Van Heusen के टॉप 5 मेंस शर्ट्स – कैज़ुअल और फॉर्मल लुक के लिए सही विकल्प

ये 5 शानदार Van Heusen शर्ट का कलेक्शन है, जिन्हें खास तौर पर पुरुषों के लिए बनाया गया है। यह शर्ट कैजुअल और फॉर्मल वेयर के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें आपको साइज और कलर की भी कई विकल्प मिल जाएंगे।
क्या Van Heusen Shirt पुरुषों के लिए सही हैं?
क्या Van Heusen Shirt पुरुषों के लिए सही हैं?

कपड़े सिर्फ आपके शरीर को ढकने के लिए नहीं होते हैं, बल्कि कई बार लोग, इनसे आपके व्यक्तित्व के बारे में भी अंदाजा लगा लेते हैं। यही कारण है कि कपड़े लेते समय सही कलर के साथ फैब्रिक और ब्रांड का चुनाव करना बहुत जरूरी है। खासतौर पर पुरुषों को अपनी स्टाइल और कंफर्ट को बरकरार रखने के लिए बढ़िया क्वालिटी वाली ब्रांडेड शर्ट की जरूरत होती है। लेकिन शर्ट लेने से पहले हम सब के दिमाग में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर बजट रेंज में किस ब्रांड की शर्ट बेहतरीन हो सकती है, इसी बात को ध्यान में रखकर आज हम आपके लिए Van Heusen जैसे टॉप ब्रांड की कैजुअल और फॉर्मल Men Shirts लेकर आए हैं। इनमें आपको कलर और साइज के कई विकल्प भी मिल जाएंगे। कॉटन से बनी होने की वजह से ये गर्मी के मौसम में पहनने के लिए भी सही हैं। यहां पर हम आपके लिए स्टाइल वॉल्ट के तहत हम आपको 5 शर्ट की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है वैन ह्यूसेन शर्ट की प्राइस रेंज?   

अगर आप पार्टी, फॉर्मल और कैजुअल वेयर के लिए स्टाइलिश शर्ट की तलाश कर रहे हैं, तो यह ब्रांड भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें आपको कीमत, साइज और फिटिंग के कई ऑप्शन मिलते हैं। यह शर्ट आपके बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक में मिल जाती है, जिसे जरूरत के मुताबिक लिया जा सकता है। अगर बात करें अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर मौजूद ऑप्शंस की तो वैन ह्यूसेन शर्ट मात्र 750 रुपए की कीमत से मिलना शुरू हो जाती हैं। वहीं इनकी प्रीमियम क्वालिटी वाली शर्ट की कीमत 6850 तक जाती है। ऐसे में आप आप अपने कंफर्ट और जरूरत के मुताबिक इस प्राइस रेंज की कोई भी शर्ट ले सकते हैं। अमेजन पर मौजूद इन शर्ट की कीमत में प्राइस और ऑफर्स के चलते बदलाव भी आ सकता है, जिससे प्राइस रेंज कुछ कम या ज्यादा भी हो सकती है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Van Heusen Men's Regular Fit Shirt

    यह गर्मी के मौसम में पहनने के लिए उपयुक्त कॉटन से बनी हुई हाफ स्लीव यानी आधी आस्तीन वाली शर्ट है। यह ब्रांडेड शर्ट कैजुअल और पार्टी वियर के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह शर्ट व्हाइट कलर में आ रही है और इसे किसी भी डार्क कलर की पैंट के साथ पहना जा सकता है। यह 42 नंबर की है, जिसे आप अपनी फिटिंग के मुताबिक ले सकते हैं। ये शर्ट काफी ज्यादा हल्की है और पहनने के दौरान आपको पूरा आराम दे सकती है। इस रेगुलर फिट शर्ट के ब्रीदेबल फैब्रिक से हवा आसानी से आर-पार हो जाती है, जिससे आपको जल्दी पसीना भी नहीं आता है और ठंडक का एहसास मिल सकता है।

    01
  • Van Heusen Men's Cotton Solid Slim Fit Shirt

    वैन ह्यूसेन ब्रांड की इस शानदार शर्ट को बनाने के लिए 100 प्रतिशत कॉटन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। ब्लू कलर की शर्ट में आपको चेक पैटर्न भी मिलता है। इस शर्ट में आपको कई साइज ऑप्शन मिल रहे हैं, जिन्हें फिटिंग के मुताबिक लिया जा सकता है। आपको कहीं ऑफिशल विजिट पर या मीटिंग करने जाना हो या फिर ऑफिस पहनकर जाना हो, यह Formal शर्ट हर जगह के लिए बेहतरीन विकल्प है। गंदी हो जाने पर इस शर्ट को आप घर पर ही वॉशिंग मशीन में आसानी से साफ कर सकते हैं। यह किसी ऑफिस जाने वाले व्यक्ति को गिफ्ट देने के लिए भी सही है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Van Heusen Men's Cotton Fitted Formal Shirt

