अगर स्पीकर लेते समय आपकी प्राथमिकता डीप बेस और क्लियर साउंड है, तो सिर्फ ब्रांड का नाम नहीं बल्कि साउंड ट्यूनिंग और फीचर्स समझना भी जरूरी होता है। JBL के स्पीकर दमदार बेस ट्यूनिंग के लिए जाने जाते हैं और अलग-अलग उपयोग के हिसाब से पोर्टेबल, होम ऑडियो और पार्टी के लिए खास विकल्प पेश करते हैं। कई JBL Speaker में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट, IP67 वॉटर रस्सिटेंट और 12 से 24 घंटे तक बैटरी बैक-अप जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो रोजाना उपयोग के लिए उपयोगी माने जाते हैं। साउंड क्वालिटी के लिए ड्राइवर ट्यूनिंग, आउटपुट पावर और अलग से स्टीरियो जैसी चीजें भी फर्क डालती हैं। छोटे पोर्टेबल स्पीकर्स रुम में अकेले गाने सुनने के लिए अच्छे होते हैं, जबकि बड़े स्पीकर्स ज्यादा बेस रिस्पानंस और कमरे को भर देने वाले साउंड देते हैं। अगर आप रोजाना सुनने, ट्रेवल या पार्टी के हिसाब से स्पीकर देख रहे हैं, तो पोर्टेबलिटी, बैटरी क्षमता और साउंड सिग्नेचर तीनों को साथ समझना जरुरी है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 2026 के 10 बढ़िया स्पीकर मॉडल और जानें विस्तार से।
JBL Go Essential Ultra Portable Bluetooth Speaker
इस स्पीकर का आकार छोटा है, लेकिन यह रोजमर्रा में म्यूजिक सुनने के लिए काफी बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसकी कॉम्पैक्ट बॉडी इसे आसानी से बैग में रखने और ट्रैवल इस्तेमाल में सुविधा देती है। JBL ओरिजिनल प्रो साउंड के साथ यह अपने साइज के हिसाब से साफ और दमदार ऑडियो देता है। इसमें 5 घंटे तक का बैटरी बैक-अप मिल जाता है, जो छोटे-माटे इस्तेामल में काफी रहता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से फोन या लैपटॉप के साथ कनेक्ट करना आसान रहता है। IPX7 वाटरप्रूफ डिजाइन इसे और उपयोगी बनाता है, क्योंकि हल्की बारिश, पानी के छींटे या आउटडोर उपयोग में ज्यादा चिंता नहीं रहती। अगर आपको हल्का, पोर्टेबल और आसान इस्तेमाल वाला ब्लूटूथ स्पीकर चाहिए जो छोटे साइज में संतुलित साउंड दे, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Go Essential
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 18 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 5 घंटे
- आइटम का वजन - 177 ग्राम
- स्पीकर साइज - 3.2D x 8.6W x 7.1H से.मी.
खासियत
- आउटडोर उपयोग में पानी की छीटों से बचाने के लिए IPX7 वॉटरप्रूफ डिजाइन
- एक बार चार्ज करने में करीब 2.5 घंटे का समय
कमी
- स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
JBL Flip Essential 2 Bluetooth Speaker
इस जेबीएल स्पीकर का रेस-ट्रेक शेप्ड ड्राइवर गानों में काफी बेस जोड़ता है, जिससे म्यूजिक सिर्फ तेज नहीं बल्कि भरा-भरा लगता है। घर या बाहर इस्तेमाल के लिए लगभग 10 घंटे की बैटरी इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए सही बनाती है। इससे आपको बार-बार चार्ज की चिंता कम रहती है। IPX7 वाटरप्रूफ डिजाइन इसे पूल, ट्रैवल या हल्की बारिश जैसी जगहों के लिए भी तैयार रखता है। आउटडोर इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर काम का है। ब्लूटूथ के जरिए 2 डिवाइस जोड़कर बारी-बारी से म्यूजिक चलाना आसान रहता है, जिससे दोस्तों के साथ उपयोग और मजेदार हो जाता है। इसका हल्का और पोर्टेबल डिजाइन इसे आसानी से साथ ले जाने लायक बनाता है, जबकि JBL Pro Sound रोजमर्रा की जरुरतों से लेकर कैजुअल पार्टी तक अच्छा अनुभव देने की कोशिश करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Flip Essential 2
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 10 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - मोनो
- बैटरी लाइफ - 10 घंटे
- आइटम का वजन - 870 ग्राम
- स्पीकर साइज - 2.6D x 17.5W x 6.9H से.मी.
