क्या आप भी ऐसा गिफ्ट आइटम ढूंढ रहे हैं, जो शादी या गृह प्रवेश जैसे खास मौकों पर दिया जा सके और उपयोगी भी हो? तो यहां किचन से जुड़े कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में बताया गया है। ये ना केवल देखने में आकर्षक हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में काफी उपयोगी भी माने जाते हैं। इनमें स्टाइलिश डिनर सेट हो, एयरटाइट स्टोरेज जार, लकड़ी की मसाला दानी, हेल्दी खाना बनाने वाला एयर फ्रायर या डेकोरेटिव टिश्यू बॉक्स शामिल हैं। सबसे खास बात है कि ये देखने में काफी प्रीमियम लगते हैं और इनकी कीमत भी बहुत अधिक नहीं है, जिससे आप इन्हें अपने बजट में ले सकते हैं। इनकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी बढ़िया होती है, जो इन्हें मजबूत व टिकाऊ बनाती हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Rdipsie Decorative Tissue Box Cover
अगर आप ऐसा गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, जो घर की सजावट में भी चार-चांद लगा सके, तो टिश्यू बॉक्स कवर एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह साधारण टिश्यू बॉक्स से काफी ज्यादा स्टाइलिश व आकर्षक है। इसका विंटेज डिजाइन इसे यूनिक बनाता है और रॉयल लुक देता है। यह मजबूत मेटल से बना है, जिस कारण यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। वहीं इसको साफ करना भी आसान होता है, जिससे इसका रखरखाव भी आसान हो जाता है। इस पर काफी बारीक और खूबसूरत कलाकारी की गई है, जो इसे प्रीमियम बनाती है। आप इसे शादी या गृह प्रवेश जैसे मौकों पर अपने किसी खास को गिफ्ट कर सकते हैं।
01
ExclusiveLane 'Floral Fusion' Airtight Ceramic Jars
आजकल इस तरह के सिरेमिक जार काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ऐसे में गिफ्ट करने के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। इस सेट में 4 सिरेमिक जार मिलते हैं, जिनमें मसाले, नमक, चीनी, चायपत्ती या ड्राई फ्रूट्स आदि को रख सकते हैं। इन जार पर बना फ्लोरल डिजाइन इसे सुंदर व आकर्षक लुक देता है। इसमें लकड़ी के ढक्कन लगे होते हैं, जो जार को एयरटाइट बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका फायदा यह होता है कि सामान लंबे समय तक ताजा रहता है। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी बढ़िया होती है, जिस कारण यह मजबूत और टिकाऊ होती है। गृह प्रवेश या त्योहारों पर गिफ्ट देने के लिए यह बढ़िया विकल्प हो सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
CRAA by Chef Sanjyot Keer Acacia Wood Masala Dani
यह मसाला दानी काफी प्रीमियम डिजाइन में आता है, जिस कारण किसी को गिफ्ट करने के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सिंपल मसाला दानी से यह काफी अलग है, क्योंकि इसकी ढक्कन काफी आकर्षक डिजाइन में आती है। इसमें 7 अलग-अलग कंटेनर और एक छोटा चम्मच दिया गया है, जिससे आसानी से मसालों को रखा व निकाला जा सकता है। यह मसाला बॉक्स मजबूत अकेशिया लकड़ी से बना है, जो इसे टिकाऊ बनाता है। इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाला और दूसरे मसाले आसानी से रखे जा सकते हैं। सबसे बढ़िया बात है कि इसके कंटेनर को निकाल भी सकते हैं, जिससे इसकी सफाई काफी आसान हो जाती है। दिवाली जैसे त्योहार या गृह प्रवेश पर अपने किसी खास को गिफ्ट करने के लिए यह बढ़िया हो सकता है।
03
CELLO Royal Amber Gold Divine Series Opalware Dinner Set
अगर आप किसी के गृह प्रवेश पर कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो उनके लिए उपयोगी भी हो तो यह डिनर सेट बढ़िया विकल्प हो सकता है। ओपलवेयर का यह डिनर सेट प्रीमियम लुक में आता है और इसमें 33 पीस मिलते हैं, जिसमें प्लेट, कटोरी और चम्मच शामिल हैं। 5 से 6 लोगों के परिवार के लिए यह बढ़िया हो सकता है। इसका गोल्डन डिजाइन इसे रॉयल और आकर्षक बनाता है, जो डाइनिंग टेबल की सुंदरता को बढ़ा सकता है। यह बोन ऐश फ्री और लीड फ्री ओपल ग्लास से बना है, जिस कारण यह सुरक्षित और टिकाऊ माना जाता है। सबसे बढ़िया बात यह है कि इसे माइक्रोवेव और डिशवॉशर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
04
Pigeon Healthifry Digital Air Fryer
शादी जैसे मौकों पर गिफ्ट करने के लिए यह एयर फ्रायर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह पिजन हेल्थीफ्राई डिजिटल एयर फ्रायर है, जो कम तेल में स्वादिष्ट खाना बनाने की सुविधा देता है। इस एयर फ्रायर में 360 डिग्री हाई स्पीड एयर सर्कुलेशन तकनीक शामिल होती है, जिससे खाना जल्दी पकता है। 4.2 लीटर क्षमता होने के कारण इसमें एक साथ काफी मात्रा में फ्राइज, टिक्की, समोसा आदि चीजें बना सकते हैं। इसमें डिजिटल कंट्रोल दिया होता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है। इसमें अलग-अलग तापमान मिलते हैं, जिन्हें आप भोजन के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसकी बास्केट नॉन-स्टिक होती है, जिससे इसे साफ करना आसान होता है और कम तेल में भी खाना पका सकते हैं।
05
अपनों के लिए खास की कैटेगरी पर ऐसे अन्य विकल्प भी देखें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।