माता-पिता की सालगिरह बनाएं यादगार! इन Customised Gifts के साथ

माता-पिता को एनिवर्सरी पर देने के लिए एक कस्टमाइज्ड Gifts Ideas ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए 5 विकल्पों को देख सकते हैं, जिसमें पेन, कॉफी मग, फोटो एल्बम, नेकलेस और फोटो फ्रेम शामिल है। ये एक यादगार और इमोशनल गिफ्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
माता-पिता के लिए कस्टमाइज्ड एनिवर्सरी गिफ्ट
माता-पिता के लिए कस्टमाइज्ड एनिवर्सरी गिफ्ट

माता-पिता की एनिवर्सरी आने वाली है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्या गिफ्ट दें जो उनको पसंद आए, यादगार हो और उनके लिए उपयोगी भी हो? तो यहां हमने आपको 5 कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स के विकल्प दिए हैं। इनमें बजट-फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम तक सभी ऑप्शन हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप इन Customised Gifts पर अपने माता-पिता का नाम लिखवाकर इन्हें यादगार और इमोशनल तोहफा बना सकते हैं। वहीं इन विकल्पों में शामिल पेन और कॉफी मग आपके पेरेंट्स के लिए उपयोगी भी हो सकते हैं और इनमें शामिल फोटो फ्रेम, कस्टमाइज फोटो एल्बम और नेकलेस यादगार हो सकता है, जो हर बार आपके माता-पिता को आपकी याद दिलाएगा। नीचे आप इन 5 गिफ्ट ऑप्शन को देख सकते हैं। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sheaffer 9317 Ballpoint Pen With Business Card Holder

    यह एक यादगार तोहफा हो सकता है, जो आप एनिवर्सरी पर आप अपने पिता को दे सकते हैं। यह एक पेन सेट है जिसके साथ आपको एक बिजनेस कार्ड होल्डर भी मिलता है। अगर आपके पिता एक बिजनेसमैन है तो उनके लिए यह उपयोगी हो सकता है। इस सेट में आपको बॉलपॉइंट पेन मिलता है जो स्मूद राइटिंग का अनुभव दे सकता है। वहीं बिजनेस कार्ड होल्डर भी मजबूत और कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है। इस गिफ्ट को यादगार के साथ-साथ इमोशनल बनाने के लिए आप इस पेन पर अपने पिता का नाम भी लिखवा सकते हैं, जिससे यह एक यूनिक और पर्सनलाइज्ड तोहफा बन जाएगा।

    01
  • Mold Your Memories photo album Adhesive album for photo collection

    अगर आप अपने माता-पिता को कुछ ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, तो इमोशन के साथ जुड़ा हो तो यह फोटो एल्बम एक शानदार विकल्प हो सकता है। इस एल्बम में आप अपने माता-पिता और अपनी यादगार तस्वीरों को लगा सकते हैं। इसका साइज काफी बड़ा होता है और इसमें आप हर साइज की तस्वीरें लगा सकते हैं। इसकी क्वालिटी मजबूत और टिकाऊ होती है, जिससे यह लंबे समय तक खराब नहीं होती है और सुरक्षित रह सकती है। खास बात है कि आप इसमें फोटो के साथ-साथ नोट्स भी लिख सकते हैं, जो इस गिफ्ट को अधिक खास बना सकता है। इस तोहफे में ना केवल आपका प्यार बल्कि आपकी मेहनत भी साफ दिखेगी, जो आपके माता-पिता को बहुत पसंद आ सकती है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TRUESILVER ACPL Personalized Necklace for Women

    अगर आप अपनी मां को एनिवर्सरी पर कुछ ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जो हमेशा उनके साथ रहे और यादगार भी हो तो यह स्टर्लिंग सिल्वर नेकलेस एक बेहद खूबसूरत तोहफा हो सकता है। यह 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बना है, जो देखने में आकर्षक लगता है और इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है। इसका डिजाइन सिंपल लेकिन बहुत ही ग्रेसफुल है, जिससे यह हर मौके और आउटफिट पर पहना जा सकता है। सबसे खास बात है कि आप इस पर अपनी मां का नाम लिखवा सकते हैं। हल्का होने के कारण इसे रोजाना पहनना भी काफी आसान होता है। वहीं यह स्किन-फ्रेंडली होता है जिससे इसे पहनने पर स्किन एलर्जी होने का खतरा कम रहता है। यह तोहफा आपकी मां को स्पेशल फील करवा सकता है।

    03
  • MITZVAH Customized Wall Mount Acrylic Photo Frame

    यह एक ट्रेंडिंग कस्टमाइज्ड गिफ्ट ऑप्शन है, जो आपके माता-पिता को पसंद आ सकता है। यह फोटो फ्रेम देखने में काफी आकर्षक लगता है। इसकी एचडी यूवी प्रिंटिंग क्वालिटी तस्वीरों को बेहद साफ और 3D बनाती है। यह 16x24 इंच साइज में आता है, जो काफी बड़ा है और दीवार पर परफेक्ट लुक देता है। जिससे यह पूरे कमरे का लुक बदल सकता है। इसकी एक्रिलिक फिनिश इसे ग्लॉसी और प्रीमियम टच देती है। आप इसमें अपने माता-पिता की शादी की तस्वीर लगा सकते हैं और उन्हें एनिवर्सरी के मौके पर गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक ऐसा गिफ्ट है जो हर दिन नजर आता है और हर बार देखने पर खूबसूरत यादों को ताजा करता है।

    04
  • Eha Earth Friendly Customised Coffee Mugs and Coasters Set

    अगर आपका बजट कम है और आप कम बजट में अपने माता-पिता को कुछ यादगार और उपयोगी तोहफा देना चाहते हैं, तो यह कॉफी मग और कोस्टर सेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह इको-फ्रेंडली है, जिसे राइस हस्क बायोकॉम्पोजिट से बनाया गया है। इस सेट में दो मग और कोस्टर्स शामिल होते हैं, जो कपल के लिए परफेक्ट हैं। सबसे खास बात यह है कि इस पर आप अपने माता-पिता का नाम लिखवा सकते हैं। इसका सिंपल लेकिन आकर्षक लुक इसे खास बनाता है। अगर आपके माता-पिता अक्सर शाम को बैठकर कॉफी या चाय पीते हैं, तो यह उनके लिए काफी उपयोगी हो सकता है।

    05

अपनों के लिए खास की कैटेगरी पर ऐसे अन्य लेख भी देखें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • माता-पिता की सालगिरह पर कस्टमाइज्ड गिफ्ट क्यों चुनें?
    +
    कस्टमाइज्ड गिफ्ट यादगार और इमोशनल होते हैं, जो उन्हें आपकी याद दिलाते हैं।
  • कस्टमाइज्ड गिफ्ट में क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं?
    +
    कस्टमाइज्ड फोटो एल्बम, ज्वेलरी, मग, फोटो फ्रेम या फोटो एल्बम आदि।
  • क्या कस्टमाइज्ड गिफ्ट महंगे होते हैं?
    +
    नहीं, कस्टमाइज्ड गिफ्ट हर बजट में उपलब्ध होते हैं। कुछ DIY विकल्प तो बहुत किफायती हो सकते हैं, जबकि कुछ प्रीमियम भी हो सकते हैं।