    यह शर्ट ब्लू कलर में आ रही है और इसका प्रिंटेड पैटर्न देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। डार्क ब्लू कलर की इस शर्ट को बनाने के लिए प्रीमियम क्वालिटी वाले कॉटन का इस्तेमाल किया गया है। बढ़िया क्वालिटी वाले कॉटन से बनी होने की वजह से यह Van Heusen शर्ट काफी ज्यादा हल्की और आरामदायक है, जो गर्मी के मौसम में पहनने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस शर्ट पर आपको 10 दिन का रिटर्न और एक्सचेंज भी मिल रहा है, जिससे खरीदने के बाद कलर या फिटिंग में दिक्कत आने पर आप इसे 10 दिन के अंदर बदल सकते हैं। इस फुल स्लीव्स वाली शर्ट को लाइट कलर की पैंट्स के साथ पहना जा सकता है।

    03
  • Van Heusen Men's Cotton Checkered Slim Fit Shirt

    यह माइक्रो चेक पैटर्न के साथ आने वाली शानदार शर्ट है, जिसमें क्लासिक कॉलर मिलता है। यह शर्ट ऑफिस पहन कर जाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। इस फॉर्मल शर्ट को आप किसी भी सूट या कोट के नीचे पहनकर अपने लुक को और भी बेहतर बना सकते हैं। यह सुबह की मीटिंग से लेकर रात के डिनर तक हर तरह के मौके पर पहनने के लिए बेहतरीन Men's Shirt है। आपको आरामदायक एहसास देने के लिए इसको बेहतरीन क्वालिटी वाले कॉटन से बनाया गया है, जो गर्मी के मौसम में आपको ठंडा और पसीने से सुरक्षित रख सकता है। चेक पैटर्न वाली इस शर्ट सॉलिड डार्क कलर पैंट्स के साथ पेयर कर सकते हैं।

    04
  • Van Heusen Men's Cotton V Dot Slim Fit Shirt

    यह खासतौर पर किसी भी पार्टी में पहनने के लिए डिजाइन की गई शानदार सॉलिड पैटर्न वाली शर्ट है। इसे ब्लेंडेड कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है, जिस कारण यह शर्ट काफी ज्यादा सॉफ्ट और घंटों तक पहनने के लिए उपयुक्त है। इसे आप ऑफिस पार्टी से लेकर दोस्त की शादी तक हर जगह पहन सकते हैं। इसे बनाने के लिए रिंकल रेजिस्टेंट फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जिसका मतलब है कि इस शर्ट पर जल्दी सिलवटें नहीं पड़ती हैं और आपको इन्हें बार-बार प्रेस भी नहीं करना पड़ता है। इसे आप एथेनिक जैकेट के साथ पहनकर अपने लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं। 

    05

वैन ह्यूसेन शर्ट को कैसे करें स्टाइल

अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए सिर्फ बढ़िया ब्रांड की शर्ट खरीदना ही बड़ी बात नहीं होती है, बल्कि उसे कायदे से स्टाइल भी किया जाना चाहिए। ऐसे में आपके ऊपर अगर डार्क कलर तक अच्छे लगते हैं, तो आप नेवी ब्लू और ब्लैक जैसे कलर में आने वाली शर्ट चुन सकते हैं। इनमें आप अपनी पसंद के मुताबिक चेक किया फिर प्रिंटेड पैटर्न शर्ट का चुनाव भी कर सकते हैं। वहीं लाइट कलर पसंद है तो आप येलो और सफेद रंग की शर्ट पहन सकते हैं। हालांकि, रंगों का चुनाव पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भर करता है। लेकिन आपको डार्क कलर की शर्ट को हल्के कलर वाली जींस, चीनो या ट्राउजर के साथ पेयर कर सकते हैं। वहीं हल्के रंग की शर्ट की के साथ डार्क कलर के पैंट्स आमतौर पर बेहतर लगते हैं। इन ब्रांडेड शर्ट को पहनने से पहले उसे प्रेस करना भी जरूरी होता है। वहीं कैजुअल शर्ट्स को जींस की पैंट और ट्राउजर के पेयर किया जा सकता है।  

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या वैन ह्यूसेन की शर्ट आरामदायक हैं?
    +
    जी हां, वैन ह्यूसेन शर्ट आपको किफायती कीमत में बेहतरीन फैब्रिक देता है, जो आपको पूरा कंफर्ट दे सकती हैं।
  • वैन ह्यूसेन की शर्ट को कैसे धोना चाहिए?
    +
    वैन ह्यूसेन की शर्ट को धोने के लिए, शर्ट के लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। हालांकि, आमतौर पर, ठंडे पानी में कपड़े धोना और उन्हें कम तापमान पर सुखाना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • क्या वैन ह्यूसेन शर्ट फॉर्मल ऑकेजन के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    वैन ह्यूसेन फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह की शर्ट बनाने के लिए जाना जाता है। आप किसी भी विशेष फॉर्मल फंक्शन के लिए इनके कलेक्शन में से बेहतरीन प्रोडक्ट का चुनाव कर सकते हैं।
  • वैन ह्यूसेन शर्ट की शुरुआती कीमत कितनी है?
    +
    अमेजन इंडिया की वेबसाइट से ये वैन ह्यूसेन शर्ट आपको मात्र 760 रुपये की शुरुआती कीमत से मिलने लग जाती हैं।