खासियत
- बिना किसी झंझट के चार्ज करने के लिए टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट
- वायरलेस तरीके से दो डिवाइस के साथ स्पीकर को जोड़ने की सुविधा
कमी
- स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
JBL Flip 6 Wireless Portable Bluetooth Speaker
यह स्पीकर जेबीएल प्रो साउंड और ड्यूल पेसिव रेडिएटर्स की वजह से तगडे बेस के साथ काफी जबरदस्त साउंड देता है। जिससे गाने के हाई और मिड नोट्स भी साफ सुनाई देते हैं। 30 वॉट आउटपुट इसे छोटे पोर्टेबल स्पीकर्स से ज्यादा पावरफुल बनाता है, इसलिए कमरे में म्यूजिक भरपूर सुनाई देता है। इस JBL Bluetooth Speaker को ट्रेवल या पार्टी में बिना चार्जिंग की परेशानी के 12 घंटे की बैटरी क्षमता काफी उपयोगी साबित होती है। IP67 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल दोनों से सुरक्षित है, इसलिए पूल, पार्क या आउटडोर इस्तेमाल में ज्यादा चिंता नहीं रहती। इसका मजबूत फैब्रिक और रगड बॉडी इसे टिकाऊ भी बनाते हैं। PartyBoost फीचर की मदद से दूसरे कम्पैटिबल स्पीकर्स जोड़कर ज्यादा साउंड सेटअप बनाया जा सकता है, जो पार्टी के लिए काम आता है। JBL Portable App के जरिए बेस और ऑडियो को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Flip 6
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 30 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - मोनो
- बैटरी लाइफ - 12 घंटे
- आइटम का वजन - 550 ग्राम
- स्पीकर साइज - 7.2D x 17.8W x 6.8H से.मी.
खासियत
- एक बार सिंगल चार्ज पर लगभग 12 घंटो तक का बैटरी बैक-अप
- लंबे समय तक चलने वाली टिकाऊ मजबूत और रग्ड बिल्ड डिजाइन
कमी
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में परेशानी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
JBL Go 3 Wireless Ultra Portable Bluetooth Speaker
जेब में आने जितने छोटे इस स्पीकर की कॉम्पैक्ट बॉडी होने के बावजूद सिग्नेचर बेस गानों को हल्का नहीं लगने देते, जिससे पर्सनल सुनने का अनुभव काफी मजेदार बन जाता है। हल्का वजन और बिल्ट-इन फैब्रिक लूप इसे कहीं भी साथ ले जाना आसान बनाते हैं, चाहे ट्रैवल हो, पार्क या बेडसाइड इस्तेमाल। IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस इसे आउटडोर उपयोग के लिए भरोसेमंद बनाता है। बीच, हल्की बारिश या पूल साइड जैसी जगहों पर भी यह आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्लूटूथ 5.1 कनेक्शन स्थिर कनेक्टिविटी देता है और फोन के साथ पेयरिंग आसान रखता है। लगभग 5 घंटे की बैटरी छोटे पोर्टेबल स्पीकर के हिसाब से ठीक सपोर्ट देती है। रग्ड फैब्रिक फिनिश इसे सिर्फ स्टाइलिश नहीं बनाती, पकड़ में भी अच्छा एहसास देती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Go 3
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 4.2 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 5 घंटे
- आइटम का वजन - 209 ग्राम
- स्पीकर साइज - 7.5D x 8.7W x 4.1H से.मी.
खासियत
- 4.2W RMS के साथ में क्रिस्टल-क्लियर साउंड
- एक बार चार्ज करने पर लगभग 5 घंटे का प्लेबैक टाइम
कमी
- स्पीकर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
JBL Partybox 110 Wireless Bluetooth Party Speaker
जब पार्टी में सिर्फ गाने नहीं, पूरा माहौल बनाना हो, तब यह स्पीकर 160W पावर के साथ दमदार परफॉर्मेंस देता है। इसका जेबीएल प्रो साउंड और एडजस्टेबल बेस गानों में गहराई और जोर दोनों लाते हैं। डायनामिक लाइट शो इसकी बड़ी खासियत है। म्यूजिक के साथ सिंक होने वाली लाइट्स और स्ट्रोब इफेक्ट पार्टी को लाइव इवेंट जैसा फील देते हैं। सिर्फ सुनने नहीं, देखने का अनुभव भी बनता है। 12 घंटे तक की बैटरी इसे आउटडोर पार्टी या लंबे समय तक सुनने के लिए उपयोगी बनाती है। साथ ही बिल्ट-इन PowerBank फीचर जरूरत पड़ने पर डिवाइस चार्ज करने में भी काम आ सकता है। माइक और गिटार इनपुट इसे सिर्फ स्पीकर नहीं, एक मिनी Karaoke सेटअप जैसा बना देते हैं। अगर दोस्तों के साथ सिंगिंग पसंद है, तो यह फीचर काफी मजेदार है। IPX4 स्प्लेशप्रूफ डिजाइन और पार्टीबॉक्स ऐप सपोर्ट इसे आउटडोर इस्तेमाल और कस्टम कंट्रोल दोनों के लिए और बेहतर बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Partybox 110
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 160 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 12 घंटे
- आइटम का वजन - 10.840 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 29.5D x 30W x 56.8H से.मी.
