Father's Day 2026: पर पापा को दें सालों-साल चलने वाली ये क्लासिक घड़ियां, आएगी उनके चेहरे पर मुस्कान!

Father's Day 2026 पर अपने पापा को कुछ बेहद खास और यादगार तोहफा देना चाहते हैं, तो यहां जिन क्लासिक घड़ियों के बारे में हमने आपको बताया है उन्हें आप एक परफेक्ट गिफ्ट के रूप में चुन सकते हैं। ये वॉच कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं और इनका डिजाइन इतना शानदार होता है कि यह हर आउटफिट पर आसानी से मैच करते हैं।
फादर्स डे 2026
फादर्स डे 2026

Father's Day 2026: हर किसी जिंदगी में 'पापा' एक ऐसे रियल लाइफ सुपरहीरो होते हैं, जो बिना किसी शिकायत के हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। खुद के लिए भले ही वो सालों-साल नई चीजें न खरीदें, लेकिन बच्चों के लिए कभी किसी चीज की कमी नहीं होने देते। ऐसे में, अगर आप भी अपने पापा के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं, तो इस फादर्स डे उन्हें एक यादगार तोहफा देकर उनके दिन को खास बना सकते हैं। इसलिए आज हमने इस टॉपिक को चुनते हुए आपको क्लासिक घड़ियों के बारे में बताया है, जिन्हें आप अपने पापा को गिफ्ट कर सकते हैं और उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान ला सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Casio Vintage A-158WA-1Q Digital Grey Dial Unisex Watch

    • हमने इसे क्यों चुना - यह घड़ी देखते ही मुझे 80 और 90 के दशक की याद आ गई। इसे चुनने की सबसे बड़ी वजह इसका विंटेज लुक है। हमारे पापा लोगों ने अपने जमाने में ऐसी डिजिटल घड़ियां बहुत पहनी है और कैसियो का यह मॉडल आज भी उतना ही ट्रेंडी है।
    • क्या है इसकी खासियत - इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डिजिटल डिस्प्ले और हल्का वजन है। इसमें आपको पुराना क्लासिक पुराना अलार्म, स्टॉपवॉच और एक छोटी सी हरी लाइट मिलती है। यह इतनी मजबूत घड़ी है कि एक बार अगर आपके पापा ने पहन ली, तो सालों-साल बिना किसी मेंटेनेंस के चुपचाप चलती रहेगी।
    • हमारी राय - अगर आपके पापा को इस तरह की घड़ियां पहनना अधिक पसंद है और उनसे ज्यादा भारी घड़ी नहीं संभलती है, तो यह विंटेज कैसियो वॉच उनको खूब पसंद आएगी। यह फॉर्मल और कैज़ुअल दोनों कपड़ों पर बहुत कूल लगती है।
    01
  • Titan Men's Classic Watch with Gradient Dial & Leather Strap

    • हमने इसे क्यों चुना - टाइटन का नाम सुनते ही एक अलग ही भरोसा मन में आता है। इस घड़ी को चुनने का कारण इसका प्रीमियम लुक है। वहीं इसका ग्रे डायल अधिक आकर्षक लगता है।
    • क्या है इसकी खासियत - इसकी खासियत इसका सिंपल और मॉडर्न डिजाइन है। इसके डायल पर बहुत ज्यादा तामझाम या फालतू की चीजें नहीं लिखी हैं, जिससे समय देखना बहुत आसान रहता है। इसका लेदर स्ट्रैप बहुत ही हाई-क्वालिटी का है।
    • हमारी राय - अगर आपके पापा अक्सर फॉर्मल कपड़े पहनते हैं, शर्ट-पेंट या कोट-सूट पहनकर ऑफिस या मीटिंग्स में जाते हैं, तो यह टाइटन की घड़ी उनके लुक में चार-चांद लगा देगी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sonata Quartz Analog White Dial Leather Strap Watch

