बहुत से लोग रनिंग शूज और वॉकिंग शूज को एक जैसा समझते हैं, लेकिन दोनों का डिजाइन और उपयोग अलग-अलग होता है। Running shoes तेज स्पीड और ज्यादा प्रभाव को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, इसलिए इनमें कुशनिंग और शॉक एब्जॉर्बर पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। दूसरी तरफ Walking Shoes में फ्लैक्सिबिलिटी और हल्केपन को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि लंबे समय तक चलने में पैर आराम महसूस करें। आज कई ब्रांडस अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से जूते बना रहे हैं। ASICS और Nike रनिंग कैटेगरी में कुशनिंग और एनर्जी रिटर्न टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जबकि Skechers चलने के दौरान कम्फर्ट और सॉफ्ट सोल के लिए काफी लोकप्रिय है। अभी लोग ब्रेथेबल अपर और हल्के सोल वाले जूते ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ये रोजाना उपयोग में कम थकान देते हैं। अगर आपका उपयोग सिर्फ रोजाना वॉक करना है, तो रनिंग शूज हमेशा जरूरी नहीं होते।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध वॉक और दौड के लिए 3-3 बढ़िया शूज विकल्प।
ASICS Mens Gel-Nimbus 28 Running Shoes
लंबी दूरी की रनिंग के दौरान पैरों पर दबाव कम महसूस कराने के लिए यह स्पोर्ट्स शू ज्यादा कुशनिंग वाले डिजाइन के साथ आता है। इस Men’s Running Shoesमें इंजीनियर्ड निट अपर दिया गया है, जो पैर के आसपास नरम फिटिंग देता है और लंबे समय तक पहनने में सहज महसूस कराता है। मिडसोल में FF BLAST PLUS कुशनिंग और PureGEL तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो दौड़ते समय नीचे से सॉफ्ट सपोर्ट देने में काम आती है। इस Asics शूज का हल्का डिजाइन लगातार रनिंग के दौरान पैरों के मूवमेंट को सहज बनाए रखने में मदद करता है। लो-टॉप स्टाइल होने की वजह से एंकल के आसपास हल्का महसूस होता है और रनिंग के दौरान आसानी बनी रहती है।
साइज उपलब्ध -
इस जूते के UK 5 से लेकर UK 13 तक सभी साइज उपलब्ध हैं।
01
Skechers Mens Go Walk Arch Fit Walking Shoes
सुबह-शाम वॉक करने वालों के लिए यह शू हल्के डिजाइन और सपोर्ट वाले सेटअप के साथ आता है। इसका मेश अपर हवा आने जाने में मदद करता है, जिससे लंबे समय तक पहनने में पैर बंद महसूस नहीं होते। लेस-अप क्लोजर फिटिंग को पैर के अनुसार सेट करने में काम आता है, इसलिए चलते समय जूता सही तरह से बना रहता है। इन Skechers Shoes में ULTRA GO कुशनिंग दी गई है, जो चलते समय हल्का और रिस्पॉन्सिव सपोर्ट देने में मदद करती है। आर्च फिट इनसोल सिस्टम पैर के आर्च वाले हिस्से को सपोर्ट देने के लिए बनाया गया है। रिमूवेबल इनसोल में कूलिंग डिजाइन दिया गया है, जिससे लगातार इस्तेमाल में आराम बना रहता है। नीचे ड्यूल डेंसिटी आउटसोल और कम्फर्ट पिलर तकनीक स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है।
साइज उपलब्ध -
इस जूते के UK 6 से लेकर UK 11 तक सभी साइज उपलब्ध हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Nike Men Air Zoom Pegasus 41 Running Shoes