खासियत
- दो पार्टीबॉक्स स्पीकर्स को एक साथ जोड़कर दमदार ऑउटपुट पाने की सुविधा
- जेबीएल के ऐप की मदद से स्पीकर का लाइटशो और अन्य फीचर्स को कंट्रोल
कमी
- स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
JBL Go 4 Ultra Portable Bluetooth Speaker
इस छोटे स्पीकर को देखकर शायद तेज़ आवाज़ की उम्मीद न हो, पर यह इसकी ख़ासियत है। साइज़ जेब में रखने लायक है, लेकिन आवाज़ दमदार है। इसमें बेस अच्छा है और गाने सुनने में काफी मज़ा आता है। इस Bluetooth Speaker की बैटरी 7 घंटे तक चल सकती है, जो पूरे दिन के लिए काफ़ी है। प्लेटाइम बूस्ट से ज़रूरत पड़ने पर थोड़ा ज़्यादा बैकअप भी मिल जाता है। सफ़र या बाहर घूमने के लिए यह फ़ीचर उपयोगी रहता है। यह पानी और धूल से सुरक्षित है, इसलिए इसे सिर्फ़ घर के अंदर रखने की ज़रूरत नहीं है। इसे पूल, पार्क या ट्रिप पर भी आसानी से ले जा सकते हैं। अगर कभी ज़्यादा आवाज़ चाहिए, तो Auracast से दूसरे स्पीकर जोड़ सकते हैं। जेबीएल पोर्टेबल ऐप से आवाज़ को अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Go 4
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 4.2 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 7 घंटे
- आइटम का वजन - 0.19 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 6.9D x 8.6W x 4H से.मी.
खासियत
- प्लेटाइम बूस्ट फीचर के साथ में अतिरिक्त 2 घंटे का प्लेटाइम
- पार्टी के माहौल के लिए जेबीएल प्रो साउंड के साथ में पंची बेस
कमी
- स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
06
JBL Charge 5 Wireless Portable Bluetooth Speaker
यह स्पीकर पोर्टेबल है लेकिन आवाज़ दमदार देता है। गाना सुनते ही आपको डीप बेस और साफ आवाज़ का फर्क पता चलता है। इसमें 2 बेस रेडिएटर्स मिलते हैं, जिससे म्यूजिक ज्यादा रियल जैसा लगता है। इसका 20 घंटे का बैटरी बैक-अप इसकी सबसे बड़ी खासियत है। एक बार चार्ज करने पर यह लंबे सफर, आउटिंग या पूरे दिन सुनने के लिए काफी रहता है। इसमें बिल्ट-इन पावरबैंक भी है, जिससे आप फोन भी चार्ज कर सकते हैं, यह बहुत काम का फीचर है। 40W आउटपुट इसे आम स्पीकर से बेहतर बनाता है। चाहे कमरा हो या बाहर, आवाज़ की कोई कमी नहीं लगती। IP67 प्रोटेक्शन के कारण यह पानी और धूल से सुरक्षित है, इसलिए इसे पूल के किनारे या यात्रा के दौरान इस्तेमाल करना आसान है। पार्टीबूस्ट फीचर से आप कई स्पीकर्स को जोड़कर आवाज़ बढ़ा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Charge 5
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 40 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - मोनो
- बैटरी लाइफ - 20 घंटे
- आइटम का वजन - 960 ग्राम
- स्पीकर साइज - 9.4D x 22.3W x 9.7H से.मी.
