ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर आप अपने लिए विंटर सूट लेने की सोच रही हैं, तो यहां से इसका ट्रेंडी कलेक्शन देख सकती हैं। यहां पर आपको अलग-अलग रंग, पैटर्न और डिजाइन वाले सूट के विकल्प देखने को मिल जाएंगे, जो प्लाजो या पैंट सेट के साथ मिल रहे हैं। इनमें से कुछ सूट के साथ दुपट्टा भी दिया रहा है, जो सॉल की तरह गरम रखते हैं। यानी आपको अलग से सॉल लेने की जरूरत नहीं होगी। ये सभी सूट सेट अच्छी क्वालिटी के वुलन मैटेरियल से बने हैं, जो ऊपर से दिखने में स्टाइलिश हैं और अंदर से गर्माहट देते हैं। चलिए देखते हैं विंटर सूट सेट के ट्रेंडी कलेक्शन-
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक करें।
Rosaniya Spun Wool Embroidered Pashmina Salwar suit for Women with Shawl for Winter wear
यह मस्टर्ड येलो कलर का विंटर सूट सेट है। इसके साथ आपको सूट, सलवार और दुपट्टा भी मिल रहा है। यह सूट सेट सिला हुआ नहीं है, जिसे मंगा कर आप अपनी साइज के हिसाब से सिलवा सकती हैं। कुर्ते में रेशम कढ़ाई वाला नेकलाइन बना है, जो दिखने में काफी सुंदर है। इसमें आपको सूट के लिए 2.5 मीटर, बॉटम के लिए 2.5 मीटर और शॉल के 2.25 मीटर का कपड़ा दिया जा रहा है। इस ट्रेंडी डिजाइन वाले सूट को आप सर्दियों में ऑफिस के लिए या फिर किसी खास मौके के लिए बनवा सकती हैं।
01
Aarika Womens Winter Wear Green Colour Floral Print Woolen Kurti Pant Set With Dupatta
सर्दियों में पहनने के लिए यह कुर्ता सेट भी अच्छा विकल्प रहेगा। फ्लोरल प्रिंट वाला यह ग्रीन कलर का कुर्ता सेट है, जो कि काफी सुंदर है। इसके साथ आपको मैचिंग कलर का दुपट्टा, पैंट और प्लाजो मिल जाएगा। वुलन मैटेरियल से बना यह कुर्ता सेट सर्दियों में आपको बढ़िया गर्माहट देगा। इसमें आपको S,M और L साइज के विकल्प भी मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी फिटिंग के अनुसार ले सकते हैं। इसका फुल स्लीव्स वाला कुर्ता आपके हाथों को भी ठंड से सुरक्षित रखेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
The Zigar Studio Woolen Designer Frock Style Kurta Pant andDupatta Set in Premium Wool
मैरून और सफेद रंग के कलर कॉम्बिनेशन वाला यह कुर्ता सेट भी काफी अच्छा है। प्रीमियम क्वालिटी के वुलेन मैटेरियल से बना यह कुर्ता सेट अंदर से गर्माहट प्रदान करता है। इसमें आपको फ्रॉक स्टाइल में कुर्ता, पैंट और दुपट्टा मिल जाएगा। कुर्ते में राउंड नेक डिजाइन के साथ फुल स्लीव्स दी गई हैं, जिससे आपके हाथ भी ठंड से बचे रहते हैं। इसमें आपको मरून के अलावा एक ग्रीन कलर का ऑप्शन भी मिल जाएगा।
03
Rosary Womens Woollen Jacquard Winter Kurta with Palazzo & Dupatta
विंटर के लिए यह 3 पिस सेट है, जिसमें आपको वुलन कुर्ता, प्लाजो और दुपट्टा का सेट मिल जाएगा। इसके कुर्ते की लंबाई घुटने तक है। वहीं कुर्ते में V नेक डिजाइन के साथ फुल साइज की आस्तीन लगी हुई हैं। स्टाइल से समझौता किए बिना कुर्ती में सुविधाजनक साइड पॉकेट बने हैं, जिनमें आप मोबाइल फोन या अन्य जरूरत का सामान रख सकते हैं। इसमें आपको अलग-अलग कलर के विकल्प भी मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकती हैं।
04
Aarika Womens Winter Wear Navy Blue Colour Floral Print Woolen Kurti Pant Set With Dupatta
यह नेवी ब्लू कलर का कुर्ता सेट है, जो कि फ्लोरल प्रिंट में मिल रहा है। इसमें कुर्ती, पैंट और दुपट्टा का पूरा सेट मिल रहा है, जो इसे परफेक्ट एथनिक वियर बनाता है। इसके रेगुलर स्टाइल वाले कुर्ते में पुल ऑन क्लोजर का विकल्प मिल रहा है। साथ ही इसमें लंबी आस्तीन भी लगी हैं। इस वुलेन सूट सेट में S, M और L साइज के विकल्प मिल रहे हैं, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं।
05
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।