रोज सड़क पर रनिंग करने वालों के लिए यह शू रिस्पॉन्सिव कुशनिंग और हल्के डिजाइन के साथ आता है। इसमें इंजीनियर्ड मेश अपर दिया गया है, जो हवा आने जाने में मदद करता है और लंबे रनिंग सेशन के दौरान पैर को हल्का महसूस कराने में काम आता है। मिडसोल में ReactX फोम और ड्यूल Air Zoom यूनिट दी गई हैं, जो दौड़ते समय एनर्जी वापसी जैसा एहसास देने के लिए बनाई गई हैं। इससे लगातार रनिंग के दौरान मूवमेंट थोड़ा ज्यादा स्मूद महसूस हो सकता है। इस Nike Running Shoes का लेस-अप डिजाइन फिटिंग को पैर के अनुसार सेट करने में मदद करता है, जिससे दौड़ते समय जूता सही तरह से बना रहता है।
साइज उपलब्ध -
इस जूते के UK 6 से लेकर UK 11 तक सभी साइज उपलब्ध हैं।
03
Campus Men's OXYFIT (N) Walking Shoes
बिना लेस वाले जूते पसंद करने वालों के लिए इस वॉकिंग शू में आसान स्लिप-ऑन डिजाइन मिलता है, जिसे जल्दी पहनकर बाहर निकला जा सकता है। इस कैंपस शूज का मेश अपर हवा आने जाने में मदद करता है, इसलिए लंबे समय तक पहनने में पैर ज्यादा बंद महसूस नहीं होते। अंदर मेमोरी फोम इनसोल दिया गया है, जो पैर के आकार के अनुसार बैठने में मदद करता है और चलते समय नीचे से नरम एहसास दे सकता है। नीचे Pillo Foam सोल दिया गया है, जो कदम रखते समय हल्का कुशन सपोर्ट देने के लिए बनाया गया है। इसे साफ रखना भी आसान है, इसलिए रोज इस्तेमाल में ज्यादा झंझट नहीं होता।
साइज उपलब्ध -
इस जूते के UK 6 से लेकर UK 10 तक सभी साइज उपलब्ध हैं।
04
Brooks Mens Ghost 17 Neutral Running Shoes
हार्ड कोर रनिंग करने वालों के लिए बने इस शूज में DNA LOFT v3 कुशनिंग दी गई है, जो कदम रखते समय नीचे से हल्का और नरम सपोर्ट देने में मदद करती है, इसलिए लगातार दौड़ने के दौरान पैरों पर दबाव थोड़ा कम महसूस होता है। इसका डबल जैक्वार्ड एयर मेश अपर हवा आने जाने में मदद करता है और पैर के अनुसार फिट होने की कोशिश करता है, जिससे लंबे समय तक पहनने में आसानी रहती है। मिडसोल में फ्लेक्स ग्रूव डिजाइन दिया गया है, जो कदमों के मूवमेंट को ज्यादा सहज बनाने में काम आता है। नीचे रबर आउटसोल दिया गया है, जो अलग सतहों पर पकड़ बनाए रखने में मदद करता है। यह शू रनिंग, वॉकिंग, जिम और रोज एक्टिव इस्तेमाल के लिए उपयुक्त रहता है।
साइज उपलब्ध -
इस जूते में सिर्फ UK 14 साइज ही उपलब्ध हैं।
05
ASIAN Wonderwalk Pro-01 Mens Premium Walking Shoes
रोज लंबी वॉक और लगातार पहनने के लिए बना यह वॉकिंग शू हल्के निट डिजाइन के साथ आता है, जिससे पैरों पर भारीपन कम महसूस होता है। इसका स्ट्रेच निट अपर हवा आने जाने में मदद करता है, इसलिए लंबे समय तक पहनने पर पैर ज्यादा गर्म महसूस नहीं होते। स्लिप-ऑन डिजाइन होने की वजह से इसे जल्दी पहनना आसान रहता है और फिटिंग पैर के अनुसार बैठने की कोशिश करती है। अंदर दिया गया सॉफ्ट कुशन सपोर्ट कदम रखते समय नीचे से नरम एहसास देता है, जिससे लगातार चलने के दौरान थकान थोड़ी कम महसूस हो सकती है। नीचे फायलॉन सोल के साथ हाई ग्रिप डिजाइन दिया गया है, जो अलग सतहों पर चलते समय संतुलन बनाए रखने में काम आता है।
साइज उपलब्ध -
इस जूते के UK 6 से लेकर UK 10 तक सभी साइज उपलब्ध हैं।
06
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।