खासियत
- बिल्ट-इन पावर बैंक के साथ स्पीकर से दूसरे डिवाइस चार्ज करने की सुविधा
- कमरे को भर देने वाले साउंड के लिए ड्यूल बेस रेडिएटर्स
कमी
- स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
07
JBL Partybox 320 Portable Party Speaker
यह पोर्टेबल स्पीकर एक दमदार पार्टी डिवाइस है। इसमें 240W का जबरदस्त साउंड आउटपुट मिलता है, जो सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी भरा हुआ महसूस होता है। 2 बड़े वूफर गहरा बेस देते हैं और आवाज़ में क्लैरिटी भी बनी रहती है, जिससे आपको DJ जैसा फील आता है। AI Sound Boost फीचर वॉल्यूम बढ़ने पर भी आवाज़ को साफ रखने में मदद करता है। इसके लाइट इफ़ेक्ट्स पार्टी का पूरा माहौल बना देते हैं, जो गानों की बीट के साथ अच्छा तालमेल बिठाते हैं। 18 घंटे की बैटरी इसे लम्बे समय तक चलाने के लिए काफी है, और यह तेज़ी से चार्ज भी हो जाता है। इसमें पहिये और हैंडल लगे हैं, जिससे इतने बड़े स्पीकर को कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। डुअल माइक और गिटार इनपुट इसे तुरंत कराओके सेटअप में बदल सकते हैं, जो कैज़ुअल पार्टियों के लिए सही है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Partybox 320
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 240 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 18 घंटे
- आइटम का वजन - 16.5 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 38.5D x 33.5W x 66.9H से.मी.
खासियत
- Auracast फीचर की मदद से दो स्पीकर को वायरलेस तरीके से जोड़ने की सुविधा
- बेस को कम करके ज्यादा पावरफुल साउंड के लिए AI साउंड बूस्ट फीचर
कमी
- स्पीकर का वजन ज्यादा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
08
JBL Clip 5 Wireless Ultra Portable Bluetooth Speaker
यह स्पीकर उन लोगों के लिए सही है जो चलते-फिरते म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। इसमें एक इंटीग्रेटेड कैरबिनर है, जिससे आप इसे अपने बैग, साइकिल या बेल्ट से आसानी से क्लिप कर सकते हैं। आवाज सुनकर आपको यकीन नहीं होगा कि यह इतना छोटा स्पीकर है। JBL के इस Speaker का पंची बेस और JBL प्रो साउंड इसे शानदार बनाते हैं। इसकी 12 घंटे की बैटरी बहुत सही है, और Playtime Boost से आपको और भी ज़्यादा बैकअप मिल जाता है, जिससे आपकी लंबी आउटिंग आसान हो जाती है। यह IP67 प्रोटेक्शन के साथ आता है, इसलिए आप इसे बीच, ट्रेकिंग या पूल के पास बिना किसी चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मजबूत फ़ैब्रिक फ़िनिश इसे प्रीमियम लुक देती है और रफ़ यूज़ के लिए सही बनाती है। इसमें Auracast सपोर्ट भी है, जिसका मतलब है कि आप बाद में कई स्पीकर्स को जोड़कर और भी दमदार साउंड का अनुभव कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Clip 5
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 20 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 12 घंटे
- आइटम का वजन - 0.28 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 4.6D x 8.6W x 13.5H से.मी.
खासियत
- पानी की छीटों और धूल से स्पीकर को बचाने के लिए IP67 रेटिंग
- प्लेटाइम बूस्ट फीचर के साथ में स्पीकर को 3 घंटे ज्यादा इस्तेमाल की सुविधा
कमी
- स्पीकर की आवाज थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
09
JBL Charge 6 Powerful Pro Sound Speaker
यह स्पीकर उन लोगों के लिए है जिन्हें बैटरी बैकअप, दमदार बेस और टिकाऊ बनावट एक साथ चाहिए। इसकी आवाज़ बहुत पंची है। AI साउंड बूस्ट फीचर से वॉल्यूम बढ़ाने पर भी आवाज़ साफ रहती है। 28 घंटे की बैटरी क्षमता इसकी सबसे बड़ी खासियत है। ट्रिप पर या लंबे समय तक गाने सुनने के लिए बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं करनी पड़ती। फास्ट चार्जिंग का फीचर भी जल्दी में काम आता है। इसमें एक पावर बैंक भी है जिससे आप अपना फोन भी चार्ज कर सकते हैं। IP68 रेटिंग इसे पानी और धूल से बचाती है। इसे आप कहीं भी बाहर ले जा सकते हैं। Auracast सपोर्ट की मदद से आप इसे दूसरे JBL स्पीकर्स से जोड़कर आवाज़ को और बढ़ा सकते हैं। आप ऐप से अपने मनपसंद EQ सेटिंग्स भी बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Charge 6
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 30 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 28 घंटे
- आइटम का वजन - 900 ग्राम
- स्पीकर साइज - 22.9D x 22.9W x 9.9H से.मी.
खासियत
- स्पीकर से स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए पावरबैंक का सपोर्ट
- डिवाइस को लटकाकर कहीं भी ले जानें के लिए मजबूत हैंडल स्ट्रैप
कमी
- स्पीकर को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
10
तुलना: 2026 में 10 बढ़िया जेबीएल स्पीकर
यहां पर हमने ऊपर बताए गए भारत के टॉप 10 JBL स्पीकर मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।