    • हमने इसे क्यों चुना - सोनाटा टाटा का एक ऐसा ब्रांड है जो किफायती दाम में बढ़िया क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इस घड़ी को चुनने की वजह इसका बेहद सिंपल डिजाइन है। इसका सफेद डायल और गोल्डन केस के साथ ब्राउन लेदर स्ट्रैप का कॉम्बिनेशन काफी आकर्षक लगता है।
    • क्या है इसकी खासियत - इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी साफ-सुथरी सफेद डायल है। इससे समय एकदम साफ दिखता है।
    • हमारी राय - अगर आपके पापा बहुत तामझाम वाले फैशन से दूर रहते हैं और उन्हें एकदम सादी, टिकाऊ और भरोसेमंद घड़ी पसंद है, तो सोनाटा का यह मॉडल उनके लिए परफेक्ट है। कम बजट में फादर्स डे पर देने के लिए इससे प्यारा तोहफा और कोई नहीं हो सकता।
    03
  • TIMEX Classics Analog Watch for Man with Blue Round Dial

    • हमने इसे क्यों चुना - इस घड़ी को चुनने का कारण इसका मजबूत डिजाइन है। इसका राउंड डायल और मैटेलिक चेन लुक इसे आकर्षक व प्रीमियम बनाता है।
    • क्या है इसकी खासियत - इसकी खासियत इसकी वॉटर-रेसिस्टेंट क्षमता और इसकी क्लासिक स्टील चेन है। अगर पापा हाथ धोते समय इसे उतारना भूल जाएं या हल्की बारिश में भीग जाएं, तो भी इस घड़ी को कुछ नहीं होगा।
    • हमारी राय - हमारी राय में, अगर आपके पापा बहुत ज्यादा ट्रैवल करते हैं या उनका कोई ऐसा काम है जहां घड़ी के गंदे होने का चांस ज्यादा रहता है, तो यह मजबूत टाइमेक्स घड़ी उनके लिए बढ़िया रहेगी।
    04
  • Matrix Superior Day & Date Functioning Analog Watch for Men

    • हमने इसे क्यों चुना - मैट्रिक्स का यह मॉडल मैंने इसलिए चुना क्योंकि यह कम कीमत में होने के बावजूद स्टील का मजबूत स्ट्रैप देता है और सबसे अच्छी बात इसमें दिन और तारीख दोनों दिखते हैं। यह उन पापा लोगों के लिए बहुत काम की है जो अक्सर तारीख भूल जाते हैं।
    • क्या है इसकी खासियत - इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टी फंक्शनल होना है। इसके डायल के अंदर एक छोटा सा बॉक्स बना है जो रोज की तारीख और दिन बदलता रहता है। इसका ब्लैक और ब्लू डायल का कॉम्बिनेशन इसे बहुत ही शानदार लुक देता है।
    • हमारी राय - अगर आप इस फादर्स डे पर अपनी जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना एक ऐसी घड़ी ढूंढ रहे हैं जो दिखने में बहुत भारी और कीमती लगे, साथ ही जिसमें तारीख देखने का काम का फीचर भी हो, तो मैट्रिक्स का यह मॉडल एक बहुत ही बढ़िया और किफायती चॉइस है।
    05

अपनों के लिए खास की कैटेगरी पर ऐसे अन्य लेख भी देखें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फादर्स डे 2026 में कब है?
    +
    फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। 2026 में, यह 21 जून को पड़ेगा।
  • फादर्स डे पर पापा को सबसे अच्छा उपहार क्या दें?
    +
    सबसे अच्छा उपहार वह होता है जो उनकी पसंद, शौक और आपकी भावना को दर्शाता हो। अनुभव-आधारित उपहार या व्यक्तिगत वस्तुएं अक्सर पसंद की जाती हैं।
  • फादर्स डे को यादगार कैसे बनाएं?
    +
    आप उनके पसंदीदा भोजन बना सकते हैं, एक साथ कोई गतिविधि कर सकते हैं या एक हाथ से लिखा हुआ पत्र दे सकते हैं जो आपकी भावनाओं को व्यक्त करता हो।