पेंशनरों की मौज; जीवित प्रमाण पत्र के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, बस एक कॉल पर घर आएंगे डाकिया बाबू, जानें पूरी प्रक्रिया
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की साझेदारी से अब पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहीं भटकना नहीं प ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।
जागरण संवाददाता, कानपुर। बुजुर्गों के लिए खुशखबरी हैं। अब पेंशन रुकने का डर खत्म हुआ। न लाइन में लगना, न दफ्तर जाना। बस एक कॉल कीजिए और डाकिया आपके घर आकर 'जीवित प्रमाण पत्र' बना देगा।
दअरसल, पेंशन के लिए हर साल दिए जाने वाले जीवित प्रमाण पत्र को लेकर अब किसी भी पेंशनर को भटकना नहीं पड़ेगा। अब बस एक काल से घर बैठे प्रमाण पत्र बनवाना संभव होगा। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पेंशनभोगियों के लिए निःशुल्क डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डी.एल.सी.) सेवा उपलब्ध कराने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की है।
जीवन प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक
हर वर्ष पेंशनभोगियों को पेंशन प्राप्ति जारी रखने के लिए “जीवन प्रमाण पत्र' जमा करना आवश्यक होता है। पहले इसके लिए बैंक या ईपीएफओ कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाना पड़ता था,जो विशेष रूप से वृद्धजनों, दिव्यांग व्यक्तियों तथा मृत कर्मचारी के आश्रितों के लिए जटिल था।
इस तरह करा सकते सत्यापित
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के माध्यम से अब पेंशनभोगी मोबाइल एप्लिकेशन द्वारा ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र घर बैठे सत्यापित करा सकते हैं, जिससे हर वर्ष कार्यालय जाने की आवश्यकता समाप्त हो गयी है। लेकिन कई पेंशनभोगियों के पास मोबाइल फ़ोन की अनुपलब्धता, डिजिटल साधनों के सीमित ज्ञान तथा तकनीकी प्रक्रियाओं के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए तथा जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाते हुए, नई व्यवस्था के तहत अब पेंशनभोगियों को अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक, डाकघर अथवा ईपीएफओ कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।
इस नंबर पर करें कॉल
इसके स्थान पर प्रशिक्षित डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगियों के घर जाकर फेस अथेंटिकेशन तकनीक या बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करेंगे।डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का पूरा खर्च ईपीएफओ वहन करेगा। इस सेवा का लाभ लेने हेतु पेंशनभोगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के टोल फ्री ग्राहक सेवा नंबर 033-22029000 पर संपर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
अनुरोध प्राप्त होने पर संबंधित डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगी के घर जाकर आवश्यक विवरण सत्यापित करेंगे और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना देंगे। बैठक में शाहिद इकबाल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम, कुमार अभिषेक, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त- द्वितीय, शिवानी गरिमा सिंह, सहायक आयुक्त एवं इंडिया पोस्ट के रीजनल हेड, राहुल चौधरी व धर्मवीर गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक आईपीपीबी मौजूद रहे।
ये भी जानें
- कानपुर परिक्षेत्र में आने वाले जनपद - 15
- इंडिया पोस्ट में आने वाले जनपद - 10
- पोस्ट आफिस की संख्या - 2800
- कुल पेंशनरों की संख्या - 87292
- जीवित प्रमाण लंबित पेंशनरों की संख्या - 21374
- सेवा देने वाले डाक सेवकों की संख्या - 3 लाख
- ग्राहक सेवा नंबर - 033- 22029000
- काल करने का समय - सुबह नौ से शाम पांच बजे तक
यह भी पढ़ें- कानपुर में वर्दी वाले लुटेरों का खौफ, घाटमपुर में पुलिस की वर्दी में बाइक सवारों ने युवक को लूटा
यह भी पढ़ें- कानपुर में प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर युवक ने की आत्महत्या, सदमे में चाचा की दिल का दौरा पड़ने से मौत
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में बनेगा 45 किमी लंबा रिंग रोड, गाजियाबाद और कानपुर जाने वाले अब नहीं फंसेंगे ट्रैफिक जाम में