टिप्स देख सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या सलवार सूट को वेस्टर्न वियर के साथ मिक्स एंड मैच कर सकते हैं?
    +
    हां, आप कुर्ते को जीन्स या लेगिंग्स के साथ पहनकर, या प्लाजो को क्रॉप टॉप के साथ पेयर करके एक स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न लुक बना सकती हैं
  • सबसे आरामदायक ट्रेंडी सलवार सूट कौन से फैब्रिक में होते हैं?
    +
    कॉटन, रेयॉन, लिनेन और जॉर्जेट फैब्रिक वाले स्ट्रेट कट या ए-लाइन सूट रोज़मर्रा के पहनने और गर्मियों के लिए सबसे आरामदायक होते हैं।
  • ट्रेंडी सलवार सूट के लिए लेटेस्ट कलर पैलेट क्या है?
    +
    आजकल पेस्टल शेड्स (जैसे मिंट ग्रीन, पाउडर ब्लू, लैवेंडर), अर्थी टोन्स, और ब्राइट ज्वेल्ड टोन्स (जैसे एमरल्ड ग्रीन, रूबी रेड) बहुत ट्रेंड में हैं।